[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology WhatsApp में आया नया डिवाइस लिंकिंग वार्निंग फीचर, जानें कैसे करता है काम

WhatsApp में आया नया डिवाइस लिंकिंग वार्निंग फीचर, जानें कैसे करता है काम

0
WhatsApp में आया नया डिवाइस लिंकिंग वार्निंग फीचर, जानें कैसे करता है काम
व्हॉट्सऐप में जुड़ा डिवाइस लिंकेज वार्निंग फीचर (Photo: Freepik)

कल यानी 11 मार्च को मेटा प्लेटफॉर्म्स ने अपने मैसेजिंग प्लेटफॉर्म्स पर ऑनलाइन ठगी को रोकने के लिए कई नए टूल्स लाने का ऐलान किया है. ये फीचर्स Facebook, Messenger और WhatsApp पर धीरे-धीरे रोलआउट किए जा रहे हैं. कंपनी के मुताबिक इन नए टूल्स में इन-ऐप अलर्ट, बेहतर सेफ्टी कंट्रोल्स, बैंकों और टेक कंपनियों के साथ साझेदारी जैसी सुविधाएं शामिल हैं. इनका मकसद उन स्कैम तरीकों पर लगाम लगाना है, जिनमें किसी और बनकर ठगी करना, फेक इन्वेस्ट स्कीम दिखाना या अकाउंट हैक करने की कोशिश जैसी चालें शामिल होती हैं.

क्या है डिवाइस लिंकेज वार्निंग फीचर?

WhatsApp ने यूजर्स की सेफ्टी बढ़ाने के लिए एक नया डिवाइस लिंकेज वार्निंग (Device Linkage Warning) फीचर पेश किया है. Meta ने अपने ब्लॉग पोस्ट में बताया कि यह फीचर खास तौर पर अकाउंट हैक होने या किसी के द्वारा अकाउंट पर कब्जा करने की कोशिश से बचाने के लिए लाया गया है.

कैसे काम करता है डिवाइस लिंकेज वार्निंग फीचर?

अगर कोई आपके WhatsApp अकाउंट को किसी नए डिवाइस से लिंक करने की कोशिश करेगा, तो आपको तुरंत अलर्ट मिल जाएगा. दरअसल, WhatsApp का Linked Devices फीचर काफी काम का है. इसकी मदद से आप अपने चैट्स लैपटॉप या टैबलेट जैसे दूसरे डिवाइस पर भी इस्तेमाल कर सकते हैं. लेकिन इसी सुविधा का फायदा उठाकर स्कैमर्स कई बार लोगों को धोखा देकर उनके अकाउंट को अपने डिवाइस से लिंक करने की कोशिश करते हैं. यहीं पर नया डिवाइस लिंकेज वार्निंग फीचर काम करता है. यह यूजर्स को पहले ही अलर्ट कर देगा, ताकि वे समय रहते सचेत हो जाएं.

अगर किसी डिवाइस को अकाउंट से लिंक करने की कोशिश गड़बड़ लगेगी, तो ऐप तुरंत एक साफ-साफ वॉर्निंग मैसेज दिखाएगा. इस नोटिफिकेशन में बताया जाएगा कि अगर आप इस रिक्वेस्ट को मंजूरी देते हैं, तो कोई दूसरा व्यक्ति आपके मैसेज तक पहुंच सकता है. इसलिए यूजर्स को सलाह दी जाएगी कि वे लिंक करने से पहले रिक्वेस्ट को ध्यान से चेक कर लें.

इतना ही नहीं, इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप संभावित खतरे से जुड़ी और भी जानकारी दिखाएगा. मेटा के मुताबिक, यूजर्स को यह भी याद दिलाया जाएगा कि जिस डिवाइस को वे लिंक करने जा रहे हैं, उसे उनके चैट्स तक एक्सेस मिल जाएगा. इसलिए किसी भी रिक्वेस्ट को एक्सेप्ट करने से पहले थोड़ा सतर्क रहना बेहद जरूरी है.

यह भी पढ़ें: नंबर सेव करने की झंझट खत्म, इस ट्रिक से WhatsApp पर किसी को भी भेजें मैसेज

Previous article ₹500 से भी कम में बदल जाएगा आपका पूरा लुक, इन 3 एसेसरीज का करें इस्तेमाल
Next article जॉब लगते ही अगर कर लिए ये 3 काम, आगे चलकर नहीं होगी पैसों की कमी
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel