[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology WhatsApp Down होने की वजह से मैसेज भेजना हुआ मुश्किल, यहां जानें क्या थी वजह

WhatsApp Down होने की वजह से मैसेज भेजना हुआ मुश्किल, यहां जानें क्या थी वजह

0
WhatsApp Down होने की वजह से मैसेज भेजना हुआ मुश्किल, यहां जानें क्या थी वजह
WhatsApp Down

WhatsApp Down: मैसेजिंग ऐप WhatsApp शुक्रवार शाम हजारों यूजर्स के लिए डाउन हो गया था, जिससे कई लोगों को मैसेज भेजने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा. यूजर्स ने शिकायत की कि उनके मैसेज डिलीवर नहीं हो रहे थे. हालांकि, इस आउटेज पर WhatsApp की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है. शुक्रवार रात करीब 9 बजे डाउन डिटेक्टर पर व्हाट्सएप आउटेज की 4,400 से अधिक शिकायतें दर्ज की गई थी. हर बार की तरह, इस बार भी व्हाट्सएप डाउन होते ही यूजर्स सोशल मीडिया पर पहुंच गए. कई लोगों ने मीम्स शेयर किए और यह पुष्टि करने लगे कि मैसेजिंग ऐप वास्तव में काम कर रहा है या नहीं. #WhatsappDown हैशटैग भारत में X (पहले ट्विटर) पर ट्रेंड करने लगा.

WhatsApp Down ने कितनों को किया प्रभावित 

Downdetector वेबसाइट के डेटा के अनुसार, रात 9:20 बजे के करीब भारत में 10,000 से ज्यादा लोगों ने व्हाट्सएप डाउन होने की शिकायत की. वहीं, यूके में 50,000 से अधिक उपयोगकर्ताओं ने ऐप काम न करने की रिपोर्ट दी. Downdetector के मुताबिक, 70 प्रतिशत से अधिक यूजर्स ने मैसेज भेजने में दिक्कतों की शिकायत की, जबकि 17 प्रतिशत लोगों को सर्वर कनेक्शन से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ा. Downdetector के अनुसार, भारत में सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्र दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद, बेंगलुरु और चेन्नई रहे, जबकि पूरे भारत में छोटे स्तर पर आउटेज की रिपोर्ट मिली.

WhatsApp Down होने की वजह 

हालांकि व्हाट्सएप ने अभी तक आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है, लेकिन इस सेवा बाधा की तुलना हाल ही में वर्कप्लेस मैसेजिंग ऐप स्लैक में आई दिक्कतों से की जा रही है. स्लैक ने स्वीकार किया था कि उसे विभिन्न एपीआई एंडपॉइंट्स, संदेश भेजने और प्राप्त करने, तथा कुछ थ्रेड्स के लोड होने में समस्याओं का सामना करना पड़ा था.

पहले भी WhatsApp हो चूका है डाउन 

यह पहली बार नहीं है जब व्हाट्सएप और फेसबुक को बड़ी आउटेज समस्या का सामना करना पड़ा है. पिछले साल दिसंबर में मेटा के अन्य प्लेटफॉर्म, फेसबुक और इंस्टाग्राम, के डाउन होने पर 100,000 से अधिक शिकायतें दर्ज की गई थीं. उस समय, मेटा के प्रवक्ता ने द मिरर को बताया था कि एक तकनीकी समस्या के कारण कुछ यूजर्स को उनके ऐप्स को इस्तेमाल करने में दिक्कत हो रही थी. उन्होंने यह भी कहा कि कंपनी जल्द से जल्द इस समस्या को हल करने के लिए काम कर रही है और हुई असुविधा के लिए खेद प्रकट किया.

यह भी पढ़े: Instagram के नए फीचर की मदद से रिसेट कर सकेंगे अपनी फीड, आसान स्टेप्स में यहां समझें

Previous article Crime News : दुकानदार से फैजल ने मांगी सिगरेट, नहीं देने पर मुक्तिकांत की आंख फोड़ दी
Next article बिहार के जमुई में पुलिस और खनन माफिया के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग, गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला इलाका
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel