[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology Elon Musk ने भारत में लॉन्च किया कम्युनिटी नोट्स फीचर, जानिए इससे क्या होगा

Elon Musk ने भारत में लॉन्च किया कम्युनिटी नोट्स फीचर, जानिए इससे क्या होगा

0
Elon Musk ने भारत में लॉन्च किया कम्युनिटी नोट्स फीचर, जानिए इससे क्या होगा

X Community Notes : पुरानेवाले ट्विटर यानी अब के एक्स पर भारतीय यूजर्स के लिए एक नया फीचर आया है. एक्स के कार्यकारी अध्यक्ष और चीफ टेक्नोलॉजी ऑफसर एलन मस्क ने भारत में कम्युनिटी नोट्स नाम के नये फीचर के रोलआउट का ऐलान किया है. दुनियाभर में इस फीचर की शुरुआत अप्रैल 2022 में हो चुकी है, लेकिन अब इसे भारत में भी रोलआउट किया जा रहा है.

सोशल मीडिया मंच एक्स ने इस तरह भारत में अपने कम्युनिटी नोट्स कार्यक्रम का विस्तार किया है. यह एक फैक्ट चेकिंंग यानी तथ्य-जांच सुविधा है, जो लोगों को संभावित रूप से भ्रामक पोस्ट के बारे जानने में मदद करती है.

भारत में कम्युनिटी नोट्स कार्यक्रम की शुरुआत ऐसे समय पर की जा रही है जब दुनिया की सबसे अधिक आबादी वाले लोकतंत्र में आम चुनाव शुरू होने जा रहे हैं. देश में 19 अप्रैल से एक जून के बीच सात चरणों में लोकसभा चुनाव के लिए मतदान होना है.

उद्योगपति एलन मस्क ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा, ‘कम्युनिटी नोट्स’ अब भारत में सक्रिय… एक्स पर ‘कम्युनिटी नोट्स’ के आधिकारिक खाते से भी इसके भारत में शुरू होने की जानकारी दी गई. इसके साथ ही अब यह 69 देशों में सक्रिय है.

Elon Musk की कंपनी Neuralink को बड़ी सफलता, ब्रेन में चिप लगवाकर लकवाग्रस्त इंसान ने खेला शतरंज; देखें VIDEO

एक्स कम्युनिटी नोट्स फीचर क्या है?
आसान भाषा में कहें, तो एक्स प्लैटफॉर्म पर गलत खबरें फैलने से रोकने के लिए एलन मस्क ने यह फीचर शुरू किया है. इस फीचर के माध्यम से एक्स अपने इस कम्युनिटी नोट्स प्रोग्राम में कुछ यूजर्स को जोड़ेगा. कम्युनिटी नोट्स प्रोग्राम में यूजर्स को शामिल करने के लिए एक्स ने कुछ नियम बनाये हैं. उन नियमों के मुताबिक, जो यूजर्स कम्युनिटी नोट्स प्रोग्राम का हिस्सा बनेंगे, वो एक्स पर गलत सूचना फैलानेवाले किसी भी पोस्ट को रिपोर्ट कर पाएंगे और उसके लिए कम्युनिटी नोट्स के जरिये सही जानकारी लिखकर अन्य यूजर्स को उस पोस्ट की सच्चाई बता पाएंगे. यानी यह एक तरह से एक्स के पोस्ट की फैक्ट चेकिंग हुई. (भाषा इनपुट के साथ)

Elon Musk का बड़ा ऐलान- एक्स प्लैटफॉर्म पर यूजर्स को मुफ्त मिलेंगे प्रीमियम फीचर्स, ये है शर्त

Previous article Patna Traffic Police: यातायात डीएसपी फेसबुक लाइव आकर सुन रहे शहर की समस्या, आम लोग ले रहे बढ़ चढ़ कर हिस्सेदारी
Next article पश्चिम सिंहभूम व सिमडेगा की टीम सुपरलीग में पहुंची
Avatar Of Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel