[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology आखिर इंटरनेट के ट्रेंड के साथ क्यों बदल जाता है Google का लोगो? जानिए Doodle की पूरी कहानी

आखिर इंटरनेट के ट्रेंड के साथ क्यों बदल जाता है Google का लोगो? जानिए Doodle की पूरी कहानी

0
आखिर इंटरनेट के ट्रेंड के साथ क्यों बदल जाता है Google का लोगो? जानिए Doodle की पूरी कहानी
गूगल डूडल

अगर आपने आज Google का होमपेज खोला है, तो आपने गूगल के लोगो के बीच एक प्लेयर को फुटबॉल खेलते जरूर देखा होगा. पहली नजर में आपको यह सिर्फ एक डिजाइन में बदलाव लग सकता है, लेकिन इसके पीछे एक खास वजह है. दरअसल, Google ने यह खास Doodle FIFA World Cup 2026 को सेलिब्रेट करने के लिए बनाया है. FIFA World Cup 12 जून से शुरू हो चुका है और यह 19 जुलाई 2026 तक चलने वाला है. इसमें 48 टीमों के बीच 104 मैच खेले जाएंगे. लेकिन क्या आप जानते हैं कि डूडल की शुरुआत कैसे और कब हुई? नहीं न तो यहां जानिए इसके बारे में.

सिर्फ लोगो नहीं, एक लाइव स्पोर्ट्स हब भी

Google का यह Doodle सिर्फ देखने के लिए नहीं है, बल्कि यह एक तरह से लाइव स्पोर्ट्स हब की तरह काम भी करता है. यानी कि जैसे ही आप आज के डूडल आइकन पर क्लिक करेंगे, वैसे ही Google आपको सीधे मैच का पूरा शेड्यूल, पॉइंट्स टेबल, मैच रिजल्ट और अन्य अपडेट्स दिखाने लगेगा. यानी आज का मैच कौन-सा है, कौन-सी टीम टॉप पर है और आगे किसका मुकाबला होने वाला है, इसकी जानकारी आपको एक ही क्लिक में मिल जाएगी, वो भी बिना अलग-अलग वेबसाइट पर गए.

कैसा है आज के डूडल का डिजाइन?

आज के Google Doodle का डिजाइन काफी सिंपल लेकिन आकर्षक है. इसमें Google के लोगो के ऊपर अलग-अलग रंगों में फुटबॉल खिलाड़ियों की आकृतियां दिखाई गई हैं, जो खेल के दौरान दौड़ते और एक्शन में नजर आते हैं. खिलाड़ियों की परछाइयों को गुलाबी, बैंगनी, नारंगी और हरे रंगों में दिखाया गया है. हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब Google ने किसी स्पोर्ट्स को लेकर डूडल पेश किया है. इससे पहले ICC Women’s T20 World Cup 2026 और IPL के दौरान भी Google ने क्रिकेट थीम वाला खास Doodle जारी किया था.

आखिर कैसे हुई Google Doodle की शुरुआत?

Google Doodle की कहानी भी काफी दिलचस्प है. इसकी शुरुआत 1998 में हुई थी, जब Google के सह-संस्थापक (Co-Founder) लैरी पेज (Larry Page) और सर्गेई ब्रिन (Sergey Brin) अमेरिका के नेवादा में आयोजित होने वाले Burning Man Festival में शामिल होने जा रहे थे. उस समय उन्होंने यूजर्स को यह बताने के लिए कि वे कुछ दिनों तक उपलब्ध नहीं रहेंगे, Google के लोगो में Burning Man का एक छोटा आइकन जोड़ दिया. यही Google का पहला Doodle था.

खास बात यह है कि यह Doodle Google कंपनी के आधिकारिक तौर पर स्थापित होने से भी पहले लॉन्च किया गया था. आज Google की खास Doodlers टीम दुनिया भर के लिए 5,000 से ज्यादा Doodles तैयार कर चुकी है.

Google के सबसे पॉपुलर Doodles

Google ने वर्षों में कई यादगार Doodles बनाए हैं. साल 2010 में लॉन्च किया गया Pac-Man Doodle पहला इंटरैक्टिव गेम Doodle था, जिसे लोगों ने घंटों खेला. वहीं, Tokyo Olympics और Paris Olympics के दौरान पेश किया गया Doodle Champion Island Games अब तक के सबसे पॉपुलर इंटरैक्टिव Doodles में गिना जाता है. इसके अलावा, क्रिकेट लवर्स के लिए Google ने 2017 में ICC Champions Trophy के दौरान एक खास Cricket Doodle भी लॉन्च किया था, जिसमें यूजर्स वर्चुअल क्रिकेट खेल सकते थे. यह आज भी सबसे ज्यादा खेले जाने वाले Doodles में शामिल है.

क्यों खास है यह Doodle?

हर दिन अरबों लोग Google का होमपेज देखते हैं. ऐसे में जब Google अपने लोगो में बदलाव करता है, तो उसका मकसद सिर्फ सजावट करना नहीं होता. यह दुनिया भर के लोगों का ध्यान किसी खास घटना, उपलब्धि या मौके की ओर आकर्षित करने का एक तरीका होता है. इस बार Google फीफा वर्ल्ड कप को सेलिब्रेट कर रहा है और अगर आप FIFA World Cup 2026 का शेड्यूल या अपडेट्स जानना चाहते हैं, तो आपको बस Google के इस प्लेयर्स और फुटबॉल वाले आइकन पर सिर्फ एक क्लिक करना होगा.

यह भी पढ़ें: Google Doodle में दिखा ICC Women’s T20 World Cup का जश्न, जानिए भारत में कहां देख सकेंगे लाइव मैच

Previous article FIFA WC में कनाडा का मैच छोड़ कैटी पेरी के शो में पहुंचे जस्टिन ट्रूडो, हुई आलोचना तो बोले- कभी-कभी बॉयफ्रेंड…
Next article Toyota की कौन सी SUV ड्राइव करते दिखे तमिलनाडु CM थलापति? जानें कीमत और खूबियां
Avatar Of Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel