[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology WhatsApp ने धड़ल्ले से पेश किए ढेर सारे फीचर्स, चैटिंग और कॉलिंग का मजा होगा अब दुगना

WhatsApp ने धड़ल्ले से पेश किए ढेर सारे फीचर्स, चैटिंग और कॉलिंग का मजा होगा अब दुगना

0
WhatsApp ने धड़ल्ले से पेश किए ढेर सारे फीचर्स, चैटिंग और कॉलिंग का मजा होगा अब दुगना
WhatsApp Anti-Scam Feature

WhatsApp New Features: दुनिया में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किए जाने वाले इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म WhatsApp ने अपने Chats, Calls और Updates टैब में कई नए फीचर्स जोड़े हैं. इनमें पर्सनलाइज्ड एनिमेटेड स्टिकर्स और एनिमेटेड इमोजी बनाने की सुविधा के साथ-साथ बिना मेंबर्स जोड़े ग्रुप बनाने का विकल्प भी शामिल है. ये अपडेट्स एंड्रॉयड और iOS के लेटेस्ट वर्जन वाले कम्पैटिबल डिवाइसेज के लिए उपलब्ध हैं.

कुछ यूजर्स को ये फीचर्स पहले ही मिल चुके हैं, जबकि बाकी यूजर्स को आने वाले दिनों में इनका एक्सेस मिल जाएगा. कंपनी का कहना है कि ये नए फीचर्स न सिर्फ चैटिंग के अनुभव को बेहतर बनाएंगे, बल्कि यूजर्स को खुद को और ज्यादा एक्सप्रेसिव, क्रिएटिव और इंटरऐक्टिव तरीके से जुड़ने का मौका भी देंगे. आइए एक-एक कर जानते हैं इन फीचर्स के बारे में.

WhatsApp ग्रुप बनाना हुआ आसान 

व्हाट्सएप ने यूजर्स की सुविधा के लिए ग्रुप बनाने की प्रक्रिया को और सरल बना दिया है. अब यूजर्स बिना किसी सदस्य को जोड़े सिर्फ ग्रुप का नाम डालकर नया ग्रुप बना सकते हैं. इसके बाद वे लिंक के जरिए लोगों को इनवाइट कर सकते हैं या उन्हें सीधे ग्रुप में जोड़ सकते हैं.

एनिमेटेड इमोजी से चैटिंग होगी और भी मजेदार 

इसके साथ ही व्हाट्सएप चैट्स में एनिमेटेड इमोजी भी जोड़े गए हैं, जिससे बातचीत में मजा और रंगत दोनों बढ़ेगी. कुछ खास इमोजी अब भेजने पर ऐनिमेट होकर दिखाई देंगे. इनमें रेड हार्ट, टू हार्ट्स, हंड्रेड पॉइंट्स, विंकिंग फेस, सनग्लासेस, स्पार्कल्स और किसिंग फेस शामिल हैं.

यह भी पढ़ें: WhatsApp और Telegram पर बैन लगाएगा रूस, सरकार का ये है बड़ा प्लान

एनिमेटेड स्टिकर बनाने का मिलेगा ऑप्शन 

व्हाट्सएप ने चैट अनुभव को और इंटरैक्टिव बनाने के लिए नया एनिमेटेड स्टिकर मेकर पेश किया है. अब यूजर्स वीडियो से चलते-फिरते स्टिकर्स बना सकेंगे और उन्हें चैट में शेयर कर पाएंगे. इसके अलावा, अब वन-ऑन-वन चैट्स में अवतार सोशल स्टिकर्स की सुविधा भी दी गई है, जिन्हें यूजर्स अपने उन कॉन्टैक्ट्स के साथ शेयर कर सकते हैं जिनका खुद का अवतार बना हुआ है.

मल्टीपल मीडिया पर दे सकेंगे एक बार में रिएक्शन 

मीडिया शेयरिंग को भी और बेहतर बनाया गया है. अब यूजर्स एक साथ भेजे गए सभी फोटो और वीडियो के लिए एक ही शेयर्ड कैप्शन जोड़ सकते हैं. रिसीवर्स इस पूरे कलेक्शन पर या फिर किसी एक-एक आइटम पर भी जवाब या रिएक्शन दे सकते हैं.

कॉल्स टैब हुआ अपडेट

अब एक समर्पित कॉल टैब जोड़ा गया है, जिसमें यूजर्स नई कॉल कर सकते हैं, कॉल लिंक शेयर कर सकते हैं और अपनी कॉल हिस्ट्री देख सकते हैं. इसके अलावा, वीडियो कॉल या फोटो कैप्चर के दौरान छह मजेदार इफेक्ट्स और छह फिल्टर्स का इस्तेमाल भी किया जा सकता है.

अपडेट्स टैब में बदलाव

अब स्टेटस और चैनल्स वाले इस सेक्शन में कई सुधार किए गए हैं. चैनल एडमिन अब इमेज के साथ फोटो पोल बना सकते हैं. यूजर्स अपने पसंदीदा चैनल अपडेट्स को स्टार करके जरूरी टॉपिक्स को बाद में आसानी से दोबारा देख सकते हैं. साथ ही, अब स्टेटस अपडेट में किसी ग्रुप को भी मेंशन किया जा सकता है. जब ग्रुप में यह स्टेटस पहुंचेगा तो हर मेंबर को नोटिफिकेशन मिलेगा और वे इसे अपनी नेटवर्क में दोबारा शेयर भी कर सकेंगे.

यह भी पढ़ें: आधी जनता नहीं जानती कौन से हैं वो 6 देश, जहां के लोग नहीं कर पाते WhatsApp का इस्तेमाल, जानें वजह

Previous article Chanakya Niti: 99% लोग चाणक्य की इस सलाह को नजरअंदाज कर देते हैं, और फिर पछताते हैं
Next article Bihar News: मानसून में भी नहीं होगी बालू की किल्लत, नीतीश सरकार ने कर दिया पूरा इंतजाम
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel