[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology 8 सितंबर से इन फोन्स में बंद हो जाएगा WhatsApp सपोर्ट, कहीं आपका मोबाइल भी तो नहीं शामिल?

8 सितंबर से इन फोन्स में बंद हो जाएगा WhatsApp सपोर्ट, कहीं आपका मोबाइल भी तो नहीं शामिल?

0
8 सितंबर से इन फोन्स में बंद हो जाएगा WhatsApp सपोर्ट, कहीं आपका मोबाइल भी तो नहीं शामिल?
व्हाट्सऐप (Photo: Unsplash)

अगर आप WhatsApp यूज करते हैं, तो ये खबर आपके लिए बेहद जरूरी है. WhatsApp जल्द ही कुछ पुराने Android स्मार्टफोन्स पर काम करना बंद कर देगा. यानी, अगर आपका फोन काफी पुराना है, तो आने वाले महीनों में आप उसमें WhatsApp यूज नहीं कर पाएंगे. कंपनी ने ऐलान किया है कि 8 सितंबर से Android 6.0 से पुराने वर्जन पर WhatsApp का सपोर्ट खत्म कर दिया जाएगा. इसका सीधा मतलब है कि Android 5.0 और 5.1 चलाने वाले स्मार्टफोन्स पर WhatsApp पूरी तरह बंद हो जाएगा. ऐसे में, अगर आपका फोन पुराने Android वर्जन पर चल रहा है, तो अभी से अलर्ट हो जाएं.

WhatsApp ने क्यों लिया फैसला?

WhatsApp अब अपने प्लेटफॉर्म को और बेहतर, सेफ और नए फीचर्स के लिए तैयार बना रहा है. यही वजह है कि कंपनी पुराने Android वर्जन का सपोर्ट धीरे-धीरे बंद कर रही है. इन डिवाइसेज पर नए फीचर्स और सिक्योरिटी अपडेट्स ठीक से काम नहीं कर पाते.

दिलचस्प बात ये है कि एक तरफ Android 17 आने की तैयारी में है, वहीं भारत, ब्राजील और साउथ ईस्ट एशिया जैसे कई देशों में आज भी लाखों लोग ऐसे स्मार्टफोन्स इस्तेमाल कर रहे हैं, जिन्हें कंपनियों ने काफी पहले अपडेट देना बंद कर दिया है.

अब आगे क्या करना होगा यूजर्स को?

यूजर्स को अचानक परेशानी न हो, इसके लिए WhatsApp ने पहले से ही ऐप के अंदर अलर्ट दिखाना शुरू कर दिया है. सपोर्ट खत्म होने के बाद WhatsApp ऐसे फोन्स पर काम करना बंद कर देगा. ऐसे में आपके पास दो ही ऑप्शन होंगे. अगर आपके फोन में नया सॉफ्टवेयर अपडेट उपलब्ध है, तो उसे इंस्टॉल करें. वरना, WhatsApp यूज करने के लिए नया स्मार्टफोन लेना पड़ेगा.

कंपनी ने यूजर्स को यह भी सलाह दी है कि अपने चैट्स का बैकअप जरूर ले लें, ताकि किसी भी तरह का डेटा लॉस न हो. इसके लिए आप क्लाउड सर्विस का यूज कर सकते हैं या फिर अपने फोन में लोकल कॉपी सेव करके उसे बाद में मैन्युअली किसी दूसरे डिवाइस में ट्रांसफर कर सकते हैं.

यह अपडेट फिलहाल सिर्फ Android यूजर्स के लिए लागू है. वहीं iPhone और iPad यूजर्स के लिए सपोर्ट पहले की तरह जारी रहेगा, बस शर्त यही है कि उनका डिवाइस iOS के कम्पैटिबल वर्जन पर चल रहा हो.

यह भी पढ़ें: WhatsApp डेटा रखना है सुरक्षित? बस ऑन कर लें ये सिक्योरिटी फीचर

Previous article पिता के सपने को किया पूरा, प्रियंका ने UPSC में हासिल की AIR 206
Next article Helpline numbers : मुश्किल स्थिति में इन हेल्पलाइन नंबरों को बनाएं अपनी ढाल
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel