[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology WhatsApp पर आये नये फीचर्स, सेल्फी से स्टिकर बनाने की मिलेगी सुविधा

WhatsApp पर आये नये फीचर्स, सेल्फी से स्टिकर बनाने की मिलेगी सुविधा

0
WhatsApp पर आये नये फीचर्स, सेल्फी से स्टिकर बनाने की मिलेगी सुविधा
व्हॉट्सऐप जल्द ही चैनल एडमिन्स को क्विज बनाने की सुविधा देगा.

WhatsApp New Features: मेटा ने व्हाट्सऐप के लिए अपना 2025 का पहला अपडेट जारी कर दिया है, जिसमें कई नये फीचर्स जोड़े गए हैं. अब आप मैसेज पर जल्दी से रिएक्शन भेज सकते हैं, सेल्फी स्टिकर्स बना सकते हैं और स्टिकर पैक्स को दूसरों के साथ शेयर कर सकते हैं. इसके अलावा, फोटो और वीडियो शेयर करने के लिए फिल्टर्स का नया विकल्प भी उपलब्ध है. ये सभी फीचर्स प्लैटफॉर्म पर यूजर्स की व्यस्तता और अनुभव को बेहतर बनाने के लिए पेश किये गए हैं. साथ ही, खबर है कि कंपनी एक Meta AI विजेट पर भी काम कर रही है, जिससे चैटबॉट तक तेजी से पहुंचना संभव होगा. आइए, इन सभी नये WhatsApp फीचर्स के बारे में विस्तार से जानते हैं.

अब और तेजी से दे पाएंगे रिएक्शन

अब आप मैसेज पर डबल-टैप कर आसानी से इमोजी के साथ रिएक्ट कर सकते हैं. ऐसे करें इस्तेमाल :
स्टेप 1 : व्हाट्सऐप चैट खोलें और जिस मैसेज पर रिएक्ट करना हो, उस पर डबल-टैप करें
स्टेप 2 : आपके सामने इमोजी की एक कतार आ जाएगी. अपनी पसंद का इमोजी चुनें और रिएक्ट करें.

सेल्फी स्टिकर्स

अब आप अपनी सेल्फी को स्टिकर में बदलकर दोस्तों के साथ शेयर कर सकते हैं. किसी खास भावना या स्थिति के लिए सही स्टिकर ढूंढने की जरूरत नहीं पड़ेगी. इसे बनाने के लिए ये स्टेप्स फॉलो करें :

स्टेप 1 : WhatsApp चैट स्क्रीन पर जाएं और टाइपिंग फील्ड के बाईं ओर दिये गए स्टिकर ऑप्शन पर टैप करें
स्टेप 2 : हरे रंग के Create (पेंसिल वाले लोगो के साथ) ऑप्शन पर क्लिक करें
स्टेप 3 : कैमरा बटन चुनें और एक उपयुक्त सेल्फी लें. आप अपनी भावनाओं को दिखाने वाले एक्सप्रेशन भी दे सकते हैं. WhatsApp आपकी सेल्फी का स्टिकर अपने आप बना देगा. आपके द्वारा भेजे गए सेल्फी स्टिकर्स स्टिकर पैनल में सेव हो जाएंगे.

स्टिकर पैक शेयर करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें :

स्टेप 1 : WhatsApp चैट को खोलें, जिसमें आप स्टिकर पैक शेयर करना चाहते हैं
स्टेप 2 : नीचे की तरफ आपको आपके द्वारा डाउनलोड या ऐड किये गए स्टिकर पैक्स दिखाई देंगे
स्टेप 3 : जिस स्टिकर पैक को आप शेयर करना चाहते हैं, उस पर टैप करें
स्टेप 4 : स्टिकर पैक के नाम के पास ऊपर बाईं तरफ तीन डॉट्स वाले बटन पर टैप करें
स्टेप 5 : अब ‘सेंड’ बटन पर टैप करें और आपका स्टिकर पैक शेयर हो जाएगा.

एक रिपोर्ट के अनुसार मेटा जल्द ही व्हाट्सऐप पर एक नया Meta AI विजेट पेश करने की तैयारी कर रहा है, जिससे यूजर्स को कंपनी की ChatGPT जैसी जेनरेटिव AI सर्विस तक आसानी से पहुंचने में मदद मिलेगी.

Whatsapp पर ब्लॉक होने के बाद भी ऐसे भेज पाएंगे मैसेज, जान लीजिए सीक्रेट ट्रिक

Tech Tips: इन बातों का ध्यान रखेंगे, तो कभी इधर-उधर नहीं जाएगी आपकी WhatsApp Chat

Previous article Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: इस तरह रजत करेगा सवी से अपने प्यार का इजहार, कहेगा- I Love You
Next article Saif Ali Khan: सैफ पर हमले के बाद पिता से मिलने पहली बार पहुंचे जेह और तैमूर, टाइट सिक्योरिटी…, VIDEO
Avatar Of Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel