[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology 120 दिनों तक बिना रीचार्ज के चलेगा आपका सिम, ट्राई के नये नियम जारी

120 दिनों तक बिना रीचार्ज के चलेगा आपका सिम, ट्राई के नये नियम जारी

0
120 दिनों तक बिना रीचार्ज के चलेगा आपका सिम, ट्राई के नये नियम जारी
TRAI New SIM Activation Rule

TRAI New SIM Activation Rule: अपने फोन में दो सिम कार्ड रखनेवाले लोगों के लिए एक अच्छी खबर आयी है. भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने एक नया नियम जारी किया है, जो उन यूजर्स के लिए फायदेमंद है, जो अपने सेकेंडरी सिम को रीचार्ज करना भूल जाते हैं. ट्राई की नयी गाइडलाइंस जियो, एयरटेल, वीआई और बीएसएनएल के सिम कार्ड को बिना रीचार्ज के लंबी वैलिडिटी तक एक्टिव रखने के लिए हैं. यह नियम यूजर्स को बार-बार रीचार्ज करने से बचने और खर्च कम करने में मदद करेगा.

ट्राई का नया नियम क्या है?

ट्राई के अनुसार, अगर आपके नंबर पर 90 दिनों तक कोई रीचार्ज नहीं होता और उसमें 20 रुपये का प्रीपेड बैलेंस बचा है, तो कंपनी 20 रुपये काटकर 30 दिनों की अतिरिक्त वैधता प्रदान करेगी.

अब तक सेकेंडरी सिम काे बंद होने से बचाने के लिए प्लान की वैलिडिटी खत्म होने के कुछ ही दिनों में रीचार्ज कराना पड़ता था. ट्राई के नये नियम से अब ऐसे लोगों को राहत मिलेगी क्योंकि उन्हें अपना नंबर रीचार्ज कराने के लिए कुछ और समय मिल जाएगा.

रीचार्ज न कराने पर भी 90 दिन तक चलेगा सिम कार्ड

ट्राई इस नये नियमों का उद्देश्य ग्राहकों को बार-बार रीचार्ज करने से बचने और खर्च कम करने में मदद करना है. ट्राई की कंज्यूमर हैंडबुक के अनुसार, रीचार्ज समाप्त होने के बाद आपका सिम कार्ड 90 दिनों तक एक्टिव रहेगा, यानी रीचार्ज खत्म होने के बावजूद आपका नंबर तीन महीने तक चालू रहेगा.

बीएसएनएल का सिम बिना रीचार्ज के 180 दिन रहेगा सक्रिय

भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) के नये नियम से इतर, बीएसएनएल का सिम कार्ड बिना रीचार्ज के 180 दिनों तक सक्रिय रहेगा. ट्राई के नये नियमों से जियो, एयरटेल, वोडाफोन, आइडिया के यूजर्स को भी राहत मिलेगी.

सालभर की छुट्टी वाले सस्ते रीचार्ज प्लान! Jio, Airtel, Vi और BSNL के ये सालाना प्लान हैं बेस्ट

BSNL ने खत्म कर दी 84 दिन के लिए टेंशन, लॉन्च किया फ्री कॉलिंग और डेटा वाला सस्ता प्लान

Previous article रांची विश्वविद्यालय ने तैयार किया कैलेंडर, जानें किस विभाग के कौन से सेमेस्टर की परीक्षा कब होगी?
Next article Chanakya Niti: जिंदगी में अपना लें कुत्तों के ये गुण, मिलेगी सुनिश्चित सफलता
Avatar Of Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel