[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology YouTube Down: करोड़ों यूजर्स परेशान, स्क्रीन पर आ रहा एरर मैसेज

YouTube Down: करोड़ों यूजर्स परेशान, स्क्रीन पर आ रहा एरर मैसेज

0
YouTube Down: करोड़ों यूजर्स परेशान, स्क्रीन पर आ रहा एरर मैसेज
YouTube Down

YouTube Down: दुनिया भर में पॉपुलर वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म YouTube अचानक ठप हो गया, जिससे लाखों यूजर्स को परेशानी का सामना करना पड़ा. भारत, अमेरिका और ब्रिटेन समेत कई देशों में लोगों ने वीडियो लोड न होने, ऐप न खुलने और लॉगिन में दिक्कत की शिकायत की. आउटेज ट्रैकिंग वेबसाइट Downdetector के मुताबिक, यह समस्या कई देशों में एक साथ देखी गई.

कितनी बड़ी रही समस्या

Downdetector के डेटा के अनुसार, यूट्यूब के डाउन होने की शिकायतें अमेरिका में 2,40,000 से ज्यादा दर्ज की गईं. वहीं, भारत में करीब 17,000 यूजर्स ने प्लेटफॉर्म में दिक्कत की रिपोर्ट की है. यूट्यूब के डाउन होने की परेशानी सिर्फ मोबाइल ऐप तक ही नहीं है, बल्कि वेबसाइट के जरिए वीडियो देखने वाले यूजर्स को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

Image 168
डाउनडिटेक्टर पर यूट्यूब आउटेज रिपोर्ट

क्या-क्या दिक्कतें आईं

डाउनडिटेक्टर रिपोर्ट के अनुसार, 56% यूजर्स को ऐप में समस्या हो रही है, 17% लोग वेबसाइट एक्सेस नहीं कर पा रहे और 15% यूजर्स लॉगिन नहीं कर पा रहे हैं. वहीं, कई लोगों ने वीडियो प्लेबैक फेल होने, अकाउंट एक्सेस में परेशानी और YouTube TV पर स्ट्रीमिंग रुकने की शिकायत की.

यूट्यूबटीम ने किया पोस्ट

वहीं, यूट्यूब के डाउन होने पर यूट्यूब की टीम ने इसे लेकर ट्वीट किया है और कहा है कि अगर आपको यूट्यूब देखने में परेशानी आ रही है, तो आप अकेले नहीं है. यूट्यूब टीम इस प्रॉब्लम को ठीक करने में लगी हुई है और जल्द ही इससे जुड़े अपडेट्स भी देती रहेगी.

यह भी पढ़ें: ऑनलाइन प्राइवेसी है जरूरी! क्रोम से सफारी तक, हर ब्राउजर में हिस्ट्री डिलीट करने का जानिए तरीका

Previous article नाश्ते में चाहिए कुछ नया, तो ट्राई करें ये सॉफ्ट हरी इडली
Next article सर्दियों में बनाएं गरमा-गरम चना दाल पालक पराठा, खाकर आएगा मजा 
Avatar Of Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel