[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology UPI Meta क्या है? NPCI बदलेगा डिजिटल पेमेंट का तरीका, यूपीआई यूजर्स को मिलेगा यह नया फीचर

UPI Meta क्या है? NPCI बदलेगा डिजिटल पेमेंट का तरीका, यूपीआई यूजर्स को मिलेगा यह नया फीचर

0
UPI Meta क्या है? NPCI बदलेगा डिजिटल पेमेंट का तरीका, यूपीआई यूजर्स को मिलेगा यह नया फीचर
UPI Meta

UPI Meta: यूपीआई मेटा डिजिटल पेमेंट के क्षेत्र में एक संभावित गेम-चेंजर के रूप में उभर रहा है. नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) इस नए फीचर को अपनाने की दिशा में काम कर रहा है, जिसका उद्देश्य ऑनलाइन शॉपिंग अनुभव को और अधिक सरल बनाना है. यूपीआई मेटा के जरिए ग्राहक अपनी यूपीआई आईडी सीधे ई-कॉमर्स वेबसाइट्स और ऐप्स पर सेव कर सकेंगे. इससे भुगतान प्रक्रिया काफी हद तक सहज और तेज हो जाएगी.

क्या है UPI Meta 

ऑनलाइन शॉपिंग को और भी आसान बनाने के लिए UPI Meta को लाया गया है. फिलहाल, जब भी यूजर्स ऑनलाइन खरीदारी करते हैं, उन्हें हर बार अपनी पसंदीदा UPI ऐप चुननी पड़ती है और मैन्युअली UPI आईडी दर्ज करके पेमेंट करनी पड़ती है.

यह भी पढ़े: 1 मई से खत्म हो जाएगा आपका FASTag? जानें सरकार का लेटेस्ट अपडेट

लेकिन UPI मेटा इस झंझट को खत्म करने की तैयारी में है. यह सिस्टम यूजर्स को अपनी पसंदीदा UPI आईडी जैसे PhonePe या Google Pay किसी वेबसाइट या ऐप पर सुरक्षित रूप से सेव करने की सुविधा देगा. ठीक उसी तरह जैसे कार्ड डिटेल्स टोकनाइज होकर सेव हो जाती हैं, वैसे ही UPI मेटा से यूजर्स को बार-बार पेमेंट डिटेल्स डालने की जरूरत नहीं पड़ेगी. इससे दोबारा खरीदारी करते समय भुगतान की प्रक्रिया और भी तेज और सहज हो जाएगी.

कब तब आएगा UPI Meta फीचर  

हालांकि इस फीचर की आधिकारिक घोषणा अब तक नहीं हुआ है, लेकिन रिपोर्टों के अनुसार एनपीसीआई (नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया) इस विचार पर सक्रिय रूप से विचार कर रहा है. सूत्रों के मुताबिक, इंडस्ट्री से जुड़े हितधारकों के साथ आंतरिक स्तर पर बातचीत भी की जा चुकी है.

हालांकि, ‘यूपीआई मेटा’ की किसी भी औपचारिक लॉन्चिंग के लिए भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) की मंजूरी आवश्यक होगी। UPI मेटा का मुख्य लाभ इसकी वह क्षमता है जो मौजूदा समय में UPI पेमेंट को पूरा करने की प्रक्रिया में लगने वाले चरणों की संख्या को घटा देती है. यह सुविधा UPI को कार्ड-आधारित पेमेंट के मुकाबले अधिक तेज और बेहतर यूजर अनुभव देता है.

टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Previous article Success Story: झारखंड की दमदार लेडी IPS, श्रुति पढ़ाई के साथ डांस एक्टिंग में भी हिट, बिना कोचिंग UPSC पास
Next article Viral Video: सड़क पर शराबी महिला ने मचाया बवाल, स्कूटी और कार पर चढ़कर किया ट्रैफिक जाम
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel