[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology डोनाल्ड ट्रंप ने Anthropic के Claude पर क्यों लगाया बैन? जानिए पूरा मामला

डोनाल्ड ट्रंप ने Anthropic के Claude पर क्यों लगाया बैन? जानिए पूरा मामला

0
डोनाल्ड ट्रंप ने Anthropic के Claude पर क्यों लगाया बैन? जानिए पूरा मामला
बाईं ओर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और दाईं ओर एंथ्रोपिक के सीईओ डारियो अमोडेई

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कंपनी Anthropic के लिए डोनाल्ड ट्रंप का कदम बिल्कुल अचानक आया. शुक्रवार को ट्रंप ने Truth Social पर एक ही पोस्ट में सभी सरकारी एजेंसियों को निर्देश दे दिया कि वे Anthropic के AI टूल्स, खासकर उसके AI असिस्टेंट Claude, का इस्तेमाल बंद कर दें. मामला यहीं नहीं रुका. रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने तो कंपनी को राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा तक बता दिया. दरअसल, पूरे विवाद की जड़ Anthropic का यह साफ इनकार है कि वह अपनी तकनीक को सैन्य इस्तेमाल के लिए बिना किसी रोक-टोक के उपलब्ध नहीं कराएगी. आइए आपको पूरा मामला विस्तार से बताते हैं.

 क्या है Anthropic?

आपने OpenAI का ChatGPT तो सुना ही होगा. उसी तरह Anthropic भी एक अमेरिकी AI कंपनी है, जो अपना AI असिस्टेंट Claude बनाती है. Anthropic खुद को सिर्फ AI कंपनी नहीं, बल्कि एआई सेफ्टी और रिसर्च पर फोकस करने वाली कंपनी बताती है. यानी कंपनी का दावा है कि वह AI को सुरक्षित और जिम्मेदारी से इस्तेमाल करने पर ज्यादा जोर देती है.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, 2024 के बाद से Claude का इस्तेमाल अमेरिका में संवेदनशील सैन्य प्लानिंग और ऑपरेशन्स में भी होने लगा. इसकी मदद से सुरक्षा और खुफिया अधिकारी भारी मात्रा में क्लासिफाइड डेटा को जल्दी समझ और जोड़ पाते हैं. यहां तक कहा गया कि जनवरी में वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो (Nicolás Maduro) को पकड़ने वाले ऑपरेशन में भी इस AI टूल का इस्तेमाल हुआ था. हालांकि इसकी सटीक भूमिका साफ नहीं है.

डोनाल्ड ट्रंप ने क्यों बैन किया Anthropic?

जैसा कि हमने पहले बताया था कि Anthropic बाकी AI कंपनियों से थोड़ा अलग है क्योंकि उसका फोकस हमेशा सेफ्टी पर रहा है. कंपनी के सीईओ डारियो अमोडेई शुरू से ही इस बात के खिलाफ रहे हैं कि ट्रंप प्रशासन AI टूल का इस्तेमाल अमेरिकी नागरिकों की जासूसी के लिए करे या ऐसे किलर रोबोट बनाए जो बिना इंसानी कंट्रोल के लोगों को निशाना बना सकें.

लेकिन ट्रंप प्रशासन चाहता है कि Anthropic अपने ये सेफ्टी गार्डरेल्स हटा दे और Claude की क्षमताओं तक उसे बिना किसी रोक-टोक के पूरा एक्सेस मिल जाए. प्रशासन का कहना है कि इससे देश की कानूनी तरीके से सुरक्षा करने में मदद मिलेगी.

सीधे शब्दों में कहें तो ट्रंप AI के इस्तेमाल पर किसी तरह की पाबंदी नहीं चाहते, खासकर बैटलफील्ड में. यह मामला ऐसे समय में सामने आया है जब आने वाले दिनों में अमेरिका द्वारा ईरान पर कार्रवाई की आशंका जताई जा रही है. हालांकि Anthropic ने इस मांग का विरोध किया है. कंपनी अब अमेरिका की अदालत का दरवाजा खटखटाने की तैयारी में है और ट्रंप के इस कदम को राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा बता रही है.

यह भी पढ़ें: कौन हैं आशा शर्मा, जो संभालेंगी माइक्रोसॉफ्ट गेमिंग के CEO का पद? जानें आगे क्या होंगी चुनौतियां

Previous article देवघर में मां-बेटे की जोड़ी ने विरोधियों को किया पस्त, रवि राउत बने मेयर तो माता बनीं वार्ड पार्षद
Next article रिटायरमेंट के बाद अरिजीत सिंह का बड़ा कमबैक, नया गाना ‘रैना’ किया रिलीज
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel