[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology Xiaomi 14 Ultra Review: कैसा है शाओमी का लखटकिया स्मार्टफोन

Xiaomi 14 Ultra Review: कैसा है शाओमी का लखटकिया स्मार्टफोन

0
Xiaomi 14 Ultra Review: कैसा है शाओमी का लखटकिया स्मार्टफोन

Xiaomi 14 Ultra Review: चीनी स्मार्टफोन मेकर कंपनी शाओमी ने अपना सबसे महंगा स्मार्टफोन हाल ही में लॉन्च किया है. कंपनी ने भारत में यह फोन अपनी फ्लैगशिप स्मार्टफोन Xiaomi 14 सीरीज के तहत पेश किया है. इस सीरीज में Xiaomi 14 और Xiaomi 14 Ultra हैंडसेट्स आये हैं. जैसा कि नाम से मालूम पड़ता है, Xiaomi 14 Ultra इस सीरीज का टॉप मॉडल है और इसकी कीमत 99,999 रुपये रखी गई है. आइए जानें कि यह हैंडसेट अपनी कीमत को कितना जस्टिफाई करता है.

Xiaomi 14 Ultra की खास खूबियां क्या हैं?

Xiaomi 14 Ultra के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की बात करें, तो Xiaomi 14 Ultra में 6.73 इंच का LTPO AMOLED माइक्रो-कर्व्ड डिस्प्ले दिया गया है. यह फोन 120Hz रिफ्रेश रेट और 3200 x 1440 पिक्सल के रेजॉल्यूशन के साथ आता है. इसकी पीक ब्राइटनेस 3000 निट्स है.

शाओमी का सबसे महंगा स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रॉसेसर से लैस है. इसके साथ 16GB LPDDR5X रैम और 1TB इनबिल्ट स्टोरेज दिया गया है. Xiaomi 14 Ultra एंड्रॉयड 14 ओएस पर चलता है.

iPhone 15, Plus, Pro और Pro Max एक दूसरे से कितने अलग हैं? यहां जानिए सारी बात

Xiaomi 14 Ultra में क्वाॅड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. वहीं, मेन सेंसर 50 मेगापिक्सल का है, जो Sony LYT900 सेंसर वाला है और ऑप्टिकल इमेज स्‍टेबलाइजेशन के साथ 3.2x ऑप्टिकल जूम और 5x ऑप्टिकल जूम की खूबियों के साथ आता है.

शाओमी के इस फोन डिवाइस में 50 मेगापिक्सल के दो और कैमरा मिलेंगे. इसके साथ, चौथा कैमरा 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड लेंस है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का सेल्‍फी कैमरा दिया गया है.

Xiaomi 14 Ultra स्मार्टफोन की बैटरी की बात करें, तो इसमें 5000mAh की बैटरी दी गई है जो 90W वायर्ड, 80W वायरलेस और 10W रिवर्स वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करती है. कनेक्टिविटी के लिए शाओमी के इस फोन में 5जी, ब्लूटूथ 5.4, वाई-फाई, एनएफसी, ग्लोनास, जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट जैसे फीचर्स दिये गए हैं. हैंडसेट को IP68 डस्ट और स्प्लैश रेजिस्टेंस रेटिंग मिली है.

Xiaomi 14 Ultra की कीमत और उपलब्धता के बारे में बात करें, तो इस फोन को 16GB रैम और 512GB स्‍टोरेज के साथ 99,999 रुपये में लाया गया है. यह हैंडसेट ब्‍लैक और व्हाइट कलर ऑप्‍शंस में उपलब्ध होगा. इस स्मार्टफोन के साथ कंपनी 3 महीने का यूट्यूब प्रीमियम सब्सक्रिप्शन फ्री दे रही है.

शाओमी के इस फोन को 9,999 रुपये में रिजर्व करा सकते हैं. रिजर्व 11 मार्च से शुरू होगा. Xiaomi के इस फोन Xiaomi 14 Ultra को 12 अप्रैल को दोपहर 12 बजे से Xiaomi की ऑफ‍िशियल वेबसाइट और Xiaomi Home आउटलेट्स के जरिये खरीदा जा सकता है.

Generative AI फीचर्स के साथ आयी Samsung Galaxy S24 सीरीज, दमदार कैमरा के साथ मिलेंगी कई खूबियां

Previous article WPL 2024: दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर किया बल्लेबाजी का फैसला, देखें प्लेइंग इलेवन
Next article जामताड़ा में बोले बसंत सोरेन- हां, पूरे झारखंड की जमीन हमारी है…, बाबूलाल मरांडी को दिया ये चैलेंज
Avatar Of Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel