[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology WhatsApp लेकर आया चैट बैकअप को सेफ रखने वाला फीचर, जानें कैसे करेगा काम

WhatsApp लेकर आया चैट बैकअप को सेफ रखने वाला फीचर, जानें कैसे करेगा काम

0
WhatsApp लेकर आया चैट बैकअप को सेफ रखने वाला फीचर, जानें कैसे करेगा काम
WhatsApp Chat Backup Pass Key

WhatsApp दुनिया भर में सबसे ज्यादा यूज करने वाला मैसेजिंग ऐप है. कंपनी अपने यूजर्स के लिए समय-समय पर बढ़िया फीचर्स लाती रहती है. WhatsApp ने अब चैट हिस्ट्री को और सेफ बनाने के लिए एक नया फीचर ऐड किया है. इस फीचर में अब पासकी-बेस्ड एन्क्रिप्शन का इस्तेमाल किया गया है, जिससे चैट बैकअप और भी सेफ रहेगा.

कंपनी ने गुरुवार से इसका रोलआउट शुरू कर दिया है. इसके बाद यूजर अपने बैकअप को पासवर्ड या 64 अंकों की एन्क्रिप्शन की को संभालने की झंझट के बजाय, फिंगरप्रिंट, फेस रिकग्निशन या फोन के स्क्रीन लॉक से प्रोटेक्ट कर सकेंगे. आइए इसके बारे में आपको डिटेल में बताते हैं.

इस अपडेट का मतलब यूजर्स के लिए क्या है?

अब WhatsApp का नया बदलाव उसकी पहले से मौजूद एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन सिस्टम पर और मजबूती लाता है, जो पर्सनल चैट और कॉल को सेफ रखता है. पहले तक, जो यूजर्स अपने चैट बैकअप को Google Drive या iCloud पर एन्क्रिप्ट करना चाहते थे, उन्हें इसके लिए अलग पासवर्ड या की बनानी और संभालनी पड़ती थी.

अब नए पासकी ऑप्शन के साथ, यह एन्क्रिप्शन सीधे आपके फोन की सिक्योरिटी से जुड़ जाएगा. यानी अब सिर्फ एक टैप या फेस स्कैन से आप अपना बैकअप सेफ कर पाएंगे और बाद में उसे आसानी से रिस्टोर भी कर सकेंगे. कंपनी का कहना है कि इससे आपका बैकअप पूरी तरह प्राइवेट रहेगा, भले ही फोन खो जाए या नया ले लिया जाए.

कैसे करें एक्टिवेट?

WhatsApp का ये नया फीचर आने वाले कुछ हफ्तों या महीनों में धीरे-धीरे सभी यूजर्स तक पहुंचेगा. अगर आप इसे एक्टिवेट करना चाहते हैं, तो इसके लिए आप जाएं- Settings > Chats > Chat backup > End-to-end encrypted backup और वहीं से इसे ऑन कर लें.

यह भी पढ़ें: बिना टेंशन के कटेगा लंबा सफर, गूगल मैप्स पर आने वाला है बैटरी बचाने वाला फीचर, जानें कैसे करेगा काम

Previous article 1 November Top News: बिहार में एक्शन में इलेक्शन कमीशन, गोली लगने से नहीं हुई दुलारचंद यादव की मौत, एक क्लिक में पढ़ें शनिवार की टॉप 20 खबरें
Next article ये हैं MBA के टॉप कॉलेज, 80-90 Percentile पर मिलता है एडमिशन 
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel