[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology iPhone 17 को छोड़कर Samsung के महंगे मॉडल के पीछे क्यों पड़ गए लोग?

iPhone 17 को छोड़कर Samsung के महंगे मॉडल के पीछे क्यों पड़ गए लोग?

0
iPhone 17 को छोड़कर Samsung के महंगे मॉडल के पीछे क्यों पड़ गए लोग?
iphone vs galaxy

Apple की अपकमिंग iPhone 17 Series का भले ही बेसब्री से इंतजार हो रहा हो, लेकिन भारत में प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदारों का रुझान Samsung के नए फोल्डेबल फ्लैगशिप Galaxy Z Fold 7 की ओर तेजी से बढ़ रहा है.लॉन्च के पहले 48 घंटों में Galaxy Z Fold 7, Z Flip 7 और Z Flip 7 FE को मिलकर रिकॉर्ड 2,10,000 प्री-ऑर्डर मिले हैं. यह आंकड़ा दर्शाता है कि भारत में Samsung के इन फोल्डेबल डिवाइसों की मांग जबरदस्त है, और कंपनी को फिलहाल इस मांग को पूरा करने में चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है.

कई शहरों में स्टॉक खत्म

Samsung के एक अधिकारी ने CNBC-TV18 को बताया कि समय पर डिलीवरी सुनिश्चित करने के लिए कंपनी लगातार काम कर रही है. प्रमुख रिटेलर विजय सेल्स ने भी पुष्टि की है कि उनके कई शहरों में इन डिवाइसों का स्टॉक खत्म हो चुका है. Galaxy Z Fold 7 की कीमत भारत में ₹1,74,999 से शुरू होती है, जो 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए है. इसके 12GB/512GB वेरिएंट की कीमत ₹1,86,999 और 16GB/1TB वेरिएंट की कीमत ₹2,16,999 है. Amazon पर SBI क्रेडिट कार्ड से खरीदने पर ₹11,250 तक की छूट भी मिल रही है.

टेक्नोलॉजी की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

ग्राहकों को बेहद पसंद आ रहे पावरफुल फीचर्स

Galaxy Z Fold 7 फोन सस्ता नहीं है, लेकिन इसके बावजूद इसकी डिमांड iPhone 17 Series के लॉन्च से दो महीने पहले ही चरम पर है. टेलीकॉम टॉक की रिपोर्ट के अनुसार, इस फोल्डेबल फोन में पावरफुल प्रॉसेसर, शानदार कैमरा और बेहतरीन सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस जैसे फीचर्स हैं, जो ग्राहकों को बेहद पसंद आ रहे हैं. यही वजह है कि लोग iPhone 17 का इंतजार छोड़कर Galaxy Z Fold 7 को प्राथमिकता दे रहे हैं.

Samsung Galaxy Z Fold 7 भारत में लॉन्च, 200MP कैमरा, एडवांस्ड AI फीचर्स वाले फोन की जानिए कीमत

Amazon Great Freedom Festival Sale में मची है लूट! iPhone 16 हो या Galaxy S24, सब मिल रहे कौड़ियों के भाव

Previous article Macau Open: लक्ष्य सेन और तरुण मन्नेपल्ली सेमीफाइनल में, फाइनल में हो सकता है दोनों का सामना
Next article करंट की चपेट में आकर दो मासूमों ने तोड़ा दम, घर पर अकेले ही थे भाई-बहन
Avatar Of Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel