[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology अब WhatsApp से बनाएं AI तस्वीरें, जानें ChatGPT की नयी सर्विस का आसान इस्तेमाल

अब WhatsApp से बनाएं AI तस्वीरें, जानें ChatGPT की नयी सर्विस का आसान इस्तेमाल

0
अब WhatsApp से बनाएं AI तस्वीरें, जानें ChatGPT की नयी सर्विस का आसान इस्तेमाल
WhatsApp ChatGPT AI Image Generation

WhatsApp ChatGPT AI Image Generation: WhatsApp यूजर्स अब ChatGPT की मदद से AI इमेज जेनरेट कर सकते हैं. OpenAI ने एक नयी सुविधा लॉन्च की है, जिससे यूजर्स WhatsApp पर 1-800-ChatGPT नंबर के जरिये AI तस्वीरें बना सकते हैं. यह वही इमेज जेनरेशन टूल है जिसे पहले केवल ChatGPT की वेबसाइट और ऐप पर उपलब्ध कराया गया था.

OpenAI का यह नया फीचर 1-800-ChatGPT नंबर के जरिये काम करता है. पहले इमेज जेनरेशन की यह सुविधा सिर्फ ChatGPT की वेबसाइट और ऐप पर सीमित थी, लेकिन अब यह सुविधा WhatsApp जैसे लोकप्रिय प्लैटफॉर्म पर भी उपलब्ध हो गई है, जिससे तकनीक की पहुंच आम यूजर्स तक और सहज हो गई है.

How To Use ChatGPT on WhatsApp

WhatsApp पर ChatGPT कैसे करें इस्तेमाल?

यह सुविधा इस्तेमाल करना बेहद आसान है. नीचे दिये गए स्टेप्स को फॉलो कर कोई भी व्यक्ति AI तस्वीर बना सकता है:

सबसे पहले इस नंबर को सेव करें: +1-800-ChatGPT (+1-800-242-8478)

WhatsApp पर “Hi” भेजें अपना OpenAI अकाउंट लिंक करें (पहचान सत्यापन जरूरी है)

फिर आप कोई भी टेक्स्ट प्रॉम्प्ट भेज सकते हैं, जैसे – “शाम के समय भविष्य का स्काईलाइन डिजाइन करें” या “मंगल ग्रह पर सर्फिंग करता कुत्ता दिखाएं” जवाब में AI द्वारा बनाई गई इमेज मिलेगी

यह सेवा मुफ्त में उपलब्ध है और दुनियाभर में जहां-जहां ChatGPT WhatsApp पर काम करता है, वहां इसे यूज किया जा सकता है.

WhatsApp ChatGPT AI Image Generation: खास बात क्या है?

यह पूरी प्रक्रिया न केवल आसान है, बल्कि बिलकुल मुफ्त भी है. इसके लिए किसी अतिरिक्त ऐप या सब्सक्रिप्शन की जरूरत नहीं होती है. ChatGPT की यह सुविधा उन लोगों के लिए भी वरदान साबित हो सकती है, जो डिजाइन या कंटेंट क्रिएशन से जुड़े हैं, या फिर सोशल मीडिया पर क्रिएटिव कंटेंट शेयर करना पसंद करते हैं.

किन देशों में उपलब्ध है?

जहां-जहां WhatsApp पर ChatGPT उपलब्ध है, वहाँ यह इमेज जेनरेशन सर्विस भी काम करती है. यानी यह फीचर भारत सहित दुनियाभर के अधिकांश देशों में एक्टिव है.

डिजिटल क्रिएटिविटी को भी नयी दिशा

AI की दुनिया में यह कदम बेहद अहम है. OpenAI द्वारा ChatGPT का यह WhatsApp इंटीग्रेशन यूजर्स को न केवल नये अनुभव देता है, बल्कि डिजिटल क्रिएटिविटी को भी नयी दिशा भी दिखाता है. अब अगर आप चाहते हैं एक स्पेसशिप का दृश्य, या भविष्य के शहर की झलक, तो बस प्रॉम्प्ट भेजिए और तस्वीर पाएं.

ChatGPT पर अब लल्लो-चप्पो बंद, OpenAI ने वापस लिया अपडेट

17 डॉक्टर हुए फेल, ChatGPT ने सुलझाया 4 साल के बच्चे की बीमारी का रहस्य

Previous article Sunjay Kapur की अचानक मौत के बाद परिवार में बचे हैं सिर्फ ये सदस्य, अरबों की संपत्ति छोड़ गए
Next article HOW TO PRESERVE PICKLES: मानसून में कभी खराब नहीं होगा आपका अचार,बस जान लें ये सीक्रेट
Avatar Of Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel