[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology Nothing का नया Essential Voice क्या है? जानिए कैसे करता है काम और किन फोन्स में मिलेगा

Nothing का नया Essential Voice क्या है? जानिए कैसे करता है काम और किन फोन्स में मिलेगा

0
Nothing का नया Essential Voice क्या है? जानिए कैसे करता है काम और किन फोन्स में मिलेगा
नथिंग का एसेंशियल वॉइस फीचर

लंदन की स्मार्टफोन कंपनी नथिंग (Nothing) ने एक नया वॉइस-फोकस्ड फीचर लॉन्च किया है जिसका नाम एसेंशियल वॉइस (Essential Voice) है. इसका मकसद है कि आप जो बोलें, उसे फोन तुरंत साफ और स्ट्रक्चर्ड टेक्स्ट में बदल दे. यानी अब ट्रेडिशनल वॉइस टाइपिंग की गड़बड़ियों से काफी हद तक छुटकारा मिलेगा. इस फीचर की खास बात ये है कि यह 100 से ज्यादा भाषाओं को सपोर्ट करता है. ये स्मार्ट तरीके से आपकी आवाज को समझकर उसे सही फॉर्म में लिख देता है. 

क्या है एसेंशियल वॉइस फीचर?

एसेंशियल वॉइस फीचर असल में एक वॉइस-टू-टेक्स्ट (voice-to-text) सिस्टम है, लेकिन ये सिर्फ आपकी बातों को शब्दों में बदलने तक सीमित नहीं है. ये आपकी स्पीच को समझकर उसमें से ‘उम्’, ‘आह’ जैसे फिलर शब्दों को हटा देता है और सेंटेंस को ज्यादा साफ और सही तरीके से बना देता है. खास बात ये है कि ये आपके बोले हुए कंटेंट को सीधे स्ट्रक्चर्ड फॉर्म में भी बदल सकता है. जैसे लिस्ट, नोट्स या ईमेल के लिए रेडी टेक्स्ट. यानी आपको बस बोलना है, और ये उसे एक साफ-सुथरे, इस्तेमाल करने लायक फॉर्म में तैयार कर देता है.

कंपनी ने ये भी कन्फर्म किया है कि इसमें अब कॉन्टेक्स्ट अवेयरनेस (context awareness) फीचर मिलेगा, यानी एसेंशियल वॉइस समझ पाएगा कि आप क्या और कहां लिख रहे हैं. जैसे मैसेज, वर्क ईमेल या फिर कोई सर्च. इसी के आधार पर यह खुद को एडजस्ट करेगा. इसके साथ कंपनी एक नए वॉइस-फर्स्ट इंटरफेस (voice-first interface) की भी तैयारी कर रही है, जो आने वाले स्मार्ट प्रोडक्ट्स को और ज्यादा आसान और स्मार्ट बना देगा.

कैसे काम करता है ये फीचर?

इस फीचर को इस्तेमाल करना काफी आसान है. आप इसे कीबोर्ड या एक अलग दिए गए बटन से एक्टिवेट कर सकते हैं. इसके बाद आप जैसे ही नॉर्मल तरीके से बोलते हैं, सिस्टम आपकी आवाज को तुरंत समझकर उसे साफ और सही टेक्स्ट में बदल देता है.

यह सिर्फ एक भाषा तक सीमित नहीं है. यह कई भाषाओं को सपोर्ट करता है और खुद ही पहचान लेता है कि आप कौन सी भाषा बोल रहे हैं. जरूरत पड़ने पर यह रियल टाइम में ट्रांसलेशन भी कर देता है. इसके अलावा, आप अपने अक्सर इस्तेमाल होने वाले वाक्यों के लिए कस्टम वॉइस शॉर्टकट भी बना सकते हैं. कंपनी का कहना है कि आपकी आवाज का डेटा एन्क्रिप्ट किया जाता है और प्रोसेसिंग के बाद स्टोर नहीं किया जाता.

कौन-कौन से डिवाइस को मिला ये फीचर? 

कंपनी की कम्युनिटी नोट के मुताबिक, एसेंशियल वॉइस अभी सिर्फ Nothing Phone (3) और Phone (4a Pro) पर उपलब्ध है. वहीं अच्छी बात ये है कि Nothing Phone (4a) यूजर्स को भी ये फीचर अगले महीने तक मिल जाएगा.

यह भी पढ़ें: OnePlus Nord CE 6: लॉन्च से पहले सामने आए कैमरा और सॉफ्टवेयर से जुड़े बड़े अपडेट

Previous article वीर कुंवर सिंह आदर्शों पर चलने का आह्वान
Next article लापता संजीता कुमारी की तलाश तेज, सूचना देने पर मिलेगा ₹ दो लाख इनाम
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel