[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology Instagram क्यों बंद कर रहा End-to-End Encryption चैट? जानें क्या है यह फीचर

Instagram क्यों बंद कर रहा End-to-End Encryption चैट? जानें क्या है यह फीचर

0
Instagram क्यों बंद कर रहा End-to-End Encryption चैट? जानें क्या है यह फीचर
इंस्टाग्राम का एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन चैट्स फीचर (Photo: Canva)

अमेरिकी टेक कंपनी Meta ने एक ऐसी बात कंफर्म की, जिसने प्राइवेसी को लेकर यूज़र्स को थोड़ा सोचने पर मजबूर कर दिया है. दरअसल, कंपनी Instagram पर मिलने वाले end-to-end encrypted (E2EE) डायरेक्ट मैसेज फीचर को बंद करने जा रही है. यह वही फीचर था जिसे प्लेटफॉर्म की सबसे मजबूत प्राइवेसी लेयर में से एक माना जाता था. कंपनी के सपोर्ट पेज पर दी गई जानकारी के मुताबिक, यह सुविधा 8 मई 2026 के बाद काम नहीं करेगी. अब ऐसे में सवाल यह है कि आखिर end-to-end encryption होता क्या है, और कोई बड़ा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इसे बंद करने का फैसला क्यों लेगा? आइए आपको बताते हैं.

end-to-end encryption का मतलब क्या है?

आसान शब्दों में समझें तो end-to-end encryption आपकी बातचीत को इस तरह सेफ कर देता है कि उसे सिर्फ वही लोग पढ़ या सुन सकते हैं जो उस बातचीत का हिस्सा हैं. न हैकर्स, न कोई थर्ड-पार्टी सर्विस और यहां तक कि Meta भी इन चैट्स को नहीं देख सकता. इसे ऐसे समझिए जैसे आपकी बातचीत एक ऐसे बंद कमरे में हो रही हो, जिसकी चाबी सिर्फ आपके और सामने वाले के पास हो.

दरअसल, यह सिस्टम खास तरह की क्रिप्टोग्राफिक कीज पर काम करता है, जो हर डिवाइस को अलग-अलग दी जाती हैं. जब आप कोई मैसेज भेजते हैं, तो वह तुरंत ही एक तरह के कोड में बदल जाता है जिसे कोई पढ़ नहीं सकता. यह मैसेज तभी दोबारा नॉर्मल रूप में आता है जब वह सामने वाले के फोन पर पहुंचता है. यही नियम ऑडियो और वीडियो कॉल्स पर भी लागू होता है.

इंस्टाग्राम आखिर क्यों हटा रहा है यह फीचर?

Instagram की पैरेंट कंपनी Meta का कहना है कि इस फैसले की सबसे बड़ी वजह यूजर्स की कम दिलचस्पी है. कंपनी के मुताबिक बहुत कम लोग ही एन्क्रिप्टेड चैट्स (encrypted chats) का यूज कर रहे थे. टेक वेबसाइट The Verge से बात करते हुए Meta की प्रवक्ता दीना एल-कस्साबी (Dina El‑Kassaby) ने बताया कि इस फीचर को उतना इस्तेमाल नहीं मिला जितना उम्मीद थी. उन्होंने कहा कि अब कंपनी अपना फोकस उन फीचर्स पर करना चाहती है जिन्हें ज्यादा लोग इस्तेमाल करते हैं और जो बड़े स्तर पर यूजर्स के लिए ज्यादा वैल्यू पैदा करते हैं.

इसके साथ ही encryption को लेकर लंबे समय से बहस भी चल रही है. कई लॉ एनफोर्समेंट एजेंसियां और चाइल्ड सेफ्टी से जुड़े संगठन कहते रहे हैं कि ऐसे पूरी तरह प्राइवेट सिस्टम्स में ऑनलाइन होने वाली गलत गतिविधियों को पकड़ना मुश्किल हो जाता है.

इसी वजह से Meta ने साफ कर दिया है कि एन्क्रिप्टेड चैट्स (encrypted chats) को 8 मई 2026 के बाद बंद कर दिया जाएगा. जो यूजर्स अभी इसका इस्तेमाल कर रहे हैं, उन्हें पहले ही नोटिफिकेशन मिलेंगे ताकि वे अपनी चैट्स, फोटो और दूसरे मीडिया को डाउनलोड कर सकें, क्योंकि उसके बाद इन तक पहुंच नहीं रहेगी.

यह भी पढ़ें: WhatsApp के ये 5 प्राइवेसी फीचर्स अभी कर लें ऑन, अकाउंट रहेगा पूरी तरह सेफ

Previous article चादरपोशी के लिए उमड़ी अकीदतमंदों की भारी भीड़
Next article एक निजी अस्पताल के संचालक जदयू नेता ने लगाये गंभीर आरोप
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel