[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology Grok अब नहीं बनाएगा AI से अश्लील तस्वीरें, X ने रोकी इमेज क्रिएशन

Grok अब नहीं बनाएगा AI से अश्लील तस्वीरें, X ने रोकी इमेज क्रिएशन

0
Grok अब नहीं बनाएगा AI से अश्लील तस्वीरें, X ने रोकी इमेज क्रिएशन
Grok AI Policy

Grok AI Policy: xAI द्वारा तैयार किया गया और X में जोड़ा गया AI टूल Grok के गलत इस्तेमाल से बनायी गई अश्लील तस्वीरों को लेकर कड़ी आलोचना झेल रहे सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म X ने आखिरकार कदम उठाया है. कंपनी ने अपने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टूल Grok पर नई पाबंदियां लगाने का ऐलान किया है. अब यह टूल असली लोगों की तस्वीरों को इस तरह एडिट नहीं कर पाएगा कि वे भड़काऊ या आपत्तिजनक कपड़ों में नजर आएं. यह फैसला यूके और अमेरिका समेत कई देशों में जताई जा रही उस चिंता के बाद लिया गया है, जहां बिना इजाजत लोगों की तस्वीरों को अश्लील तरीके से पेश करने के लिए AI टूल्स के गलत इस्तेमाल पर सवाल उठ रहे थे.

कंपनी ने क्या कहा? 

X ने कहा कि उसने तकनीकी बदलाव किए हैं, ताकि Grok अब असली लोगों की तस्वीरों को इस तरह एडिट न कर सके, जिससे वे बिकिनी या किसी और भड़काऊ कपड़ों में दिखें. कंपनी ने साफ किया कि यह रोक सभी यूजर्स पर लागू होगी, चाहे वे फ्री यूजर हों या पैसे देकर सब्सक्रिप्शन लेने वाले. लगातार सवालों के घेरे में है. वजह यह है कि सरकारें और रेगुलेटर टेक कंपनियों पर दबाव बढ़ा रहे हैं, ताकि AI से बनने वाले कंटेंट से होने वाले नुकसान को रोका जा सके.

कई देश की सरकारों ने लिया एक्शन 

Grok के ‘स्पाइसी मोड’ फीचर को लेकर xAI पर अंतरराष्ट्रीय दबाव लगातार बढ़ रहा था. इस फीचर के जरिए लोग सिर्फ नॉर्मल टेक्स्ट लिखकर महिलाओं और बच्चों की आपत्तिजनक डीपफेक तस्वीरें बना पा रहे थे. शनिवार को यानी 10 जनवरी को इंडोनेशिया ऐसा पहला देश बना, जिसने Grok की सर्विस को पूरी तरह ब्लॉक कर दिया. इसके अगले ही दिन पड़ोसी देश मलेशिया ने भी ऐसा ही कदम उठाया. 

भारत ने रविवार को कहा कि उसकी शिकायतों के बाद X ने हजारों पोस्ट हटाए हैं और कई यूजर अकाउंट्स पर कार्रवाई की है. वहीं, ब्रिटेन की मीडिया रेगुलेटर संस्था Ofcom ने सोमवार को जांच शुरू करने की बात कही है कि कहीं X ने यौन तस्वीरों को लेकर ब्रिटेन के कानूनों का उल्लंघन तो नहीं किया. 

फ्रांस में बच्चों से जुड़ी मामलों की कमिश्नर सारा एल हेरी ने मंगलवार को कहा कि उन्होंने Grok से बनी तस्वीरों का मामला फ्रांसीसी सरकारी वकील, मीडिया रेगुलेटर Arcom और यूरोपीय संघ को भेज दिया है.

यह भी पढ़ें: कॉम्पिटिटर्स से बने पार्टनर, Siri और ऐपल इंटेलिजेंस को बेहतर बनाने के लिए Apple ने मिलाया Google से हाथ

Previous article Indian Army recruitment 2026 : भारतीय सेना में बनें ऑफिसर, एसएससी कोर्स के तहत भरे जायेंगे 379 पद
Next article मकर संक्रांति पर दादर व नटेया में दंगल का आयोजन
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel