[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology WhatsApp लाया मजेदार ‘Voice Chat’ फीचर, ग्रुप में अब बिना कॉल किए भी हो जाएगी बात, जानिए कैसे करें एक्टिवेट

WhatsApp लाया मजेदार ‘Voice Chat’ फीचर, ग्रुप में अब बिना कॉल किए भी हो जाएगी बात, जानिए कैसे करें एक्टिवेट

0
WhatsApp लाया मजेदार ‘Voice Chat’ फीचर, ग्रुप में अब बिना कॉल किए भी हो जाएगी बात, जानिए कैसे करें एक्टिवेट
WhatsApp New Feature

WhatsApp New Feature: लोकप्रिय इंस्टैंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म WhatsApp ने एक नया ग्रुप फीचर लॉन्च किया है, जिसका नाम “वॉइस चैट” है. इस फीचर के जरिए यूजर्स को अब पहले जैसे ग्रुप कॉल करने की आवश्यकता नहीं रहेगी. यूजर्स रियल-टाइम में ही ऑडियो बातचीत कर सकते हैं. वॉइस चैट के माध्यम से किसी भी आकार के ग्रुप में लाइव ऑडियो बातचीत संभव हो सकेगी. WhatsApp का कहना है कि यूजर्स अब बिना कॉल किए कभी भी ग्रुप में लाइव जुड़ सकते हैं और बात कर सकते हैं. आइए जानते हैं यह फीचर आपके किस काम आ सकता है और इसे कैसे एक्टिवटे कर सकते हैं.

WhatsApp का ‘Voice Chat’ फीचर 

यूजर्स इस फीचर का फायदा उठाकर खबरें साझा कर सकते हैं, अपने पसंदीदा शो के बारे में बात कर सकते हैं या ऐसे लोगों के साथ बातचीत कर सकते हैं जो ऑडियो चैट के लिए उपलब्ध हैं. यह फीचर बिना अलग से कॉल किए बातचीत को और भी मजेदार और लचीला बनाता है. खास बात यह है कि व्हाट्सएप की यह वॉइस चैट बड़े ग्रुप्स के लिए डिजाइन की गई है. व्हाट्सएप का कहना है, “वॉइस चैट शुरू करने पर किसी को नोटिफिकेशन या रिंग नहीं आता, जिससे लोग जब चाहें चैट में जुड़ सकते हैं और छोड़ भी सकते हैं.”

यह भी पढ़ें: अब 60 मिनट में ड्रोन लाएगा आपका iPhone, Amazon ने शुरू की नई सर्विस

WhatsApp पर वॉयस चैट कैसे शुरू करें?

व्हाट्सएप के वॉयस चैट फीचर को एक्टिवेट करने के लिए किसी भी ग्रुप चैट को खोलें और स्क्रीन के नीचे से ऊपर की ओर स्वाइप करें. इसके बाद कुछ सेकंड के लिए स्वाइप को दबाए रखें, जिससे वॉयस चैट तुरंत सक्रिय हो जाएगा. व्हाट्सएप ने बताया है कि यह फीचर पारंपरिक फोन कॉल की तरह नोटिफिकेशन या रिंग नहीं करता. वॉयस चैट ग्रुप में पिन होकर नीचे की तरफ रहता है, जिससे ग्रुप के सदस्य किसी भी समय इसमें शामिल हो सकते हैं या बाहर जा सकते हैं.

व्हाट्सएप ने बताया है कि जैसे आपकी प्राइवेट कॉल और मैसेजेस सुरक्षित होते हैं, वैसे ही वॉइस चैट भी एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन द्वारा सुरक्षित हैं. इसका मतलब है कि आपकी बातचीत पूरी तरह निजी और सुरक्षित रहती है.

यह भी पढ़ें: Instagram दे रहा 16 लाख रुपये कमाने का मौका, बस करना होगा इतना सा काम

यह भी पढ़ें: खराब नेटवर्क और स्लो इंटरनेट स्पीड से हैं परेशान? TRAI के ये दो ऐप्स करेंगे सारी समस्याओं का समाधान

Previous article Muzaffarpur News: एसएसपी ने अचानक लॉज और गेस्ट हाउस में की छापेमारी, सील करने की चेतावनी
Next article IAF Recruitment 2025: भारतीय वायुसेना में सरकारी नौकरी का मौका, 10वीं और 12वीं पास करें अप्लाई
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel