[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology WhatsApp चलाने वाले इन 5 धांसू फीचर्स के बारे में शायद ही जानते होंगे, जान गए तो चैटिंग का मजा हो जाएगा दुगना

WhatsApp चलाने वाले इन 5 धांसू फीचर्स के बारे में शायद ही जानते होंगे, जान गए तो चैटिंग का मजा हो जाएगा दुगना

0
WhatsApp चलाने वाले इन 5 धांसू फीचर्स के बारे में शायद ही जानते होंगे, जान गए तो चैटिंग का मजा हो जाएगा दुगना
WhatsApp के 5 धांसू फीचर्स

WhatsApp Features: अगर आप व्हाट्सएप यूज करते हैं तो ये खबर आपके काम की है. व्हाट्सएप आज के समय में मैसेज भेजने और पाने के लिए करोड़ों यूजर्स की पहली पसंद है. कंपनी अपने यूजर्स के एक्सपीरियंस को और भी बेहतर बनाने के लिए समय-समय पर नए अपडेट्स और फीचर्स लाती रहती है. साल 2025 में भी कुछ ऐसे धमाकेदार फीचर्स ऐड हुए हैं, जो आपकी चैटिंग को पहले से कहीं ज्यादा मजेदार और सेफ बना देंगे. आज हम आपको WhatsApp के 5 ऐसे जबरदस्त फीचर्स के बारे में बताने जा रहे जिससे चैटिंग का मजा दुगना हो जाएगा. आइए जानते हैं…  

एडवांस्ड लॉक चैट फीचर

WhatsApp में अब नया एडवांस्ड चैट लॉक फीचर आ गया है. इसके जरिए आप अपनी चैट को पासकोड, फिंगरप्रिंट या फेस लॉक से लॉक कर सकते हैं. मतलब आपकी प्राइवेट चैट्स अब और भी ज्यादा सिक्योर रहेंगी.

वॉइस चैट चैनल्स फीचर 

अब WhatsApp ने भी टेलीग्राम की तरह वॉइस चैट चैनल्स का नया फीचर ऐड कर दिया है. इसमें आप अपने दोस्तों या ग्रुप वालों से लाइव ऑडियो पर बातें कर सकते हैं, मतलब रीयल-टाइम में गपशप करने का मजा ले सकते हैं.

AI स्मार्ट रिप्लाई फीचर 

2025 में WhatsApp ने नया स्मार्ट रिप्लाई फीचर लॉन्च कर दिया है. अब ये फीचर AI की मदद से आपके चैट करने के तरीके को समझकर जल्दी-जल्दी रिप्लाई सजेस्ट करता है. यानी चैटिंग पहले से भी ज्यादा फटाफट हो जाएगी.

 ग्रुप चैट में ऐड हुए पोल्स और इवेंट्स फीचर 

अब ग्रुप चैट में नया फीचर ऐड किया गया है. आप चाहें तो पोल बना सकते हैं और अपने दोस्तों से वोट डलवा सकते हैं. साथ ही, ग्रुप में ही इवेंट शेड्यूल करने का ऑप्शन भी है, जिससे मीटिंग हो या पार्टी, सबकुछ आसानी से प्लान हो जाएगा.

कस्टम चैट थीम फीचर

WhatsApp अब चैटिंग को और मजेदार बनाने के लिए नया फीचर लेकर आया है. इसमें आप हर चैट के लिए अलग-अलग थीम लगा सकते हैं. मतलब चाहें तो हर कॉन्टैक्ट के लिए अलग वॉलपेपर, कलर और स्टाइल सेट कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: कहीं कोई और तो नहीं घुसकर बैठा है आपके Google अकाउंट में? बस एक क्लिक में ऐसे लगाएं पता

यह भी पढ़ें: क्या आप भी नहीं करते अपने स्मार्टफोन को अपडेट? इन 5 वजहों से सालों-साल चलने वाला फोन छोड़ देगा साथ

Previous article BIHAR NEWS : नई पोस्टिंग के छह दिन बाद गई कुर्सी, SSP ने लिया कड़ा एक्शन
Next article वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर फिर उठे सवाल, राजस्थान के इस खिलाड़ी के बयान ने मचाया बवाल
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel