[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology कितने बजे पीएम मोदी करेंगे AI इंपैक्ट एक्सपो का उद्घाटन? जानें एक्सपो में क्या होगा खास

कितने बजे पीएम मोदी करेंगे AI इंपैक्ट एक्सपो का उद्घाटन? जानें एक्सपो में क्या होगा खास

0
कितने बजे पीएम मोदी करेंगे AI इंपैक्ट एक्सपो का उद्घाटन? जानें एक्सपो में क्या होगा खास
AI Impact Expo 2026

भारत इस हफ्ते अपनी सबसे बड़ी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) समिट में से एक की मेजबानी करने वाला है. इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 का आगाज सोमवार से हो रहा है. 16 से 20 फरवरी तक चलने वाली इस समिट के दौरान AI एक्सपो का भी आयोजन हो रहा है. इंडिया एआई इंपैक्ट एक्सपो 2026 का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16 फरवरी को शाम 5 बजे करेंगे.

इस एक्सपो को एक बड़े राष्ट्रीय मंच के तौर पर पेश किया गया है, जहां दिखाया जाएगा कि AI अब असल जिंदगी में कैसे काम आ रहा है. यहां हेल्थकेयर, सरकारी सेवाएं, खेती, शिक्षा और बिजनेस जैसे सेक्टर्स में AI के इस्तेमाल को दिखाया जाएगा. मकसद यह है कि लोग देख सकें कि AI के प्रैक्टिकल सॉल्यूशंस क्या हैं और कैसे पॉलिसी असल में लागू हो रही है.

एक्सपो में क्या देखने को मिल सकता है?

इस एक्सपो में 300 से ज्यादा खासतौर पर तैयार किए गए एग्जिबिशन पविलियन्स लगेंगे, जहां आपको AI प्रोडक्ट्स और सॉल्यूशन्स के लाइव डेमो देखने को मिलेंगे. इन्हें तीन थीम में बांटा गया है. लोग (People), पृथ्वी (Planet) और प्रगति (Progress). यानी नागरिक सेवाओं, सस्टेनेबिलिटी और इंडस्ट्री इनोवेशन पर फोकस होने वाला है.

सबसे खास बात यह है कि 600 से ज्यादा स्टार्टअप्स भी इस एक्सपो में हिस्सा ले रहे हैं. इनमें से कई ऐसे हैं जो अपने AI सॉल्यूशन्स को पहले ही बड़े पैमाने पर इस्तेमाल कर रहे हैं. आप यहां स्मार्ट गवर्नेंस, हेल्थ टेक, एग्रीकल्चर AI, रोबोटिक्स, लैंग्वेज मॉडल और एंटरप्राइज ऑटोमेशन जैसे डेमो देख पाएंगे.

इसके अलावा, एक्सपो में 13 देशों के पविलियन्स भी होंगे, जिनमें यूके, जापान, फ्रांस, जर्मनी, ऑस्ट्रेलिया और कई अन्य देश शामिल हैं. ये पविलियन्स ग्लोबल पार्टनरशिप्स और मिलकर किए गए AI रिसर्च को दिखाने का मौका देंगे.

समिट सेशन और स्पीकर्स 

एग्जिबिशन के साथ-साथ इंडिया एआई इंपैक्ट समिट में 500 से ज्यादा सेशन्स होंगे. इनमें टेक और पॉलिसी की दुनिया के 3,000 से ज्यादा स्पीकर्स और पैनलिस्ट हिस्सा लेंगे. इन चर्चाओं में एआई के नियम-कानून, इंफ्रास्ट्रक्चर, इनोवेशन और यह कि भारत एआई को आम जनता के लिए कैसे बड़ा बना रहा है, इन सब पर फोकस होगा.

तंत्र कोड पॉडकास्ट
तंत्र कोड पॉडकास्ट

यह भी पढ़ें: AI Impact Summit: डिजिटल ऐक्सेस, विदेशी मेहमानों के लिए UPI और Zepto-Swiggy की खास सर्विस

Previous article पटना हॉस्टल कांड: NEET छात्रा मौत मामले में राज्य मानवाधिकार आयोग ने लिया संज्ञान, पटना SSP को क्या मिला आदेश?
Next article मिनटों में बनाइए स्वादिष्ट लौकी चना दाल की सब्जी, नोट कर लीजिए रेसिपी 
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel