[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology Yahoo Buy Chrome: बिकेगा क्रोम, खरीदेगा याहू, छूटेगा गूगल सर्च का साथ?

Yahoo Buy Chrome: बिकेगा क्रोम, खरीदेगा याहू, छूटेगा गूगल सर्च का साथ?

0
Yahoo Buy Chrome: बिकेगा क्रोम, खरीदेगा याहू, छूटेगा गूगल सर्च का साथ?
Yahoo Buy Chrome

Yahoo Buy Chrome: अमेरिकी इंटरनेट कंपनी याहू (Yahoo Inc.) ने घोषणा की है कि अगर गूगल (Google) को उसके लोकप्रिय वेब ब्राउजर क्रोम (Google Chrome) को बेचने का अदालती आदेश मिलता है, तो वह इसे खरीदने के लिए बोली लगाएगी.

Google Chrome बिकेगा? Yahoo ने दिखाई दिलचस्पी

इंटरनेट जगत में एक बड़ा उलटफेर सामने आ सकता है.Yahoo Inc. ने संकेत दिए हैं कि अगर अमेरिकी अदालत Google को अपना Chrome ब्राउजर बेचने के लिए मजबूर करती है, तो Yahoo इसे खरीदने के लिए पूरी तरह तैयार है. Yahoo को बैक कर रही है Apollo Global Management, जिसने 2021 में Yahoo को Verizon से खरीदा था.

Google पर कोर्ट की सख्ती

वर्तमान में Google के खिलाफ अमेरिकी न्याय विभाग की ओर से मोनॉपॉली (एकाधिकार) के मामले में सुनवाई चल रही है. अदालत पहले ही यह फैसला दे चुकी है कि Google ने इंटरनेट सर्च मार्केट में गैरकानूनी एकाधिकार बनाया है. अब यह तय होना बाकी है कि इसका समाधान क्या होगा, और यहीं से Chrome ब्राउजर की बिक्री की बात सामने आई है.

Yahoo का दावा- Chrome है सबसे स्ट्रैटेजिक ब्राउजर

Yahoo सर्च के जनरल मैनेजर BrianProvost ने कोर्ट में बताया कि उनकी कंपनी Chrome को खरीदने के लिए पूरी तरह तैयार है और इसकी कीमत दसियों अरब डॉलर (tens of billions of dollars) तक हो सकती है. उन्होंने Chrome को वेब का सबसे अहम खिलाड़ी बताया.

Yahoo भी बना रहा है अपना ब्राउजर

Yahoo फिलहाल खुद का ब्राउजर भी विकसित कर रहा है. लेकिन जैसे ही Chrome की बिक्री की संभावना सामने आई, Yahoo ने उसमें रुचि दिखाई. यह सौदा Yahoo के लिए गेम-चेंजर साबित हो सकता है, खासकर तब जब वह अपने सर्च इंजन को फिर से मजबूत करने की कोशिश कर रहा है.

क्या Google Search और Chrome का साथ टूटेगा?

अगर कोर्ट Google को Chrome ब्राउजर अलग करने को कहता है, तो इसका सीधा असर Google की सर्च पावर पर भी पड़ सकता है. Yahoo जैसे पुराने खिलाड़ी के लिए यह वापसी का बड़ा मौका हो सकता है. ऐसे में आप भी नजर रखें, इंटरनेट वर्ल्ड में जल्द ही सबसे बड़ा बदलाव आ सकता है.

यह भी पढ़ें: Google कर रहा आपकी जासूसी, उसे ऐसे रोकें, नहीं तो खोल देगा आपकी सारी पोल

यह भी पढ़ें: Google Chrome के सेटिंग में कर ले ये छोटा सा काम, फालतू के Ads से नहीं होंगे परेशान

Previous article UP Board Result 2025 OUT soon: पिछड़ गया यूपी बोर्ड, 54 लाख छात्रों का रिजल्ट जारी करने में UPMSP फेल
Next article Ration Card : पांच दिनों के अंदर पूरा कर लें ये काम, वरना अब नहीं मिलेगा चावल, गेंहू और दाल
Avatar Of Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel