[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology ChatGPT-5 में मिलेगा 12 भारतीय भाषाओं का सपोर्ट, बिना कोडिंग मिनटों में बना देगा ऐप, वो भी Free!

ChatGPT-5 में मिलेगा 12 भारतीय भाषाओं का सपोर्ट, बिना कोडिंग मिनटों में बना देगा ऐप, वो भी Free!

0
ChatGPT-5 में मिलेगा 12 भारतीय भाषाओं का सपोर्ट, बिना कोडिंग मिनटों में बना देगा ऐप, वो भी Free!
ChatGPT-5 Launched

ChatGPT-5 New Features: अगर आप AI चैटबॉट ChatGPT का इस्तेमाल करते हैं, तो फिर आपके लिए एक खुशखबरी है. क्योंकि, अब आपको और भी तेज-तर्रार, पावरफुल और धाकड़ फीचर्स AI ChatGPT में मिलेंगे. साथ ही यह न सिर्फ आपकी बातें समझेगा बल्कि एक PhD एक्सपर्ट की तरह आपको समझदारी भरे सॉल्यूशन भी देगा. दरअसल, OpenAI ने अपने सबसे पावरफुल और नेक्स्ट जेनरेशन के AI मॉडल GPT-5 को लॉन्च कर दिया है. GPT-5 अब तक के सभी ChatGPT मॉडल से काफी एडवांस, इंटेलिजेंस और सटीक है. सबसे खास बात तो यह है कि इसका इस्तेमाल फ्री में भी कर सकते हैं. यानी कि बिना प्रीमियम वर्जन के भी आप इस का इस्तेमाल कर सकेंगे. चलिए जानते हैं फिर इस मॉडल में क्या नया मिलने वाला है.

ChatGPT-5 को तीन वेरिएंट्स में किया गया लॉन्च | ChatGPT-5 Launched

GPT‑5 को तीन वेरिएंट GPT‑5, GPT‑5‑mini और GPT‑5‑nano में कंपनी ने लॉन्च किया है. जिसमें यूजर्स स्टैंडर्ड इंटेलिजेंस वाला GPT‑5 और Mini का इस्तेमाल फ्री में कर सकेंगे. लेकिन GPT‑5 प्रो और GPT‑5‑thinking वर्जन का इस्तेमाल Plus या Pro यूजर्स ही कर सकेंगे.

ChatGPT-5 के खास फीचर्स | ChatGPT-5 Major Features

  • बिना कोडिंग के बना देगा ऐप

GPT‑5 का बिना किसी कोडिंग के सॉफ्टवेयर/ऐप बनाने का खास फीचर सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोर रहा है. GPT‑5 के इस फीचर के जरिए अब कोई भी अपना ऐप बना सकता है. बस अपना आइडिया GPT‑5 को बताइए और झटपट आपके लिए ऐप या वेबसाइट तैयार कर सकता है. इसके लिए बस यूजर्स को GPT‑5 पर एक प्रॉम्प्ट देना होगा कि उन्हें ऐप कैसा चाहिए, किस चीज के लिए चाहिए. जिसके बाद GPT‑5 खुद ही इसके लिए जरूरी कोड तैयार कर देगा. ये कोड इतने सटीक होंगे की यूजर सीधे उसे विंडो में चलाकर देख सकेंगे. ऐसे में ये फीचर उनके लिए काम आएगा जिनके पास आइडिया है लेकिन कोडिंग की नॉलेज नहीं.

  • पहले से ज्यादा एडवांस, स्पीड और सटीक

पुराने GPT मॉडल्स कभी-कभी सोचने या तर्क करने में ज्यादा समय लेते थे. लेकिन इस मामले में GPT-5 बहुत ज्यादा स्पीड है. कठिन सवाल पर यह अच्छे से तर्क करेगा और जवाब देने में समय भी नहीं लगेगा.

  • भारतीय भाषाओं को समझेगा बेहतर

सबसे खास फीचर इसमें भारतीय यूजर्स के लिए जोड़ा गया है. GPT-5 में 12 भारतीय भाषाओं को जोड़ा गया है. जिससे अब भारतीय यूजर्स हिंदी के अलावा तेलुगु, बंगाली, तमिल, मराठी जैसे भाषाओं का इस्तेमाल कर सकेंगे.

  • सुरक्षा और भरोसे पर दिया गया खास ध्यान

कई मामलों में ऐसा देखा गया है कि AI मॉडल्स कभी-कभी गलत या फिर भ्रामक जानकारी यूजर्स को दे देते हैं. ऐसे में GPT-5 को लेकर OpenAI के सुरक्षा टीम प्रमुख एलेक्स ब्यूटेल ने कहा कि GPT-5 में भ्रामक जानकारी की गुंजाइश न के बराबर है. इसके लिए इस नए मॉडल को खास ट्रेनिंग दी गई है ताकि यूजर्स को सुरक्षित और सही जानकारी मिल सके.

  • वर्चुअल असिस्टेंट की तर्ज पर करेगा काम

एडवांस GPT 5 मॉडल के तहत AI चैटबॉट ChatGPT अच्छे तरीके से आपके कमांड को मफओलों करेगा. साथ ही कॉम्प्लेक्स प्रॉब्लम का सॉल्यूशन देने के साथ-साथ इसे यूजर्स वर्चुअल असिस्टेंट के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं.

  • बेहतर समझ और ज्यादा इंसानी व्यवहार

GPT‑5 अब आसानी से इंसानों की बात समझने से लेकर उनके हिसाब से जवाब देने में पहले से कहीं ज्यादा अब सक्षम हो गया है. इस नए एडवांस मॉडल की सोचने की क्षमता (reasoning power)पहले से कहीं ज्यादा तेज हो गई है. साथ ही अब यह नेचुरल तरीके से जवाब देने के साथ-साथ कठिन सवालों को आसानी से तोड़-मरोड़कर समझाएगा.

  • एजुकेशन, बिजनेस और कोडिंग में कमाल

पढ़ाई से लेकर काम तक हर फील्ड में GPT‑5 आपका स्मार्ट असिस्टेंट बन सकता है. यह आपके कॉलेज प्रोजेक्ट में मदद करने से लेकर ऑफिस के काम जैसे ईमेल ड्राफ्टिंग, दमदार आइडिया देना, डाटा एनलिसिस करना या फिर किसी तरह के कोडिंग तक में यह आपकी मदद करेगा.

ये भी पढ़ें: GPT‑5 Launch: आ गया OpenAI का सबसे पावरफुल और एडवांस मॉडल, Free में कर सकेंगे इस्तेमाल

ये भी पढ़ें: GPT-OSS: अब लैपटॉप पर फ्री में सुलझाएं रीजनिंग-कोडिंग की गुत्थी, ओपन सोर्स की दिशा में बढ़ चला OpenAI

ये भी पढ़ें: रेस्त्रां में डिश सेलेक्ट करने से लेकर गिफ्ट चुनने तक, AI का छोटे फैसलों में भी बढ़ गया इस्तेमाल

ये भी पढ़ें: AI Use Caution: मशीन बन रही टीनएजर्स की बातों की हमराज, यहां खतरा बड़ा है

ये भी पढ़ें: GenAI से बदल रही साइबर सुरक्षा की दुनिया, भारत में शुरू हो रही नयी क्रांति

Previous article रक्षा बंधन पर राष्ट्रपति से रू-ब-रू होंगे पटना के 10 बच्चे, जानिए इनके लिए क्या है खास तैयारी
Next article Supreme Court : सुप्रीम कोर्ट ने वापस लिया अपना ही आदेश, इलाहाबाद हाईकोर्ट के जज को राहत
Avatar Of Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel