[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology WhatsApp New Features: यूजर्स के लिए आए एक साथ आए कई नए फीचर्स, अब कॉल मिस होने पर भेजें Voice या Video Note

WhatsApp New Features: यूजर्स के लिए आए एक साथ आए कई नए फीचर्स, अब कॉल मिस होने पर भेजें Voice या Video Note

0
WhatsApp New Features: यूजर्स के लिए आए एक साथ आए कई नए फीचर्स, अब कॉल मिस होने पर भेजें Voice या Video Note
WhatsApp New Features

WhatsApp New Features: WhatsApp ने छुट्टियों के सीजन से पहले नए फीचर्स का एक नया पैकेज पेश किया है. इसमें कॉल, चैट और स्टेटस से जुड़े कई नए टूल शामिल हैं, जिनका मकसद दुनिया भर के यूजर्स के लिए बातचीत को और आसान, फास्ट और ज्यादा मजेदार बनाना है. आइए आपको बताते हैं इन नए फीचर्स के बारे में.

ज्यादा स्मार्ट और पहले से ज्यादा आसान कॉलिंग

कॉलिंग में सबसे बड़ा बदलाव मिस्ड कॉल मैसेज का है. अगर सामने वाला कॉल नहीं उठा पाता, तो कॉल करने वाला तुरंत कॉल के टाइप के हिसाब से वॉइस या वीडियो नोट छोड़ सकता है. अब वॉइस चैट में रिएक्शन का सपोर्ट भी मिल गया है, जिससे बिना बातचीत रोके तुरंत जवाब दिया जा सकता है. वहीं वीडियो कॉल में नया स्पीकर स्पॉटलाइट फीचर जो बोल रहा होता है, उसे अपने-आप हाइलाइट कर देता है, जिससे ग्रुप कॉल को समझना और भी आसान हो जाता है.

AI से बढ़ी क्रिएटिविटी और अब चैट भी रहेंगी ज्यादा क्लीन

WhatsApp में AI से इमेज बनाने वाला फीचर अब और शानदार हो गया है. Midjourney और Flux जैसे नए मॉडल जुड़ने से तस्वीरें पहले से ज्यादा शार्प और डिटेल्ड दिखती हैं, जो फेस्टिव ग्रीटिंग्स और स्टेटस के लिए काफी काम की हैं. इसके अलावा अब किसी भी फोटो को छोटे वीडियो क्लिप में बदला जा सकता है, जिससे चैट और स्टेटस और भी मजेदार हो जाते हैं.

डेस्कटॉप यूजर्स को मिलेगा मीडिया टैब

डेस्कटॉप यूजर्स के लिए नया मीडिया टैब भी जोड़ा गया है, जिसमें लिंक, डॉक्यूमेंट और मीडिया एक ही जगह मिल जाएंगे. इससे Mac, Windows और वेब पर कुछ भी ढूंढना पहले से ज्यादा आसान और तेज हो गया है. वहीं, नए क्लीन लिंक प्रीव्यू की वजह से लंबे URLs चैट में बेवजह जगह नहीं घेरेंगे और बातचीत का फ्लो बना रहेगा.

स्टेटस और चैनल एंगेजमेंट टूल्स

WhatsApp स्टेटस के लिए नए स्टिकर्स रोलआउट कर रहा है, जिनमें इंटरएक्टिव डिजाइन, म्यूजिक लिरिक्स टेम्पलेट और सवाल पूछने वाले प्रॉम्प्ट शामिल हैं. इनकी मदद से यूजर अपने स्टेटस पर सवाल डाल सकते हैं, जिनका जवाब देखने वाले सीधे दे पाएंगे.

इसके अलावा अब चैनल एडमिन भी अपने फॉलोअर्स से रियल-टाइम में सवाल पूछ सकते हैं, जिससे ब्रॉडकास्टर्स को लोगों से जुड़ने और फीडबैक लेने के लिए और ज्यादा टूल्स मिलेंगे.

यह भी पढ़ें: Instagram चलाते-चलाते फुर्र हो जाती है बैटरी? जानें असली वजहें और ठीक करने का आसान तरीका

Previous article Weekly Market Recap: साप्ताहिक कारोबार में निफ्टी-सेंसेक्स फिसले, इंडिगो 9% टूटा
Next article Saphala Ekadashi 2025 Exact Date: 14 या 15 दिसंबर, जानें किस दिन मनाई जाएगी सफला एकादशी
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel