[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology WiFi Calling से बिना टावर सिग्नल के भी कैसे हो जाती है कॉल? जानें अपने फोन में इसे कैसे चालू करें

WiFi Calling से बिना टावर सिग्नल के भी कैसे हो जाती है कॉल? जानें अपने फोन में इसे कैसे चालू करें

0
WiFi Calling से बिना टावर सिग्नल के भी कैसे हो जाती है कॉल? जानें अपने फोन में इसे कैसे चालू करें
WiFi Calling (Pic- nextpit)

WiFi Calling: कई बार ऐसा होता है जब हमारे घर के अंदर नेटवर्क सही से आता नहीं जिसकी वजह से कॉल करने या कॉल सुनने में परेशानी आने लगती है. ऐसे में WiFi Calling फीचर काफी काम आता है. इस फीचर की मदद से आप मोबाइल नेटवर्क पर निर्भर हुए बिना अपने WiFi कनेक्शन के जरिए कॉल कर सकते हैं. यही वजह है कि कमजोर नेटवर्क वाले इलाकों में भी कॉलिंग आसान हो जाती है. आइए जानते हैं WiFi Calling क्या है और यह कैसे काम करता है.

WiFi Calling क्या है?

WiFi Calling एक ऐसा फीचर है जो नए जमाने के स्मार्टफोन में दिया जाता है. इसका मकसद यह है कि जब मोबाइल नेटवर्क कमजोर हो या बिल्कुल न हो, तब भी आप WiFi के जरिए कॉल कर सकें और मैसेज भेज और ले सकें. अक्सर ऊची इमारतों में रहने वाले लोगों को नेटवर्क की परेशानी होती है. ऐसे में WiFi Calling उनके लिए एक आसान समाधान बन जाता है.

WiFi Calling कैसे काम करता है?

जब आप अपने स्मार्टफोन में Wi-Fi Calling चालू करते हैं, तो कॉल और मैसेज मोबाइल नेटवर्क की जगह सेफ इंटरनेट कनेक्शन के जरिए होने लगते हैं. आपकी कॉल पहले Wi-Fi के जरिए टेलीकॉम कंपनी के नेटवर्क तक पहुंचती है, फिर वहां से सामने वाले व्यक्ति से कनेक्ट हो जाती है. इसके लिए किसी अलग ऐप की जरूरत नहीं होती. बस फोन की सेटिंग में जाकर Wi-Fi Calling ऑन करना होता और बस यह अपने आप काम करने लगता है.

WiFi Calling की प्राइस कितनी है?

WiFi कॉलिंग आपकी मौजूदा मोबाइल और इंटरनेट प्लान के साथ बिल्कुल फ्री मिलती है. कई टेलीकॉम कंपनियां WiFi कॉल को नॉर्मल कॉल की तरह ही मानती हैं, इसलिए इसका चार्ज आपके प्लान में ही शामिल होता है. लोकल कॉल पर कोई एक्स्ट्रा पैसे नहीं लगते, लेकिन कुछ ऑपरेटर्स इंटरनेशनल कॉल करने पर अलग से चार्ज कर सकते हैं.

WiFi Calling कैसे चालू करें?

अपने एंड्रॉयड फोन में सबसे पहले Settings में जाएं, फिर SIM Card & Mobile Network ऑप्शन पर टैप करें. इसके बाद उस SIM को चुनें, जिसमें आप WiFi Calling चालू करना चाहते हैं. नीचे स्क्रॉल करने पर आपको ‘WiFi Calling’ या ‘Call over WiFi’ का ऑप्शन दिखेगा. अगर यह बंद है, तो बस इसे ऑन कर दें.

ध्यान रखने वाली बातें

आपको बता दें कि एयरप्लेन मोड में WiFi कॉलिंग फीचर काम नहीं करती. WiFi कॉल करने के लिए मजबूत और स्थिर इंटरनेट कनेक्शन होना बहुत जरूरी है. इमरजेंसी के समय सिर्फ WiFi कॉल पर भरोसा न करें. इसके अलावा, अगर आप बार-बार मोबाइल डेटा और WiFi कॉल के बीच स्विच करते हैं, तो कॉल बीच में कट भी सकती है.

यह भी पढ़ें: WiFi Safety Tips: घर से बाहर निकलते समय क्यों बंद कर देना चाहिए फोन का वाई-फाई? कइयों को नहीं पता होती वजह

Previous article Credit Card EMI Hidden Charges: EMI ने किया खर्च आसान? जानिए इसके पीछे की असली कीमत
Next article Divyanka Tripathi Birthday: प्यार पाने की ऐसी चाहत, काले जादू का लिया सहारा, ब्रेकअप के बाद इतनी टूट चुकी थी ये एक्ट्रेस
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel