[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology WhatsApp Down: आधी रात डाउन होने के बाद बहाल हुईं व्हॉट्सऐप की सेवाएं, Meta ने कही यह बात

WhatsApp Down: आधी रात डाउन होने के बाद बहाल हुईं व्हॉट्सऐप की सेवाएं, Meta ने कही यह बात

0
WhatsApp Down: आधी रात डाउन होने के बाद बहाल हुईं व्हॉट्सऐप की सेवाएं, Meta ने कही यह बात

WhatsApp Down Latest Update: बीते बुधवार की रात को पॉपुलर इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप व्हॉट्सऐप एक बार फिर से डाउन हो गया. व्हॉट्सऐप डाउन होने के बाद कई यूजर्स ने अकाउंट लॉग आउट होने की शिकायत दर्ज करायी. व्हॉट्सऐप डाउन होने का यह पहला मौका नहीं था. पिछले कुछ महीने में कई बार सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म में आउटेज की समस्या देखी गई है.

बुधवार देर रात को दुनियाभर के लाखों यूजर्स को ऐसी समस्या का सामना करना पड़ा. इंस्टैंट मैसेजिंग प्लैटफॉर्म व्हॉट्सऐप की सेवाएं एक बार फिर से बंद पड़ गईं. इस दौरान लोगों को व्हॉट्सऐप पर मैसेज भेजने और प्राप्त करने में मुश्किलों का सामना करना पड़ा. सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर भी दुनियाभर से कई लोगों ने व्हॉट्सऐप के न चलने की शिकायत की. हालांकि, कुछ घंटे तक डाउन रहने के बाद व्हॉट्सऐप की सर्विसेज बहाल हो गईं हैं.

Whatsapp Update: स्टेटस अपडेट का नया लुक है बेहद कूल, कॉलिंग टैब भी होने वाला है मजेदार

व्हॉट्सऐप के दुनियाभर में डाउन होते ही एक्स पर लोग कई तरह के मीम शेयर करने लगे. रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत के साथ ही साथ यूके, ब्राजील और दक्षिण अमेरिकी देशों के लोगों ने भी व्हॉट्सऐप डाउन को लेकर शिकायत दर्ज की. रिपोर्ट के अनुसार, मेटा की ओर से बयान जारी कर कहा गया कि उनके लोग जितनी जल्दी हो सके, सबके लिए चीजों को पूरी तरह ठीक करने पर काम कर रहे हैं. ऐसा माना जा रहा है कि सर्वर की दिक्कत की वजह से यह समस्या आयी, जिसे अब कंपनी ने दूर कर लिया है.

इंस्टैंट मैसेजिंग प्लैटफॉर्म व्हॉट्सऐप के डाउन होते ही एक्स (पुरानेवाले ट्विटर) पर #WhatsappDown ट्रेंड करने लगा. वहीं, कई यूजर्स ने वीडियो डाल कर मीम भी पोस्ट किये. एक्स पर एक यूजर ने लिखा, व्हॉट्सऐप सभी के लिए बंद है, बाहर ताजी हवा में सांस लें. वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा, व्हॉट्सऐप और इंस्टाग्राम सर्वर महीने में एक बार डाउन होता है. दूसरी ओर, कई सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने इंस्टाग्राम भी नहीं चलने की शिकायत की.

WhatsApp चलाएं बिना इंटरनेट के, ये रही कमाल की ट्रिक

Previous article गिरिडीह में तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, तीन ट्रैक्टर कोयला जब्त
Next article Bihar: गर्मी के साथ बढ़े चमकी बुखार के मामले, सुबह चार बजे से डॉक्टरों की ड्यूटी होगी अनिवार्य
Avatar Of Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel