[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology सॉकेट में प्लग लगाते ही क्यों निकलती है चिंगारी? जानिए कब बन सकती है बड़ी खतरे की वजह

सॉकेट में प्लग लगाते ही क्यों निकलती है चिंगारी? जानिए कब बन सकती है बड़ी खतरे की वजह

0
सॉकेट में प्लग लगाते ही क्यों निकलती है चिंगारी? जानिए कब बन सकती है बड़ी खतरे की वजह
सॉकेट में प्लग लगाते समय तेज चिंगारी निकलती हुई (Photo: AI Generated)

आपके साथ भी कभी न कभी हुआ होगा कि जब आप कोई एप्लायंस या चार्जर सॉकेट में लगाते हैं, तो छोटा सा स्पार्क या चिंगारी दिखती है. डरने की बात नहीं है. ये काफी नॉर्मल चीज है. असल में होता क्या है कि जब आप प्लग डालते हैं, तो थोड़ा करंट सॉकेट से प्लग में झपकता है. ये बस वायरिंग में करंट लगते ही ऐसा होता है. लेकिन ध्यान रहे, हर स्पार्क एक जैसा नहीं होता. कभी-कभी ये किसी बड़ी इलेक्ट्रिकल प्रॉब्लम का इशारा भी कर सकता है. अगर इसे नजरअंदाज किया जाए, तो नुकसान या आग लगने का खतरा भी हो सकता है.

खतरनाक स्पार्किंग के कारण

ये कुछ आम वजहें हैं जिनकी वजह से मामूली स्पार्क भी खतरनाक बन सकती है. इन चीजों का ध्यान पहले ही रख लें, तो इलेक्ट्रिकल हादसे और आग लगने से बचा जा सकता है.

ढीली वायरिंग: अगर आउटलेट के पीछे की वायरिंग ढीली है, तो करंट अजीब तरीके से कूद सकता है और स्पार्किंग हो सकती है.

पुराने या खराब आउटलेट्स: समय के साथ आउटलेट के कॉन्टैक्ट्स घिस जाते हैं. इससे रेसिस्टेंस बढ़ता है और स्पार्क आता है.

ओवरलोडेड सर्किट: जब एक ही सर्किट में बहुत सारे हाई-पावर अप्लायंसेस जुड़ जाते हैं, तो वायरिंग और आउटलेट पर स्ट्रेन पड़ता है.

खराब इंस्टॉलेशन: अगर आउटलेट ठीक से वायर्ड नहीं है या सस्ते मटेरियल का इस्तेमाल हुआ है, तो इलेक्ट्रिकल आर्किंग का खतरा बढ़ जाता है.

कब स्पार्किंग सच में खतरे की घंटी बन जाती है?

स्पार्किंग तब परेशानी वाली बात बन जाती है, जब ये बार-बार होने लगे या प्लग पूरी तरह लगाने के बाद भी स्पार्क दिखे. अगर आपको तेज चटकने या भनभनाने की आवाज आए, जलने जैसी बदबू आए, सॉकेट के आसपास जलने के निशान दिखें या सॉकेट छूने पर गर्म लगे, तो समझ जाइए मामला गड़बड़ है. ये संकेत ढीली वायरिंग, ओवरलोड सर्किट या किसी बड़े इलेक्ट्रिक प्रॉब्लम की तरफ इशारा करते हैं.

अजीब स्पार्किंग दिखाई दे तो क्या करें?

अगर आपको प्लग या सॉकेट में अजीब या ज्यादा स्पार्किंग दिखे, तो तुरंत अलर्ट हो जाएं. सबसे पहले उस सॉकेट में लगे सभी डिवाइस निकाल दें. कोशिश करें कि उस डिवाइस को यूज न करें. बार-बार चेक करने की गलती भी न करें करें. इससे समस्या और बढ़ सकती है. अगर सॉकेट गर्म लग रहा हो या जलने जैसी स्मेल आए, तो बिना देर किए किसी बढ़िया इलेक्ट्रिशियन को बुला लें.

यह भी पढ़ें: बिजली का बिल आसमान छू रहा है? ये छोटी-छोटी गलतियां कर रही हैं आपके पैसे बर्बाद

Previous article Anupama: कपिल को मारती-पीटती है कृति, प्रेम के करीब जाने की कोशिश करेगी प्रेरणा
Next article महाशिवरात्रि पर हरी चूड़ियों से सजाएं अपने हाथ, देखें बैंगल्स डिजाइन
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel