[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology WhatsApp चैट बैकअप के लिए नहीं पड़ेगी Google Drive की जरूरत, कंपनी कर रही नए फीचर पर काम

WhatsApp चैट बैकअप के लिए नहीं पड़ेगी Google Drive की जरूरत, कंपनी कर रही नए फीचर पर काम

0
WhatsApp चैट बैकअप के लिए नहीं पड़ेगी Google Drive की जरूरत, कंपनी कर रही नए फीचर पर काम
व्हाट्सऐप (Photo: Canva)

हम सब जानते हैं कि WhatsApp के बैकअप अक्सर Google Drive और iCloud में काफी जगह घेर लेते हैं. दिक्कत तब शुरू होती है जब इसी स्टोरेज को आपको अपनी फोटो, वीडियो, फाइल्स और बाकी ऐप डेटा के साथ शेयर करना पड़ता है. धीरे-धीरे फ्री स्पेस खत्म हो जाता है और फिर मजबूरी में आपको एक्स्ट्रा स्टोरेज के लिए पैसे भी देने पड़ते हैं.

लेकिन अब WhatsApp यूजर्स के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. Meta का यह इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप एक बड़े बदलाव की तैयारी में है. इससे वह थर्ड-पार्टी क्लाउड स्टोरेज पर अपनी निर्भरता कम कर सकता है. WABetaInfo की रिपोर्ट के मुताबिक, WhatsApp जल्द ही अपना खुद का बैकअप सिस्टम ला सकता है. इसमें आपकी चैट का बैकअप सीधे WhatsApp के अपने क्लाउड में सेव होगा. सबसे खास बात है कि यह सब एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन के साथ होगा. यानी आपकी चैट पहले की तरह पूरी तरह सेफ रहेगी.

WhatsApp ला रहा है नया क्लाउड स्टोरेज

अभी तक Android यूजर्स अपने WhatsApp बैकअप Google Drive में सेव करते हैं. वहीं iPhone यूजर्स iCloud का यूज करते हैं. दिक्कत ये होती है कि ये स्टोरेज फोटो, फाइल्स और बाकी ऐप्स के साथ शेयर होती है. यानी जैसे-जैसे डेटा बढ़ता है, स्टोरेज जल्दी फुल हो जाता है. फिर या तो आपको पुराना डेटा डिलीट करना पड़ता है या फिर एक्स्ट्रा स्टोरेज के लिए पैसे देने पड़ते हैं.

आने वाले अपडेट के मुताबिक, Meta अपने WhatsApp में एक नया अपडेट ला रहा है. इसमें यूजर्स को अलग से WhatsApp क्लाउड स्टोरेज मिलेगा. यानी अब आप चाहें तो Google Drive की जगह WhatsApp के अपने क्लाउड पर भी बैकअप रख सकेंगे. इतना ही नहीं, इसमें करीब 2GB तक फ्री स्टोरेज मिल सकती है.

क्लाउड बैकअप में भी End-to-End Encryption की गारंटी

अगर यूजर अपने WhatsApp के बैकअप को WhatsApp के सर्वर पर सेव करना चुनते हैं, तो उसमें एन्क्रिप्शन (encryption) जरूरी होगा. यानी आपका डेटा पूरी तरह सेफ रहेगा और कोई भी उसे आसानी से पढ़ नहीं पाएगा.

WhatsApp आपको इसमें ऑप्शन भी देगा कि आप किस तरह का एन्क्रिप्शन इस्तेमाल करना चाहते हैं. डिफॉल्ट तौर पर कंपनी आपको पासकी (passkey) वाला तरीका सुझाएगी. इसमें आपको कोई लंबा-चौड़ा पासवर्ड याद रखने की जरूरत नहीं पड़ेगी. अगर आप पासकी यूज नहीं करना चाहते, तो आपके पास दूसरा ऑप्शन भी रहेगा. आप चाहें तो पासवर्ड सेट करके या फिर 64 अंकों की एक खास encryption key के जरिए भी अपने बैकअप को सेफ रख सकते हैं.

यह भी पढ़ें: 8 सितंबर से इन फोन्स में बंद हो जाएगा WhatsApp सपोर्ट, कहीं आपका मोबाइल भी तो नहीं शामिल?

Previous article पांच महीने से स्कूल गेट पर बह रहा नाली का गंदा पानी, बच्चों की सेहत पर खतरा
Next article कपड़े व इलेक्ट्रॉनिक सामान की तस्करी का भंडाफोड़, पांच तस्कर गिरफ्तार
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel