[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology Xiaomi 17 MAX लॉन्च डेट कन्फर्म, मिलेंगे दमदार कैमरा फीचर्स और बड़ी बैटरी

Xiaomi 17 MAX लॉन्च डेट कन्फर्म, मिलेंगे दमदार कैमरा फीचर्स और बड़ी बैटरी

0
Xiaomi 17 MAX लॉन्च डेट कन्फर्म, मिलेंगे दमदार कैमरा फीचर्स और बड़ी बैटरी
शाओमी 17 मैक्स / फोटो- इंस्टाग्राम

चाइनीज टेक कंपनी Xiaomi ने अपने नये फ्लैगशिप मॉडल Xiaomi 17 Max की चाइना लॉन्च डेट को कन्फर्म कर दिया है. यह मॉडल कंपनी की Xiaomi 17 Series का पांचवां मॉडल होगा और कंपनी के मौजूदा लाइनअप Xiaomi 17, Xiaomi 17 Pro, Xiaomi 17 Pro Max और Xiaomi 17 Ultra में शामिल होगा. वहीं, Xiaomi 17 Max के लॉन्च से पहले ही कंपनी ने इसके कई फीचर्स को भी रिवील कर दिया है.

कब होगा लॉन्च?

Xiaomi 17 Max का लॉन्च इवेंट 21 मई को चीन में होने वाला है, जहां कंपनी स्मार्टफोन के साथ कई नए प्रोडक्ट्स भी पेश करने वाली है. कंपनी के मुताबिक, Xiaomi 17 Max के साथ Xiaomi Band 10 Pro, पहला क्लिप-ऑन डिजाइन वाला TWS ईयरबड Xiaomi Ear Clip और नई इलेक्ट्रिक SUV Xiaomi YU7 GT (2026) भी लॉन्च की जाएगी. इसके अलावा Xiaomi ने यह भी हिंट दिया है कि इवेंट में कुछ नए स्मार्ट होम अप्लायंसेज को भी अनवील किया जाएगा, हालांकि उनके नाम अभी सामने नहीं आए हैं.

Xiaomi 17 Max में मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी पहले ही Xiaomi 17 Max के डिजाइन, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स से जुड़ी कई जानकारियां शेयर कर चुकी है. स्मार्टफोन में Qualcomm का लेटेस्ट फ्लैगशिप Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर मिलने वाला है. यही चिपसेट Xiaomi 17 Series के अन्य प्रीमियम मॉडल्स में भी देखने को मिलेगा.

फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 8,000mAh की बड़ी बैटरी होगी, जो इस सीरीज में अब तक की सबसे बड़ी बैटरी मानी जा रही है. कंपनी ने इस मॉडल को लंबे बैकअप और हाई-परफॉर्मेंस यूजर्स को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया है.

कैमरा और डिजाइन

फोटोग्राफी के लिए Xiaomi 17 Max में Leica-ट्यून ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा. इसमें 200MP का प्राइमरी कैमरा दिया जाएगा, जो 1/1.4-इंच सेंसर के साथ आएगा. इसके अलावा फोन में 50MP अल्ट्रावाइड कैमरा और 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा भी शामिल होगा.

सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट कैमरा डिस्प्ले के बीच में दिए गए होल-पंच कटआउट में मौजूद होगा. कंपनी ने फिलहाल फोन के दो कलर ऑप्शन Blue और White को कन्फर्म किया है.

प्री-बुकिंग शुरू

Xiaomi 17 Max के लिए चीन में प्री-बुकिंग शुरू हो चुके हैं. इसके साथ ही Xiaomi Band 10 Pro और Xiaomi Ear Clip की बुकिंग भी ओपन कर दी गई है. Xiaomi Ear Clip को Basalt Black, Pearl White और Satin Gold कलर ऑप्शन में उपलब्ध कराया जाएगा.

भारत में भी हो सकती है लॉन्चिंग

रिपोर्ट्स के अनुसार, शाओमी इस फोन को भारत के साथ-साथ ग्लोबल मार्केट में भी लॉन्च करने की तैयारी कर रही है. अगर Xiaomi 17 Max भारत में आता है, तो यह खासतौर पर उन यूजर्स को पसंद आ सकता है जो बड़ी स्क्रीन, दमदार परफॉर्मेंस और लंबी बैटरी लाइफ चाहते हैं.

यह भी पढ़ें: OPPO से Motorola तक, इस हफ्ते कौन-कौन से फोन होंगे लॉन्च? देखें पूरी लिस्ट

Previous article जैनिक सिनर ने जीता इटालियन ओपन का खिताब, 24 की उम्र में जोकोविच की बराबरी की; पूरा किया गोल्डन मास्टर्स
Next article किशनगंज में डिवाइडर और फुटपाथी दुकानों से ठाकुरगंज में बढ़ी मुसीबत, हर दिन लग रहा जाम
Avatar Of Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel