[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology WhatsApp में मिल सकता है Facebook Messenger जैसे नोटिफिकेशन बबल, कंपनी ने शुरू की टेस्टिंग

WhatsApp में मिल सकता है Facebook Messenger जैसे नोटिफिकेशन बबल, कंपनी ने शुरू की टेस्टिंग

0
WhatsApp में मिल सकता है Facebook Messenger जैसे नोटिफिकेशन बबल, कंपनी ने शुरू की टेस्टिंग
व्हॉट्सऐप (Photo: Unsplash)

WhatsApp जल्दी ही एंड्रॉयड यूजर के लिए एक नया नोटिफिकेशन बबल (notification bubble) फीचर लाने की तैयारी में है. अगर आपने कभी Facebook Messenger इस्तेमाल किया है, तो आपको पता होगा कि चैट एक छोटे फ्लोटिंग बबल में खुल जाती है. इससे आप किसी भी ऐप के ऊपर रहते हुए भी सीधे मैसेज पढ़ और रिप्लाई दे सकते हैं.

इसी तरह का एक्सपीरियंस अब WhatsApp पर भी मिलने वाला है. इसका मकसद है कि आपको हर बार ऐप खोलने की जरूरत न पड़े और बातचीत और भी फास्ट और आसान हो जाए. हालांकि ये फीचर अभी डेवलपमेंट में है और फिलहाल बीटा टेस्टर्स के लिए भी उपलब्ध नहीं कराया गया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह एंड्रॉयड के नोटिफिकेशन सिस्टम के साथ मिलकर काम करेगा और मल्टीटास्किंग को पहले से काफी स्मूथ बना देगा.

कैसे काम करता है ये फीचर?

इसमें जब भी कोई मैसेज आता है, तो आपकी स्क्रीन पर एक छोटा सा फ्लोटिंग बबल दिखाई देगा, जिसमें उस कॉन्टैक्ट या ग्रुप की प्रोफाइल फोटो और WhatsApp आइकन होगा.

आप चाहे वीडियो देख रहे हों या किसी और ऐप को स्क्रॉल कर रहे हों, बस उस बबल पर टैप करके सीधे चैट खोल सकते हैं और वहीं से तुरंत रिप्लाई भी कर सकते हैं. ये फीचर बिल्कुल Facebook Messenger के चैट बबल्स की तरह काम करता है.

बता दें कि Android 10 और उससे ऊपर वाले डिवाइस में नोटिफिकेशन बबल का सपोर्ट मिलता है, लेकिन ये फीचर Android 11 और उसके बाद के वर्जन में ज्यादा स्मूथ तरीके से काम करता है. ध्यान देने वाली बात ये है कि हर फोन में ये अपने आप ऑन नहीं होता, कई बार इसे सेटिंग्स में जाकर चालू करना पड़ता है.

टॉप ऐप बार का डिजाइन बदलने की तैयारी में WhatsApp 

WhatsApp अब अपने ऐप के इंटरफेस में बड़ा बदलाव करने की तैयारी में है. कंपनी जल्द ही टॉप ऐप बार का डिजाइन बदल सकती है. जहां अब तक दिखने वाला ऐप का नाम हटाकर उसकी जगह ऑफिशियल लोगो लगाया जा सकता है. यह वही लेआउट है जो 2013 से लगभग वैसा ही चला आ रहा था, इसलिए यह बदलाव काफी बड़ा माना जा रहा है. इसके साथ ही उम्मीद है कि टॉप बार में स्टेटस अपडेट्स के लिए भी जगह मिल सकती है.

यह भी पढ़ें: WhatsApp यूजर अब सीधे ऐप से कर सकेंगे मोबाइल रिचार्ज, जानें पूरा प्रोसेस

Previous article जल्दबाजी या वजन घटाने के लिए स्किप कर देते हैं ब्रेकफास्ट? जानें किस तरह यह आदत बिगाड़ देती है आपकी सेहत
Next article गोपालगंज में दिनदहाड़े ज्वेलरी लूटने आए बदमाशों की फायरिंग में युवक की मौत, भीड़ ने दो लुटेरों को मार डाला
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel