[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology Instagram का एल्गोरिदम क्यों नहीं कर रहा आपकी Reel को पुश? कंटेंट बनाने से पहले ध्यान में रखें ये बातें

Instagram का एल्गोरिदम क्यों नहीं कर रहा आपकी Reel को पुश? कंटेंट बनाने से पहले ध्यान में रखें ये बातें

0
Instagram का एल्गोरिदम क्यों नहीं कर रहा आपकी Reel को पुश? कंटेंट बनाने से पहले ध्यान में रखें ये बातें
इंस्टाग्राम रील्स की रीच बढ़ाने के लिए सही कंटेंट स्ट्रैटेजी

Instagram: इंस्टाग्राम रील्स अब सिर्फ टाइमपास या मनोरंजन का जरिया नहीं रह गई हैं. पिछले कुछ सालों में यह अपनी पहचान बनाने, ऑडियंस बढ़ाने और कमाई तक का एक मजबूत प्लेटफॉर्म बन चुकी हैं. कुछ वीडियो ऐसे होते हैं जो कुछ ही घंटों में लाखों व्यूज बटोर लेते हैं, जबकि कई रील्स को मुश्किल से कुछ लाइक्स ही मिल पाते हैं.

इसी वजह से क्रिएटर्स के मन में एक सवाल बार-बार आता है कि क्या इंस्टाग्राम में कोई ऐसा खास सेटिंग है, जिससे रील सीधे वायरल हो जाए? सीधा जवाब है कि ऐसा कोई एक बटन नहीं है जो वायरल होने की गारंटी दे दे. लेकिन एक्सपर्ट्स और अनुभवी क्रिएटर्स मानते हैं कि अगर सही कंटेंट स्ट्रैटेजी के साथ कुछ इंस्टाग्राम सेटिंग्स को ठीक तरीके से इस्तेमाल किया जाए, तो रील की पहुंच काफी हद तक बढ़ाई जा सकती है. आइए जानते हैं इन्हें.

अकाउंट को प्रोफेशनल मोड में बदलें 

कंटेंट क्रिएटर्स को सबसे पहले जो सलाह दी जाती है, वह है अपने अकाउंट को प्रोफेशनल मोड में बदलना. चाहे वह क्रिएटर प्रोफाइल हो या बिजनेस प्रोफाइल. ऐसा करने से उन्हें अपने अकाउंट से जुड़ी कई जरूरी जानकारियां मिल जाती हैं, जैसे ऑडियंस की उम्र-जेंडर, लोग किस समय सबसे ज्यादा एक्टिव रहते हैं और पोस्ट पर कितना रिस्पॉन्स आ रहा है.

इन आंकड़ों की मदद से क्रिएटर्स यह समझ पाते हैं कि कौन-सा कंटेंट लोगों को पसंद आ रहा है और किस वक्त पोस्ट करना ज्यादा फायदेमंद रहेगा. इससे आगे की पोस्ट को और बेहतर तरीके से प्लान किया जा सकता है. 

अकाउंट को पब्लिक करें

एक और बेहद जरूरी बात है, जिसे ज्यादातर लोग नजरअंदाज कर देते हैं. Instagram की प्राइवेसी सेटिंग और अकाउंट सजेशन का कंटेंट की रीच पर बड़ा असर पड़ता है. अगर आप चाहते हैं कि आपके Reels ज्यादा लोगों तक पहुंचें और Explore पेज व Reels फीड में दिखें, तो आपका अकाउंट पब्लिक होना जरूरी है.

प्राइवेट अकाउंट पर डाले गए Reels, चाहे कंटेंट कितना भी अच्छा क्यों न हो, सीमित लोगों तक ही पहुंचते हैं. इसके अलावा, अकाउंट सजेशन वाला ऑप्शन ऑन रखने से आपके Reels फॉलोअर्स के बाहर भी दूसरे यूजर्स को दिखने के चांस बढ़ जाते हैं.

यूजर की एक्टिविटी पर ध्यान दें 

यूजर की एक्टिविटी और कंटेंट से जुड़ी पसंद भी यह तय करती है कि Instagram का एल्गोरिदम किसी अकाउंट को कैसे देखता है. जो प्रोफाइल लगातार एक्टिव रहती हैं और जिन पर अच्छा एंगेजमेंट होता है, उन्हें प्लेटफॉर्म ज्यादा अहमियत देता है.

कमेंट्स का जवाब देना, दूसरे क्रिएटर्स की Reels को लाइक और शेयर करना, और ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर एक्टिव रहना. ये सब एल्गोरिदम को यह संकेत देते हैं कि आपका कंटेंट लोगों के लिए काम का है. साथ ही, कंटेंट प्रेफरेंस में मौजूदा ट्रेंड से जुड़े इंटरेस्ट चुनने से Instagram को आपकी Reels को सही कैटेगरी में रखने और ज्यादा लोगों तक पहुंचाने में मदद मिलती है.

ट्रेंडिंग टॉपिक और ऑडियो पर कंटेंट क्रिएट करें 

टाइमिंग और ऑडियो का सही चुनाव भी बहुत अहम होता है. जब आपके फॉलोअर्स सबसे ज्यादा एक्टिव होते हैं, उसी वक्त Reels पोस्ट करने से शुरुआती कुछ घंटों में अच्छा रिस्पॉन्स मिलने के चांस बढ़ जाते हैं. यही शुरुआती समय तय करता है कि वीडियो कितने लोगों तक पहुंचेगा. वहीं, ट्रेंडिंग ऑडियो का इस्तेमाल करने से भी फायदा मिलता है, क्योंकि इंस्टाग्राम उन वीडियोज को ज्यादा प्रमोट करता है जिनमें पहले से पॉपुलर चल रहे साउंड्स लगे होते हैं.

यह भी पढ़ें: Instagram चलाते-चलाते फुर्र हो जाती है बैटरी? जानें असली वजहें और ठीक करने का आसान तरीका

Previous article कबड्डी टूर्नामेंट में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
Next article बिजली बिल वसूली में सख्ती, 1130 उपभोक्ताओं पर 3.47 करोड़ बकाया
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel