[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology अब चैटिंग होगी और भी स्टाइलिश, WhatsApp Web में आ रहे हैं 49 नए थीम्स, जानें डिटेल्स

अब चैटिंग होगी और भी स्टाइलिश, WhatsApp Web में आ रहे हैं 49 नए थीम्स, जानें डिटेल्स

0
अब चैटिंग होगी और भी स्टाइलिश, WhatsApp Web में आ रहे हैं 49 नए थीम्स, जानें डिटेल्स
व्हॉट्सऐप (Photo: Guiding Tech)

WhatsApp अपने iOS और Android यूजर्स के लिए तो अक्सर नए अपडेट लाता ही रहता है, लेकिन अब खबर है कि कंपनी अपने वेब वर्जन पर भी बड़ा काम कर रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, WhatsApp जल्द ही वेब यूजर्स के लिए ‘चैट थीम्स’ फीचर लाने की तैयारी में है. बता दें अभी तक यह सुविधा सिर्फ मोबाइल ऐप पर आपको मिलती थी. लेकिन अब डेस्कटॉप यूजर्स भी अपनी चैट को अलग-अलग थीम्स से कस्टमाइज कर सकेंगे. इससे WhatsApp Web का लुक और भी ज्यादा शानदार और पर्सनलाइज्ड हो जाएगा.

डिफॉल्ट चैट थीम सेट करने का मिलेगा नया ऑप्शन

WABetaInfo की रिपोर्ट के मुताबिक WhatsApp Web पर जल्द यूजर्स अपने लिए डिफॉल्ट चाट थीम (default chat theme) सेट कर पाएंगे. इससे चैट का पूरा लुक बदल जाएगा. यानी सिर्फ वॉलपेपर ही नहीं, बल्कि मैसेज बबल्स के कलर्स भी बदलेंगे और उसके साथ मैचिंग बैकग्राउंड मिलेगा, जिससे चैट और भी ज्यादा स्टाइलिश दिखेगी.

49 थीम्स के साथ मिलेगा नया एक्सपीरियंस

इस फीचर की मदद से आप हर चैट का लुक अलग-अलग सेट कर पाएंगे. यानी आपकी पर्सनल, वर्क या ग्रुप चैट्स सबकी अपनी अलग थीम हो सकती है. कंपनी करीब 49 तरह की थीम्स पर काम कर रही है. इनमें अलग-अलग रंगों के शेड्स और टोन शामिल हैं, खासकर ब्लू कलर के कई वैरिएंट्स. सबसे अच्छी बात ये है कि ये थीम्स सिर्फ आपके लिए होंगे. यानी आप जो बदलाव करेंगे वो सिर्फ आपको ही दिखेंगे, सामने वाले को चैट का वही नॉर्मल लुक नजर आएगा.

कब आएगा ये फीचर?

यह फीचर अभी डेवलपमेंट स्टेज में है. फिलहाल ये पूरी तरह लॉन्च नहीं हुआ है. सबसे पहले इसे बीटा यूजर्स को टेस्टिंग के लिए दिया जाएगा, ताकि फीडबैक लेकर इसे और बेहतर बनाया जा सके. इसके बाद धीरे-धीरे आने वाले अपडेट में यह सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध कर दिया जाएगा.

यह भी पढ़ें: कौन-कौन से डिवाइस में खुला हुआ है आपका WhatsApp अकाउंट? जानें कैसे करें चेक

Previous article Oppo Find X9 Ultra: आ रहा कैमरा फोन डिजाइन का नया मास्टरपीस, देखिए क्या है कमाल
Next article दादी आशा भोसले के जाने से टूटीं जनाई, कहा- वो बहुत जल्द मेरे पास लौट आएंगी
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel