[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology आधा भारत नहीं जानता iPhone खरीदने का सही समय, जान जाएगा तो कहेगा- अच्छा हुआ तब नहीं खरीदा

आधा भारत नहीं जानता iPhone खरीदने का सही समय, जान जाएगा तो कहेगा- अच्छा हुआ तब नहीं खरीदा

0
आधा भारत नहीं जानता iPhone खरीदने का सही समय, जान जाएगा तो कहेगा- अच्छा हुआ तब नहीं खरीदा
best time to buy iphone

iPhone खरीदने का सपना हर किसी का होता है. हो भी क्यों न, iPhone सिर्फ धांसू कैमरा क्वालिटी ही नहीं बल्कि कई ऐसे फीचर्स भी अपने यूजर्स को देता है जो Android में नहीं मिलते. जिस वजह से ही iPhone की डिमांड हर जगह है. हालांकि, हर कोई iPhone नहीं खरीद पाता. महंगे होने के कारण कई लोग इसे खरीदने से चूक जाते हैं. वहीं, कई लोग EMI पर खरीद लेते हैं. ऐसे में अगर आप भी iPhone खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो फिर रुक जाइए. हम आपको खरीदने से मना नहीं कर रहे बस आपको थोड़ा इंतजार करने को कह रह हैं. क्योंकि, अभी iPhone खरीदने आपके लिए घाटे का सौदा हो सकता है. जी हां, अगर आप अभी खरीदते हैं तो आपको बाद में पछताना पड़ सकता है. आज हम आपको बताएंगे कि iPhone खरीदना आपके लिए कब फायदेमंद होगा और आपके पैसे भी बचाएगा.

आपकी ये 5 गलतियां खराब कर देंगी स्मार्टफोन का कैमरा, तीसरी वाली गलती तो पूरा फोन ले डूबेगी

कब खरीदना होता है सही?

ऐसे तो iPhone खरीदने का कोई सही टाइम नहीं होता. लेकिन हां, अगर आप पैसे बचाना चाहते हैं तो इसे समझदारी से खरीदना अच्छा होता है. आपने नोटिस किया होगा कि Apple अपने नए मॉडल्स को हर साल सितंबर में लॉन्च करता है. ऐसे में हमेशा नए मॉडल के लॉन्च होने के समय पुराने मॉडल्स के दाम गिरने लगते हैं. कई बार तो पुराने मॉडल्स पर भारी डिस्काउंट भी मिलने लगता है. ऐसे में अगर आप नया iPhone खरीदना चाहते हैं, तो आपको सितंबर से दिसंबर के बीच में खरीदना चाहिए. क्योंकि, इस दौरान आपको अच्छे-अच्छे ऑप्शन्स के साथ बढ़िया डील्स मिलेंगी. साथ ही पुराने मॉडल्स से लेकर नए मॉडल्स को खरीदने का यह सबसे अच्छा मौका होता है. दरअसल, नए मॉडल के लॉन्च होने के कारण पुराने मॉडल्स पर ज्यादा छूट मिल रही होती है. खासकर फेस्टिवल सीजन में iPhone पर कई सारे ऑफर्स और डिस्काउंट मिलते हैं. ऐसे में अगर आप iPhone खरीदना चाहते हैं, तो आपके लिए ये समय सही रहेगा.

सितंबर से दिसंबर के बीच iPhone खरीदने पर मिलेगा फायदा

  • अगर आप सितंबर से दिसंबर के बीच iPhone खरीदते हैं तो आपको ज्यादा मॉडल के ऑप्शन मिलेंगे.
  • कम दाम पर पुराने मॉडल्स के बढ़िया स्टोरेज और कलर ऑप्शन मिलेंगे.
  • पुराने मॉडल्स पर बढ़िया डिस्काउंट मिलेगा.

इन बातों का रखें ध्यान

जुलाई से सितंबर के पहले हफ्ते तक iPhone खरीदना बेवकूफी हो सकती है. क्योंकि, इस समय कंपनी नए मॉडल के लॉन्च का ऐलान करने वाली होती है. ऐसे में इस दौरान पुराने मॉडल्स पर डिस्काउंट और अच्छे ऑप्शन नहीं मिलते. इसके अलावा अगर आप किसी से सेकेंड हैंड फोन खरीद रहे हैं, तो बैटरी लाइफ, सॉफ्टवेयर सपोर्ट और अपग्रेड्स का ध्यान जरूर रखे.

ऑफिस का लैपटॉप भीग गया बारिश में? तो भूलकर भी न करना ये काम, वरना देने पड़ेंगे जेब से पैसे

बारिश में भीगे फोन को चावल में रखना पड़ जाएगा महंगा, जानिए क्या करें और क्या नहीं

Previous article Ration Card eKYC: डेडलाइन खत्म, रुकेगी सब्सिडी, जानिए क्या कहते हैं आंकड़े
Next article Kanwar Yatra 2025: मेरठ में सीएम योगी ने कांवड़ियों पर बरसाए फूल, हुड़दंगियों को दी सख्त चेतावनी
Avatar Of Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel