[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology WhatsApp पर अनजान ग्रुप में ऐड होने से पहले मिलेगी वार्निंग, जानें कैसे काम करता है नया ‘सेफ्टी ओवरव्यू’ फीचर

WhatsApp पर अनजान ग्रुप में ऐड होने से पहले मिलेगी वार्निंग, जानें कैसे काम करता है नया ‘सेफ्टी ओवरव्यू’ फीचर

0
WhatsApp पर अनजान ग्रुप में ऐड होने से पहले मिलेगी वार्निंग, जानें कैसे काम करता है नया ‘सेफ्टी ओवरव्यू’ फीचर
WhatsApp ने लोगों को स्कैम से बचने के लिए नया ‘Safety Overview’ फीचर लॉन्च किया है

WhatsApp Feature: पॉपुलर मैसेजिंग ऐप WhatsApp ने नया ‘सेफ्टी ओवरव्यू’ फीचर पेश किया है. इस फीचर की मदद से यूजर्स को फ्रॉड और स्कैम से बचने में काफी मदद मिलेगी. अब अगर कोई अनजाना शख्स, जो आपकी कॉन्टैक्ट लिस्ट में नहीं है, आपको किसी अजीब से ग्रुप में ऐड करेगा तो WhatsApp तुरंत आपको नोटिफिकेशन भेजेगा. इस फीचर में आपको उस ग्रुप की जरूरी डिटेल्स दिखाई देंगी. जैसे ग्रुप का नाम, उसमें कौन-कौन हैं, ग्रुप कब बना और साथ ही कुछ टिप्स भी मिलेंगी जिससे आप अपनी सेफ्टी बनाए रख सकें. आइए इस फीचर को थोड़ी डिटेल में समझते हैं.

क्यों लाया गया यह फीचर 

WhatsApp की मालिक कंपनी Meta के अनुसार साउथ ईस्ट एशिया में कई बार बड़े-बड़े क्राइम गैंग्स ऐसे ठगी वाले सेंटर चलाते हैं, जिनमें जबरदस्ती लोगों से काम करवाया भी जाता है. ये लोग एक साथ कई तरह के स्कैम करते हैं कभी नकली क्रिप्टोकरेंसी में निवेश का झांसा देते हैं तो कभी चेन (पिरामिड) स्कीम चलाते हैं. इन्हीं बढ़ते स्कैम्स को देखते हुए मेटा ने नया ‘सेफ्टी ओवरव्यू’ फीचर लॉन्च किया है. 

कैसे काम करता है WhatsApp का नया फीचर 

अगर कोई अनजान शख्स, जो आपके कॉन्टैक्ट लिस्ट में नहीं है, आपको किसी नए-नए WhatsApp ग्रुप में ऐड करता है, तो अब आपके सामने एक सेफ्टी ओवरव्यू दिखेगा. इसमें उस ग्रुप की जरूरी जानकारी पहले ही नजर आ जाएगी. इसको देखकर आप चाहें तो बिना चैट खोले तुरंत ग्रुप छोड़ सकते हैं यानी बहार निकल सकते हैं, या फिर अगर दी गई जानकारी देखकर ग्रुप जाना-पहचाना लगे तो चैट खोलकर ज्यादा कॉन्टेक्स्ट ले सकते हैं. जब तक आप कन्फर्म नहीं करते कि ग्रुप में रहना है तब तक उसकी नोटिफिकेशन भी म्यूट ही रहेंगी.

यह भी पढ़ें: क्या आप भी नहीं करते अपने स्मार्टफोन को अपडेट? इन 5 वजहों से सालों-साल चलने वाला फोन छोड़ देगा साथ

यह भी पढ़ें: क्या आपके भी स्मार्टफोन की कॉलिंग स्क्रीन बदल गई? जानिए क्यों हुआ ऐसा और कैसे पाएं पुराना वाला वापस

Previous article हाथी-मानव संघर्ष रोकने के लिए चाकुलिया में लांच होगा अबुआ हाथी ऐप
Next article Parenting Tips: बच्चों को मना करने के बाद भी वे वही काम क्यों करते हैं? जानें हैरान कर देने वाला जवाब
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel