[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology WhatsApp पर आने वाले स्पैम कॉल और मैसेज से हो गए हैं परेशान? बस ऑन कर दें ये सेटिंग बन जाएगी बात

WhatsApp पर आने वाले स्पैम कॉल और मैसेज से हो गए हैं परेशान? बस ऑन कर दें ये सेटिंग बन जाएगी बात

0
WhatsApp पर आने वाले स्पैम कॉल और मैसेज से हो गए हैं परेशान? बस ऑन कर दें ये सेटिंग बन जाएगी बात
व्हाट्सएप सुरक्षा चेतावनी

WhatsApp New Feature: भारत में व्हाट्सएप पर स्कैम कॉल्स और मैसेजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है. कई यूजर्स ने शिकायत की है कि उन्हें बार-बार अंतरराष्ट्रीय अनजान नंबरों से कॉल और मैसेज मिल रहे हैं, जिनमें फर्जी नौकरी के अवसर, पार्ट-टाइम काम के ऑफर्स दी जाती है. ये संदिग्ध संपर्क अक्सर किसी प्रसिद्ध ब्रांड के नाम का इस्तेमाल करते हैं या इनाम का लालच देकर लोगों को ठगने की कोशिश करते हैं.

इस तरह की बढ़ती धोखाधड़ी की घटनाओं ने यूजर्स के बीच चिंता बढ़ा दी है, और वे खुद को सुरक्षित रखने के उपाय तलाश रहे हैं. आज हम आपको व्हाट्सएप के ऐसे फीचर के बारे में बताने जा रहे जिसकी मदद से आप खुद को फर्जी नंबर से आए कॉल और मैसेज से बचा सकते हैं. आइए जानते हैं कैसे आप इसे अपने स्मार्टफोन में एक्टिवटे कर सकते हैं. 

WhatsApp का ‘Silence Unknown Caller’ फीचर

व्हाट्सएप ने यूजर्स को अनचाही कॉल और मैसेज से बचाने के लिए एक नया फीचर पेश किया है. “साइलेंस अननोन कॉलर्स” नामक यह फीचर बिना आपके फोन को रिंग किए अनजान नंबरों से आने वाली कॉल को सीधे कॉल लॉग में भेज देता है.

इसका मतलब है कि अगर किसी नंबर को आपने अपने कॉन्टैक्ट्स में सेव नहीं किया है, तो उसकी कॉल अब आपको डिस्टर्ब नहीं करेगी. यह कदम खासतौर पर उन लोगों के लिए राहत भरा है, जिन्हें स्कैम कॉल्स या इंटरनेट के जरिए आने वाली फर्जी कॉल्स से बार-बार परेशान किया जाता है. इस फीचर से व्हाट्सएप यूजर्स को अब अधिक सुरक्षित और शांत अनुभव मिलेगा.

यह भी पढ़ें: UPI से अब गलती से भी गलत खाते में नहीं ट्रांसफर होगा पैसा, जानिए कैसे

कैसे करे इसे एक्टिवटे 

  • आईफोन यूजर्स को सबसे पहले व्हाट्सएप ऐप खोलकर Settings में जाना होगा, जबकि एंड्रॉइड यूजर्स को दाईं ओर दिए गए तीन डॉट्स पर टैप कर Settings चुनना होगा. 
  • इसके बाद Privacy सेक्शन में जाकर Calls के विकल्प पर क्लिक करें.
  • यहां आपको “Silence Unknown Callers” का विकल्प दिखाई देगा, जिसे ऑन कर दें.

इस फीचर को ऑन करने के बाद, जब भी कोई अनजान नंबर से कॉल आएगी, आपका फोन रिंग नहीं करेगा. हालांकि, आप चाहें तो बाद में call history में जाकर उन मिस्ड कॉल्स को देख सकते हैं. यह फीचर विशेष रूप से स्कैम कॉल्स से बचने और बिना डिस्टर्ब हुए कॉल्स की जानकारी रखने के लिए बेहद कारगर साबित हो सकता है.

यह भी पढ़ें: पहले से और मजबूत हो गई एंड्रॉयड फोन की सिक्योरिटी, Google Advanced Protection हुआ लॉन्च

टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें

Previous article BTech Admission 2025: छोड़ें जेईई का झंझट, इन टॉप कॉलेज में डायरेक्ट पाएं एडमिशन
Next article Chanakya Niti: ऑफिस में जरूर करें ये काम, सभी लोगों के बन जाएंगे प्रिय 
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel