[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology मेड इन इंडिया विक्रम चिप के बारे में जानें हर वो बात, जो जानना चाहते हैं आप

मेड इन इंडिया विक्रम चिप के बारे में जानें हर वो बात, जो जानना चाहते हैं आप

0
मेड इन इंडिया विक्रम चिप के बारे में जानें हर वो बात, जो जानना चाहते हैं आप
भारत का पहला स्वदेशी अंतरिक्ष प्रोसेसर विक्रम-32 चिप क्या है?

What Is Vikram Chip: भारत ने आज सेमीकंडक्टर क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है. Semicon India 2025 सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश की पहली मेड इन इंडिया 32-बिट प्रोसेसर चिप ‘Vikram-32’ भेंट की गई. यह चिप भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के सेमीकंडक्टर लैबोरेटरी (SCL) द्वारा विकसित की गई है और भारत को सेमीकंडक्टर निर्माण में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है.

Vikram Chip: तकनीकी खूबियां और इस्तेमाल क्या हैं?

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) द्वारा विकसित विक्रम-32 प्रोसेसर एक अत्याधुनिक 32-बिट चिप है, जिसे जटिल गणनाओं और दशमलव आधारित कैलकुलेशन्स को संभालने के लिए डिजाइन किया गया है. यह प्रोसेसर बड़े पैमाने की मेमोरी को मैनेज करने और उपग्रह प्रक्षेपण व अंतरिक्ष यानों के संचालन के लिए आवश्यक जटिल आदेशों को पूरा करने में सक्षम है.

विक्रम चिप की तकनीकी खूबियां क्या हैं?

  • 32-बिट आर्किटेक्चर के साथ उच्च दक्षता
  • बड़ी मेमोरी को हैंडल करने की क्षमता
  • सटीक और जटिल आदेशों को पूरा करने में सक्षम
  • कठोर अंतरिक्ष परिस्थितियों में कार्य करने की क्षमता

विक्रम चिप कहां हो सकता है इस्तेमाल?

विक्रम-32 की मजबूती और विश्वसनीयता इसे अंतरिक्ष के अलावा कई अन्य क्षेत्रों में भी उपयोगी बनाती है:

  • रक्षा क्षेत्र में रणनीतिक उपकरणों के लिए
  • एयरोस्पेस इंडस्ट्री में नेविगेशन और नियंत्रण प्रणालियों में
  • ऑटोमोटिव सेक्टर में स्मार्ट और सुरक्षित वाहन तकनीक के लिए
  • ऊर्जा क्षेत्र में उच्च प्रदर्शन वाले नियंत्रण सिस्टम के लिए

यह प्रोसेसर भारत की तकनीकी आत्मनिर्भरता की दिशा में एक बड़ा कदम है, जो न केवल अंतरिक्ष मिशनों को सशक्त बनाएगा, बल्कि देश के विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों में भी क्रांति ला सकता है.

ISRO की देसी चिप: Vikram-32 की ताकत

Vikram-32 चिप PSLV-C60 मिशन में सफलतापूर्वक टेस्ट की जा चुकी है. यह चिप अत्यधिक तापमान और दबाव जैसी अंतरिक्ष की कठोर परिस्थितियों में भी काम करने में सक्षम है. इसकी 32-बिट आर्किटेक्चर इसे decimal calculations और complex instructions को संभालने की क्षमता देती है.

रक्षा से लेकर ऊर्जा तक: बहुपयोगी चिप

ISRO के अनुसार, Vikram-32 सिर्फ अंतरिक्ष मिशनों तक सीमित नहीं है. इसकी मजबूती और विश्वसनीयता इसे रक्षा, एयरोस्पेस, ऑटोमोबाइल और ऊर्जा क्षेत्रों में भी उपयोगी बनाती है. यह भारत की रणनीतिक ताकत को तकनीकी रूप से सशक्त करने वाला कदम है.

भारत का सेमीकंडक्टर मिशन: आत्मनिर्भरता की ओर

Semicon India 2025 में केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि देश में 5 नई सेमीकंडक्टर यूनिट्स का निर्माण जारी है और 10 बड़े प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी गई है, जिनमें ₹1.60 लाख करोड़ से अधिक का निवेश हो रहा है. 23 से अधिक डिजइन स्टार्टअप्स को Design Linked Incentive स्कीम के तहत सहायता दी जा रही है.

डिजिटल डायमंड: पीएम मोदी का विजन

सम्मेलन में पीएम मोदी ने कहा, “तेल काला सोना है, लेकिन चिप्स डिजिटल डायमंड हैं.” Vikram-32 चिप का लॉन्च भारत को ग्लोबल सेमीकंडक्टर वैल्यू चेन में एक स्थिर और उभरती शक्ति के रूप में स्थापित करता है.

Vikram Chip: PM Modi ने लॉन्च की पहली मेड इन इंडिया चिप, बताया डिजिटल डायमंड

Semiconductor Chip: इसमें ऐसा क्या है जिसके लिए पूरी दुनिया हुई दीवानी? भारत ने भी उठाये बड़े कदम

Independence Day: लाल किले की प्राचीर से बोले PM Modi- भारत की पहली सेमीकंडक्टर चिप इस साल के अंत तक बाजार में

Previous article दशलक्षण महापर्व : जैन मंदिर में महाअभिषेक
Next article Sasaram News : अनुमंडल स्तरीय प्रतियोगिता में छात्रों ने कला के माध्यम से दिल जीता
Avatar Of Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel