[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology आखिर ऑरेंज से पिंक कलर में कैसे बदल गया iPhone 17 Pro Max? वजह जान आप भी पड़ जाएंगे सोच में

आखिर ऑरेंज से पिंक कलर में कैसे बदल गया iPhone 17 Pro Max? वजह जान आप भी पड़ जाएंगे सोच में

0
आखिर ऑरेंज से पिंक कलर में कैसे बदल गया iPhone 17 Pro Max? वजह जान आप भी पड़ जाएंगे सोच में
orange iPhone 17 pro max turning pink

iPhone 17 जब से लॉन्च हुआ तब से ये किसी न किसी कारण से चर्चा का विषय बना हुआ है. खास कर इस बार iPhone 17 Pro Max ने खूब सुर्खियां बटोरी क्यूंकि इसे इस बार एक नए रंग में लॉन्च किया गया था. हम बात कर रहे हैं ऑरेंज कलर की, कुछ लोग इसे केसरिया कहते हैं तो कुछ लोग ओकर. वैसे लॉन्च के  समय इसे कॉस्मिक ऑरेंज (Cosmic Orange) के नाम से बुलाया गया था.

लेकिन अब एक नया कलर सोशल मीडिया पर चर्चा में है, और वो कलर है पिंक. कुछ लोग तो ये पूछ रहे हैं कि क्या Apple ने चुपचाप Pink iPhone 17 Pro Max लॉन्च कर दिया है? अब आखिर ये रंग आया कैसे, ये सब जानना चाहते हैं. आइए आपको इसके पीछे की वजह बताते हैं.

पिंक iPhone 17 Pro Max आया कहां से?

ये वायरल चर्चा तब शुरू हुई जब एक यूजर ने Reddit पर अपने iPhone 17 Pro Max के Cosmic मॉडल की फोटो डाली. उस फोटो में फोन के कुछ मेटैलिक हिस्से हल्के गुलाबी रंग के नजर आ रहे थे. जैसे ही ये फोटो सोशल मीडिया पर फैली, लोगों के बीच बहस छिड़ गई. कुछ को लगा कि शायद Apple ने नया पिंक कलर लॉन्च किया है, जबकि बाकी लोगों ने इसे एडिटेड या फेक बता दिया. इसके बाद TikTok पर भी ऐसे ही कई पोस्ट आने लगे, जिससे कन्फ्यूजन और बढ़ गया.

Update on Orange IPhone 17 Pro Max that Turned Rose Gold
byu/DakAttack316 iniphone

ऑरेंज iPhone 17 Pro Max क्यों बदल गए पिंक में?

जब असली वजह सामने आई कि iPhone का रंग क्यों बदला, तो बहुत लोग हैरान रह गए. दरअसल, ये पिंक रंग किसी नए Apple डिजाइन की वजह से नहीं, बल्कि लोगों के अपने फोन साफ करने के तरीके की वजह से आया था.

एक Apple से जुड़ी टेक वेबसाइट ने बताया कि iPhone 17 Pro का बॉडी फ्रेम एनोडाइज्ड एल्युमिनियम (Anodised Aluminium) से बना है. इस मटेरियल में अगर कुछ खास क्लीनिंग प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल किया जाए, तो इसकी ऊपरी परत पर केमिकल रिएक्शन हो सकता है, जिससे रंग बदल जाता है. खास तौर पर, जब ये परत पेरऑक्साइड बेस्ड क्लीनर के संपर्क में आती है, तो मेटल के अंदर मौजूद सॉल्वेंट के साथ रिएक्शन करती है. इसी वजह से फोन के पीछे वाला ग्लास हिस्सा अपने असली नारंगी रंग में रहता है, लेकिन साइड के मेटल पैनल गुलाबी (पिंक) हो जाते हैं.

Apple Support की सफाई गाइडलाइन

  • 70% आइसोप्रोपाइल अल्कोहल वाइप्स, 70% एथिल अल्कोहल वाइप्स या Clorox डिसइंफेक्टिंग वाइप्स का यूज करें.
  • फोन की बाहरी सतह को हल्के हाथों से साफ करें, लेकिन ब्लीच या हाइड्रोजन पेरॉक्साइड वाले प्रोडक्ट्स का यूज न करें.
  • ध्यान रखें कि फोन के किसी भी पोर्ट या ओपनिंग में नमी न जाए और कभी भी iPhone को किसी क्लीनिंग लिक्विड में डुबोएं नहीं.
  • सफाई के बाद हमेशा फोन को साफ और सूखे कपड़े से पोंछें.

यह भी पढ़ें: iPhone 17 की धूम! Cosmic Orange कलर बना हिट, Apple के शेयर रिकॉर्ड ऊंचाई पर

Previous article Chhath Puja 2025: नहाय-खाय के दिन क्यों खाते हैं कद्दू और चने की दाल? केवल परंपरा नहीं बल्कि सेहत से जुड़ा है राज
Next article School Bag Cleaning Tips: बच्चों का स्कूल बैग अब नहीं होगा गंदा, फॉलो करें ये बेस्ट क्लीनिंग टिप्स, धोने के बाद लगेगा बिल्कुल नया जैसा 
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel