[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology आधी जनता नहीं जानती कौन से हैं वो 6 देश, जहां के लोग नहीं कर पाते WhatsApp का इस्तेमाल, जानें वजह

आधी जनता नहीं जानती कौन से हैं वो 6 देश, जहां के लोग नहीं कर पाते WhatsApp का इस्तेमाल, जानें वजह

0
आधी जनता नहीं जानती कौन से हैं वो 6 देश, जहां के लोग नहीं कर पाते WhatsApp का इस्तेमाल, जानें वजह
WhatsApp Banned

WhatsApp Banned: वॉट्सऐप की लोकप्रियता से आज हम सब वाकिफ हैं. यह ऐप हमारे डेली लाइफ में आने वाले कामों को आसान बनता है. यह ऐप मैसेजिंग के अलावा लोगों को वॉइस कॉल और नोट्स, वीडियो कॉल, फोटो, लोकेशन, मीम्स शेयरिंग जैसे ढेरो ऑप्शन देता है. लेकिन कुछ देशों में यह लोकप्रिय मैसेजिंग ऐप या तो पूरी तरह से बैन है या फिर सख्त प्रतिबंधों का सामना कर रहा है. आइए एक नजर डालते हैं उन छह देशों पर जहां वॉट्सऐप इस्तेमाल करना प्रतिबंधित है और जानते हैं इसके पीछे की वजहें.

ये हैं 6 देश जहां नहीं चलते WhatsApp

चीन  

चीन में WhatsApp को व्यापक इंटरनेट नियंत्रण के हिस्से के रूप में ब्लॉक किया गया है. सरकार स्थानीय रूप से विकसित We Chat ऐप को प्राथमिकता देती है, जो इसकी डेटा नीतियों के अधिक अनुरूप हैं. एन्क्रिप्शन और डेटा एक्सेस को लेकर चिंताओं के चलते 2017 से ही चीन में वॉट्सऐप बंद है.

ईरान

ईरान में WhatsApp पर समय-समय पर प्रतिबंध और रुकावटें लगाई जाती रही हैं. सरकार ने राजनीतिक अशांति के कारण इसे प्रतिबंध कर दिया गया था. हाल की रिपोर्टों के अनुसार, कुछ प्रतिबंधों में राहत दी गई है, लेकिन इसके बावजूद यूजर्स को प्लेटफार्म तक पहुंचने में अब भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. वॉट्सऐप इस्तेमाल करने के लिए अभी भी वहां के लोगों को VPN का सहारा लेना पड़ता है.

यह भी पढ़ें: बिना किसी थर्ड-पार्टी ऐप के WhatsApp कॉल्स को कैसे करें रिकॉर्ड? यहां जान लें आसान तरीका

UAE

अरब अमीरात (UAE) में WhatsApp की वॉयस और वीडियो कॉलिंग सुविधाएं प्रतिबंधित हैं. सरकार ने यह रोक स्थानीय टेलीकॉम कंपनियों को समर्थन देने के उद्देश्य से लगाई है. हालांकि, WhatsApp पर टेक्स्ट मैसेज भेजने की सुविधा अब भी उपलब्ध है, लेकिन कॉलिंग फीचर्स पर रोक लगने से ऐप की उपयोगिता काफी हद तक सीमित हो गई है.

कतर

यूएई की तरह ही कतर ने भी WhatsApp की वॉइस और वीडियो कॉलिंग सुविधाओं पर प्रतिबंध लगाया हुआ है. हालांकि टेक्स्ट मैसेजिंग सेवा सामान्य रूप से काम कर रही है, लेकिन कॉलिंग पर यह रोक देश की दूरसंचार उद्योग को समर्थन देने के उद्देश्य से लगाई गई है.

सीरिया

सीरिया में WhatsApp पर प्रतिबंध लगाया गया है. यह प्रतिबंध वहां की सरकार द्वारा देश के भीतर संचार को नियंत्रित करने और बाहरी स्रोतों से आने वाली जानकारी की पहुंच को रोकने के लिए किया गया है. यह कदम व्यापक इंटरनेट सेंसरशिप नीति के तहत उठाया गया है.

उत्तर कोरिया

उत्तर कोरिया में इंटरनेट पर दुनिया की सबसे सख्त पाबंदियों में से एक लागू है. वहां के नागरिकों को वैश्विक इंटरनेट तक बेहद सीमित पहुंच प्राप्त है. सरकार संचार पर नियंत्रण बनाए रखने और सूचनाओं के मुक्त प्रवाह को रोकने के लिए WhatsApp जैसे ऐप्स पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाए हुए है.

यह भी पढ़ें: WhatsApp में बिना नंबर शेयर किए कर सकेंगे चैटिंग, कंपनी ला रही धांसू फीचर, जानिए कैसे करेगा काम

यह भी पढ़ें: 99% लोग नहीं जानते Google Maps की ये ट्रिक, जान जाएंगे तो कभी नहीं कटेगा गाड़ी का चालान

Previous article Heat Wave Alert: राजस्थान, मध्य प्रदेश सहित कई राज्योंं में गर्मी का कहर, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
Next article ये क्या! गौतम अदाणी को मिलती है इतनी कम सैलरी
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel