[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology WhatsApp पर चैटिंग करना होगा अब और भी मजेदार, Emoji के अलावा Stickers से भी कर पाएंगे रिएक्ट

WhatsApp पर चैटिंग करना होगा अब और भी मजेदार, Emoji के अलावा Stickers से भी कर पाएंगे रिएक्ट

0
WhatsApp पर चैटिंग करना होगा अब और भी मजेदार, Emoji के अलावा Stickers से भी कर पाएंगे रिएक्ट
WhatsApp

WhatsApp New Feature: Meta लगातार WhatsApp पर नए-नए फीचर्स के साथ प्रयोग कर रहा है और जल्द ही एक नया फीचर पेश कर सकता है. शनिवार को आई WABetaInfo की एक रिपोर्ट के अनुसार, WhatsApp फिलहाल एक ऐसे फीचर की टेस्टिंग कर रहा है, जिसमें यूजर्स किसी मैसेज पर स्टिकर के जरिए रिएक्ट कर सकेंगे.

गौरतलब है कि स्टिकर्स पहले से ही WhatsApp पर काफी लोकप्रिय हैं और यूजर्स इन्हें अपने मूड या रिएक्शन व्यक्त करने के लिए इस्तेमाल करते हैं. अब, WhatsApp Beta for Android वर्जन 2.25.13.23 में, Meta इस अनुभव को एक कदम आगे बढ़ाते हुए यूजर्स को इमोजी की तरह स्टिकर के साथ भी मैसेज पर रिएक्ट करने की सुविधा देने की तैयारी कर रहा है.

कब तक आएगा यह नया फीचर 

यह फीचर फिलहाल एंड्रॉयड डिवाइसेज के लिए बीटा टेस्टिंग के चरण में है, और उम्मीद है कि आने वाले दिनों में मेटा इसे iOS डिवाइसेज पर भी बीटा टेस्टर्स के लिए उपलब्ध कराएगा. टेस्टिंग की स्पीड को देखते हुए अनुमान लगाया जा रहा है कि मेटा इस फीचर को अगले कुछ हफ्तों में सभी यूजर्स के लिए जारी कर सकता है.

यह भी पढ़े: WhatsApp पर अनजान नंबरों से आने वाले मैसेज से हैं परेशान? तुरंत इस फीचर को कर लें ऑन

कैसे इस्तेमाल कर सकेंगे यह फीचर 

WABetaInfo द्वारा साझा किए गए एक स्क्रीनशॉट के अनुसार, यूजर्स अब किसी मैसेज पर लंबे समय तक प्रेस कर सबसे अधिक इस्तेमाल किए जाने वाले इमोजी बार को खोल सकते हैं. इस इमोजी बार को कस्टमाइज कर स्टिकर्स भी जोड़े सकते हैं, जिन्हें बाद में मैसेज पर रिएक्शन के रूप में इस्तेमाल किया जा सकेगा.

WhatsApp यूजर्स को मिलेगा नया एक्सपीरियन्स 

व्हाट्सएप में अब तक मैसेज रिएक्शन केवल इमोजी तक सीमित थे, लेकिन आने वाले अपडेट में स्टिकर्स का ऑप्शन भी जोड़ा जाएगा. ये स्टिकर्स व्हाट्सएप के आधिकारिक पैक्स, थर्ड-पार्टी ऐप्स या यूजर्स द्वारा खुद बनाए गए हो सकते हैं. यह नया फीचर यूजर्स को मैसेज पर और भी ज्यादा भावपूर्ण तरीके से प्रतिक्रिया देने में मदद करेगा, खासतौर पर उन मौकों पर जब साधारण इमोजी काम नहीं आते.

टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

यह भी पढ़े: Instagram और YouTube पर वीडियो डालने से पहले जान लें यह बातें, वरना अकाउंट हो सकता है ब्लॉक

Previous article IPL में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, भुवनेश्वर कुमार ने रचा इतिहास, इस रिकॉर्ड में बने नंबर वन
Next article 89 की उम्र में धर्मेंद्र का जलवा बरकरार, पूल में वर्कआउट कर दिखाया फिटनेस का दम, देखें Video
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel