[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology Water Purifier में RO, UV और UF का क्या मतलब होता है? कई लोग खरीदते समय नहीं देखते ये चीजें

Water Purifier में RO, UV और UF का क्या मतलब होता है? कई लोग खरीदते समय नहीं देखते ये चीजें

0
Water Purifier में RO, UV और UF का क्या मतलब होता है? कई लोग खरीदते समय नहीं देखते ये चीजें
Water Purifier RO, UV and UF Meaning

Water Purifier: आज देश की हालत ऐसी हो गई है कि साफ हवा और साफ पानी पाना किसी खजाने से कम नहीं. ये दोनों चीजें हमारी हेल्थ के लिए सबसे जरूरी हैं. अगर आप ऐसे इलाके में रहते हैं जहां हवा पहले से ही खराब है, तो ऐसे में साफ पीने का पानी और भी जरूरी हो जाता है. लेकिन ज्यादातर लोग ये बात भूल जाते हैं कि हर शहर में पानी की क्वालिटी अलग होती है. ऐसे में अगर आपने गलत वॉटर प्यूरीफायर चुन लिया, तो पानी पूरी तरह से साफ नहीं हो पाएगा और इसका सीधा असर आपकी सेहत पर पड़ेगा.

किसी भी प्यूरीफायर (Water Purifier) को खरीदने से पहले सबसे जरूरी है अपने पानी की क्वालिटी चेक करना. आपके घर में जो पानी आ रहा है, उसी के हिसाब से प्यूरीफायर की टेक्नोलॉजी चुननी चाहिए ना कि सिर्फ मार्केटिंग पर भरोसा करना चाहिए. आइए आपको इसके बारे में डिटेल में बताते हैं.

अपने पानी का TDS समझें

TDS यानी Total Dissolved Solids बताता है कि आपके पानी में कितने घुले हुए नमक, मिनरल्स और हैवी मेटल्स मौजूद हैं.

300 ppm से कम: आमतौर पर म्युनिसिपल का पानी होता है. पीने लायक होता है, लेकिन इसमें बैक्टीरिया या क्लोरीन हो सकते हैं.

300-500 ppm: ठीक-ठाक माना जाता है, लेकिन इसमें केमिकल अशुद्धियां रह सकती हैं.

500 ppm से ज्यादा: काफी हाई TDS होता है, ऐसा पानी ज्यादातर बोरवेल या टैंकर में मिलता है. इसके लिए स्ट्रॉन्ग प्यूरीफिकेशन जरूरी होता है.

यह क्यों जरूरी है?

आपको RO, UV, UF या इनके कॉम्बिनेशन में से कौन-सा वॉटर प्यूरीफायर (Water Purifier) लेना चाहिए, यह पूरा फैसला आपके पानी के TDS पर डिपेंड करता है. एक सिंपल डिजिटल TDS मीटर या लेब टेस्ट से आप ये वैल्यू आसानी से पता कर सकते हैं.

सही प्यूरीफिकेशन टेक्नोलॉजी चुनें

RO (Reverse Osmosis) 

ये फिल्ट्रेशन टेक्नोलॉजी ज्यादा TDS वाले पानी के लिए होता है. अगर आप बोरवेल का पानी या मिक्स्ड सोर्स का पानी इस्तेमाल करते हैं (TDS 500 ppm से ज्यादा), तो RO सबसे बेहतर है. यह पानी की कठोरता, भारी धातु (जैसे लेड, आर्सेनिक), बैक्टीरिया और नमक सब हटा देता है और माइक्रोब्स भी क्लियर कर देता है.

UV (Ultraviolet)

ये कम TDS वाले म्युनिसिपल पानी के लिए होता है. म्युनिसिपल पानी पहले से ट्रीटेड होते हैं लेकिन बैक्टीरिया या वायरस का खतरा रहता है. UV तुरंत उन कीटाणुों को मार देते हैं. आपको बता दें कि ये TDS कम नहीं करता.

UF (Ultrafiltration)

ये तब बढ़िया होते हैं जब पानी पहले से काफी साफ हो. ये पानी में मौजूद मिट्टी, कीचड़, बैक्टीरिया, बड़े कण और सस्पेंडेड पार्टिकल्स को हटा देता है. इसकी सबसे अच्छी बात यह है कि ये बिना बिजली के भी काम करता है और पानी की बर्बादी भी नहीं होती.

यह भी पढ़ें: Water Purifier Buying Guide: वॉटर प्यूरीफायर खरीदते समय जरूर चेक करें ये 5 चीजें, वरना साफ पानी की जगह पी जाएंगे जहर

Previous article Kal ka Mausam : यूपी के अलावा इन राज्यों में छाएगा घना कोहरा, चलेगी शीतलहर, आ गया अलर्ट
Next article Travel Kit Ideas: परफेक्ट पिकनिक के लिए क्या रखें साथ? जानिए पूरी ट्रैवल किट की लिस्ट
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel