[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology Xiaomi 17T की इंडिया लॉन्च डेट कन्फर्म, Leica कैमरा और फ्लैगशिप फीचर्स से होगा लैस

Xiaomi 17T की इंडिया लॉन्च डेट कन्फर्म, Leica कैमरा और फ्लैगशिप फीचर्स से होगा लैस

0
Xiaomi 17T की इंडिया लॉन्च डेट कन्फर्म, Leica कैमरा और फ्लैगशिप फीचर्स से होगा लैस
Xiaomi 17T

प्रीमियम स्मार्टफोन सेगमेंट में मुकाबला लगातार तेज होता जा रहा है और अब Xiaomi भी अपनी पॉपुलर T Series के साथ जोरदार वापसी करने के लिए तैयार है. लंबे इंतजार के बाद कंपनी भारत में अपना नया Xiaomi 17T लॉन्च करने जा रही है. कंपनी ने ऑफिशियली मॉडल के इंडिया लॉन्च डेट को कन्फर्म कर दिया है. यह अपकमिंग मॉडल दमदार कैमरा, बड़ी बैटरी और फ्लैगशिप लेवल परफॉर्मेंस के साथ लॉन्च होने वाली है.

कब होगा लॉन्च?

हाल ही में Xiaomi ने The T is coming टैगलाइन के साथ नए स्मार्टफोन को टीज करना शुरू किया था, जिसके बाद अब लॉन्च डेट भी सामने आ गई है. Xiaomi 17T का ग्लोबल लॉन्च 28 मई को चुनिंदा बाजारों में होगा, जबकि भारत में इसकी एंट्री एक हफ्ते बाद होगी. यानी कि 4 जून को यह मॉडल भारत में लॉन्च किया जाएगा.

Leica कैमरा के साथ आएगा नया Xiaomi 17T

कंपनी के टीजर के मुताबिक, Xiaomi 17T में Leica ट्यून ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा. फोन के पीछे स्क्वायर शेप कैमरा मॉड्यूल दिया जाएगा, जिसमें LED फ्लैश भी मौजूद होगा. रिपोर्ट्स के अनुसार, स्मार्टफोन में 50MP का Light Fusion 800 प्राइमरी कैमरा मिल सकता है, जिसका अपर्चर f/1.77 होगा. इसके साथ 50MP का टेलीफोटो कैमरा दिया जा सकता है, जो 5x ऑप्टिकल जूम सपोर्ट करेगा. वहीं, 12MP का अल्ट्रावाइड कैमरा भी मिलने की उम्मीद है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32MP का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है.

दमदार प्रोसेसर और बड़ी बैटरी

Xiaomi 17T को लेकर कहा जा रहा है, कि इसमें MediaTek Dimensity 8500 Ultra ऑक्टा-कोर चिपसेट दिया जाएगा, जिसकी पीक क्लॉक स्पीड 3.4GHz तक हो सकती है. फोन में 12GB LPDDR5x RAM और 512GB तक UFS 4.1 स्टोरेज मिलने की उम्मीद है. वहीं पावर बैकअप के लिए इसमें 6,500mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है.

भारत में लॉन्च हो सकता है सिर्फ स्टैंडर्ड मॉडल

ग्लोबल मार्केट में Xiaomi 17T Series के तहत Xiaomi 17T और Xiaomi 17T Pro लॉन्च किए जाने की उम्मीद है. हालांकि रिपोर्ट्स के मुताबिक Pro मॉडल को भारत में लॉन्च नहीं किया जाएगा और यहां सिर्फ स्टैंडर्ड Xiaomi 17T ही पेश किया जा सकता है.

यह भी पढ़ें: OnePlus Nord CE6 Series हुई महंगी, क्या अब भी खरीदना रहेगा फायदे का सौदा?

Previous article Patna News: बैंक की लापरवाही पर उपभोक्ता आयोग सख्त
Next article जमालपुर में भीषण गर्मी में यात्रियों को नहीं मिल रहा ठंडा पानी, वाटर कूलर बना शोपीस
Avatar Of Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel