[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology Instagram चलाते-चलाते फुर्र हो जाती है बैटरी? जानें असली वजहें और ठीक करने का आसान तरीका

Instagram चलाते-चलाते फुर्र हो जाती है बैटरी? जानें असली वजहें और ठीक करने का आसान तरीका

0
Instagram चलाते-चलाते फुर्र हो जाती है बैटरी? जानें असली वजहें और ठीक करने का आसान तरीका
Instagram Battery Drain Issue

Instagram: आज के समय में हम सभी की आदत बन चुकी है घंटों तक मोबाइल फोन चलाने की. सोशल मीडिया, खासकर Reels देखने में कब समय निकल जाता है, इसका पता ही नहीं चलता. लेकिन आपने अक्सर नोटिस किया होगा कि जैसे ही आप Reels स्क्रॉल करना शुरू करते हैं, फोन की बैटरी हैरान करने वाली तेजी से कम होने लगती है. दरअसल, Google के मुताबिक इसके पीछे एक बड़ी वजह Instagram है. आइए अब आपको विस्तार से बताते हैं कि ऐसा क्यों होता है और इससे कैसे बचा जा सकता है.

बैकग्राउंड एक्टिविटी

जब आप Reels नहीं देख रहे होते, तब भी Instagram बैकग्राउंड में चलता रहता है. कई लोगों को इसका पता नहीं चलता, लेकिन अगर आप फोन की सेटिंग्स चेक करें तो दिखेगा कि Instagram अब भी एक्टिव है. इसी वजह से बिना किसी साफ संकेत के आपकी बैटरी धीरे-धीरे खत्म होती रहती है.

लोकेशन और माइक्रोफोन परमिशन

इंस्टाग्राम जब आने अपने फोन में इंस्टॉल किया होगा तो आपने उसकी अपनी लोकेशन और माइक्रोफोन परमिशन दी होगी. इंस्टाग्राम ही नहीं, बल्कि कई दूसरी ऐप्स भी आपकी लोकेशन और माइक्रोफोन की इजाजत मांगती हैं. अगर आप ये परमिशन दे देते हैं, तो ऐप बैकग्राउंड में लगातार चलती रहती है और बिना आपको पता चले आपकी जानकारी जुटाती रहती है.

हाई ब्राइटनेस

स्क्रीन की ब्राइटनेस ज्यादा होने से बैटरी जल्दी खत्म होती है. Instagram पर दिखने वाला कंटेंट काफी विजुअल और कलरफुल होता है, इसलिए इसका इंटरफेस स्क्रीन को लगातार ऑन और ब्राइट रखता है. ऐसे में भले ही आपने खुद ब्राइटनेस पूरी न बढ़ाई हो, फिर भी काफी बैटरी खर्च हो जाती है.

कैमरा का इस्तेमाल

अक्सर आप इंस्टाग्राम पर फोटो और वीडियो शूट करने, रिकॉर्ड करने और फिल्टर लगाने के लिए कैमरा यूज करते रहते हैं. बिना सोचे-समझे ली गई सेल्फी और रील्स के ड्राफ्ट भी चुपचाप बैटरी खपत करते रहते हैं, और इसका आपको पता भी नहीं चलता.

बैटरी बचाने के आसान तरीके

बैटरी बचाने के लिए आप अपने एंड्रॉयड फोन में बैटरी सेवर मोड ऑन कर सकते हैं. अगर Instagram लोकेशन एक्सेस मांगता है और उसकी जरूरत नहीं है, तो उसे बंद कर दें. कई बार ऐप चलाते समय ‘Allow only while using the app’ का ऑप्शन आता है, ऐसे में जरूरत न हो तो इसे भी परमिशन न दें. इससे बैटरी की खपत कम होती है.

इसके अलावा, बेवजह के नोटिफिकेशन बंद रखें और माइक्रोफोन व कैमरा का एक्सेस तभी दें जब जरूरी हो. आखिर में, डार्क मोड का यूज करें, समय-समय पर कैश क्लियर करते रहें और ऐप को हमेशा अपडेट रखें, इससे बैटरी लाइफ बेहतर बनी रहती है.

यह भी पढ़ें: XYZ Left the Group: यह ट्रिक लगाएंगे तो आपके WhatsApp ग्रुप छोड़ने पर किसी को कानोंकान नहीं होगी खबर

Previous article Shani Dosh Ke Upay: शनिवार को इस एक काम से कम हो सकता है शनिदोष, बदल सकती है किस्मत
Next article WTC Points Table: न्यूजीलैंड की जीत से डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर, भारत की राह हुई मुश्किल
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel