[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology WhatsApp Plus फीचर रोलआउट, अब पैसे देने पर मिलेंगे नए थीम्स और स्टिकर्स

WhatsApp Plus फीचर रोलआउट, अब पैसे देने पर मिलेंगे नए थीम्स और स्टिकर्स

0
WhatsApp Plus फीचर रोलआउट, अब पैसे देने पर मिलेंगे नए थीम्स और स्टिकर्स
व्हाट्सएप

अगर आप भी हर दिन एक जैसे दिखने वाले WhatsApp इंटरफेस को देखकर बोर हो चुके हैं, तो अब आपका चैटिंग एक्सपीरियंस पूरी तरह बदलने वाला है. WhatsApp ने अपना नया प्रीमियम सब्सक्रिप्शन प्लान WhatsApp Plus रोलआउट करना शुरू कर दिया है. इसके जरिए यूजर्स अब ऐप के कलर्स, आइकॉन्स, स्टिकर्स और यहां तक कि चैट मैनेजमेंट को भी अपनी पसंद के मुताबिक कस्टमाइज कर सकेंगे. WABetaInfo की रिपोर्ट के अनुसार, WhatsApp Plus को फिलहाल चुनिंदा iPhone यूजर्स के लिए ही जारी किया जा रहा है. आने वाले समय में इसे ज्यादा यूजर्स तक पहुंचाया जा सकता है.

WhatsApp Plus में क्या मिलेगा खास?

WhatsApp Plus फिलहाल कई प्रीमियम फीचर्स के साथ आता है, जो ऐप को ज्यादा पर्सनल और आकर्षक बनाने पर फोकस करते हैं. इसमें-

  • सब्सक्राइबर्स को एक्सक्लूसिव एनिमेटेड स्टिकर पैक्स मिलेंगे, जिनमें खास ओवरले इफेक्ट्स दिए जाएंगे. खास बात यह है कि नॉर्मल WhatsApp यूजर्स भी इन स्टिकर्स को चैट में देख सकेंगे, लेकिन उन्हें डाउनलोड सिर्फ Plus सब्सक्राइबर्स ही कर पाएंगे.
  • इसके अलावा, यूजर्स को 18 अलग-अलग एक्सेंट कलर्स मिलेंगे, जिनमें Vibrant Blue, Royal Purple, Forest Green, Burgundy और Golden Yellow जैसे ऑप्शन्स शामिल हैं. चुना गया कलर पूरे ऐप इंटरफेस पर लागू हो जाएगा.
  • WhatsApp Plus में 14 नए ऐप आइकॉन्स भी दिए गए हैं, जिनमें मिनिमल और स्टाइलिश डिजाइन शामिल हैं.
  • प्रीमियम सब्सक्रिप्शन के साथ यूजर्स 3 की जगह 20 चैट्स तक पिन कर सकेंगे. इसके अलावा कस्टम चैट लिस्ट पर एक ही थीम, नोटिफिकेशन टोन और रिंगटोन लागू करने का ऑप्शन भी मिलेगा.
  • WhatsApp Plus में 10 एक्सक्लूसिव रिंगटोन्स भी दिए गए हैं, जिनमें Flutter, Tempo, Ripple, Quest, Drum, Murmur, Flux, Meadow, Bubble और Carnival शामिल हैं.

किन यूजर्स को मिलेगा व्हाट्सऐप प्लस?

फिलहाल WhatsApp Plus सिर्फ चुनिंदा iPhone यूजर्स के लिए ही उपलब्ध कराया जा रहा है. यह फीचर WhatsApp for iOS के वर्जन 26.17.74 पर उपलब्ध है. यूजर्स ऐप की Settings में जाकर चेक कर सकते हैं कि उनके अकाउंट पर यह सब्सक्रिप्शन उपलब्ध हुआ है या नहीं. जल्द ही कंपनी आने वाले समय में इसे ज्यादा यूजर्स तक पहुंचा सकती है.

साथ ही WhatsApp Plus अभी केवल स्टैंडर्ड WhatsApp Messenger ऐप पर उपलब्ध है और WhatsApp Business यूजर्स को यह फीचर नहीं मिलेगा.

WhatsApp आने वाले समय में Plus सब्सक्रिप्शन में और प्रीमियम फीचर्स जोड़ सकता है. हालांकि जो यूजर्स इस प्लान को नहीं लेना चाहते, वे पहले की तरह मुफ्त में WhatsApp की सभी जरूरी सेवाओं का इस्तेमाल करते रहेंगे.

WhatsApp Plus की कीमत कितनी है?

रिपोर्ट के अनुसार, कुछ यूरोपीय मार्केट्स में WhatsApp Plus की कीमत 2.49 यूरो मंथली (करीब 274 रुपये) रखी गई है. हालांकि अलग-अलग देशों में इसकी कीमत अलग हो सकती है.

यह सब्सक्रिप्शन ऑटो-रिन्यू होने वाले मंथली बिलिंग मॉडल पर काम करता है. यूजर्स चाहें तो App Store के जरिए इसे मैनेज या कैंसल कर सकते हैं. कुछ यूजर्स को 1 महीने या 1 हफ्ते का फ्री ट्रायल भी मिल सकता है. वहीं पाकिस्तान में इसकी कीमत करीब 229 पाकिस्तानी रुपये रखी गई है.

भारत में फिलहाल इसकी आधिकारिक कीमत सामने नहीं आई है, लेकिन माना जा रहा है कि इसका मंथली सब्सक्रिप्शन 100 रुपये से 250 रुपये के बीच हो सकता है.

यह भी पढ़ें: WhatsApp AI से बिजनेस हुआ आसान, कैटलॉग बनाने के साथ देगा स्मार्ट मार्केटिंग आइडिया

Previous article MADHEPURA: सड़क दुर्घटना में युवक गंभीर रूप से घायल, बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर
Next article यादव समाज को मजबूत बनाने के लिए हाजीपुर में हुआ विशाल सम्मेलन, उत्थान और अधिकार की उठी आवाज
Avatar Of Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel