[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology WhatsApp ला रहा नया फीचर! अब Unknown नंबर से नहीं आएंगे परेशान करने वाले मैसेज

WhatsApp ला रहा नया फीचर! अब Unknown नंबर से नहीं आएंगे परेशान करने वाले मैसेज

0
WhatsApp ला रहा नया फीचर! अब Unknown नंबर से नहीं आएंगे परेशान करने वाले मैसेज
WhatsApp पर अब जल्द मिलेगा अनजाने नंबर से आनेवाले मैसेज पर कंट्रोल

WhatsApp New Feature: अगर आप भी WhatsApp पर रोजाना Unknown नंबर से आने वाले ऑफर, डिस्काउंट या बिजनेस मैसेज से परेशान हैं, तो अब राहत की खबर है. WhatsApp एक नया फीचर टेस्ट कर रहा है जो यूजर्स को इन अनचाहे मैसेज से बचाने वाला है.

क्या है WhatsApp का नया Anti-Spam फीचर?

Meta के स्वामित्व वाला WhatsApp अब ऐसा सिस्टम लाने जा रहा है जिसमें बिजनेस अकाउंट्स को सीमित मैसेज भेजने की अनुमति होगी. यानी अगर कोई कंपनी लगातार बिना रिप्लाई के मैसेज भेजती है, तो उसे यूजर को मैसेज भेजने से रोका जा सकता है.

यह फीचर फिलहाल कुछ देशों में टेस्ट हो रहा है. WhatsApp का मकसद है कि बिजनेस अकाउंट्स पर लगाम लगायी जाए, जो बिना जरूरत के यूजर्स को बार-बार मैसेज भेजते हैं.

WhatsApp New Feature: कैसे काम करेगा यह सिस्टम?

अगर कोई बिजनेस यूजर को लगातार मैसेज भेजता है और यूजर उनकी चैट का जवाब नहीं देता, तो WhatsApp सिस्टम अपने आप उस बिजनेस को चेतावनी देगा. अगर यह सिलसिला जारी रहा, तो ऐसे अकाउंट्स को मैसेज भेजने से ब्लॉक कर दिया जाएगा.

यह कदम उसी तरह का है जैसा कि WhatsApp ने कुछ साल पहले Forward Message Limit फीचर के साथ किया था ताकि फेक न्यूज और स्पैम कम किये जा सकें.

WhatsApp Status में भी बड़ा बदलाव

सिर्फ स्पैम रोकने तक ही नहीं, WhatsApp अपने Status Update फीचर को भी बदलने की तैयारी में है. अब इसमें Instagram जैसी Question फीचर टेस्ट हो रही है. साथ ही, यूजर्स को Status में विज्ञापन (ads) भी दिखाई दे सकते हैं.

Meta AI का नया रोल

MetaAI अब WhatsApp में और गहराई से इंटीग्रेट किया जा रहा है, हालांकि end-to-end encryption पहले की तरह सुरक्षित रहेगा. इन अपडेट्स के साथ WhatsApp एक स्मार्ट और यूजर-फ्रेंडली ऐप बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है.

WhatsApp अब करेगा मैसेज पर लिमिट, स्पैम भेजने वालों की खैर नहीं

WhatsApp पर जरूरी मैसेज या चैट डिलीट हो गई? बस फॉलो करें ये प्रोसेस और मिनटों में करें रिकवर

Previous article Bihar Election 2025: जहानाबाद में नामांकन के बाद गिरफ्तार प्रत्याशी को आया आर्ट अटैक, पटना रेफर 
Next article Bihar Elections 2025: पप्पू यादव का सीएम नीतीश को खुला ऑफर, कहा- चुनाव के बाद भी है स्वागत, कांग्रेस ही उन्हें देगी सम्मान
Avatar Of Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel