[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology क्या है डुअल इनवर्टर एसी? जानें नार्मल इन्वर्टर एसी से ये कितना अलग है

क्या है डुअल इनवर्टर एसी? जानें नार्मल इन्वर्टर एसी से ये कितना अलग है

0
क्या है डुअल इनवर्टर एसी? जानें नार्मल इन्वर्टर एसी से ये कितना अलग है
कंफ्यूज शख्स और एसी यूनिट (Photo: Canva)

Dual Inverter AC: गर्मी के मौसम ने दस्तक दे दी है. ऐसे में एसी की मांग भी बढ़ जाती है. लेकिन मार्केट में अभी ढेर सारे टेक्निकल शब्द सुनने को मिल रहे हैं. जैसे कि इन्वर्टर AC और डुअल इन्वर्टर AC. और इसी वजह से ये थोड़ा कन्फ्यूजन हो जाता है कि आखिर कौन सा लेना सही रहेगा. चिंता मत कीजिए, हम इसे आपके लिए आसान बना देते हैं. आइए जानते हैं आखिर ये दोनों कैसे अलग हैं और आपके लिए कौन सा बेहतर ऑप्शन होगा?

डुअल इनवर्टर एसी क्या है?

डुअल इनवर्टर एसी नॉर्मल एसी से थोड़ा अलग होते हैं. डुअल इनवर्टर एसी में ट्विन रोटरी कंप्रेसर होता है. यानी इसमें दो कंप्रेशन चेंबर हैं. इसका फायदा ये है कि ये एसी जल्दी ठंडक देता है, कम बिजली खपत करता है, और शांत तरीके से काम करता है.

इतना ही नहीं, ये एसी अपनी स्पीड और RPM को जरूरत के हिसाब से एडजस्ट कर सकता है. मतलब जब कम ठंडक चाहिए तो धीरे चलेगा, और जब ज्यादा चाहिए तो तेज चलेगा. इस वैरिएबल स्पीड फीचर की वजह से ये और भी एनर्जी एफिशिएंट बन जाता है.

अलग क्या है?

अब सवाल यह है कि ड्यूल इन्वर्टर एसी और नॉर्मल एसी में फर्क क्या है? सबसे बड़ा फर्क आता है कंप्रेसर के काम करने के तरीके में. नॉर्मल एसी में कंप्रेसर बार-बार ऑन-ऑफ होता रहता है. जैसे ही कमरे का टेम्परेचर सेट लिमिट तक पहुंचता है, ये बंद हो जाता है, और जैसे ही फिर से गर्मी बढ़ती है, चालू हो जाता है. ये लगातार ऑन-ऑफ होने वाला साइकिल ना सिर्फ कूलिंग स्थिर नहीं रहती और बिजली का बिल भी ज्यादा आता है.

डुअल इन्वर्टर एयर कंडीशनर थोड़ा अलग ही तरीका अपनाते हैं. इसमें कम्प्रेसर लगातार चलता रहता है, और उसकी स्पीड कमरे के टेम्परेचर के हिसाब से एडजस्ट होती रहती है. इसका मतलब है कि आपको लगातार कूलिंग मिलती रहती है, बिना बार-बार ऑन-ऑफ होने की झंझट के. इसके साथ ही एक मैकेनिकल फायदा भी है. डुअल रोटरी टेक्नोलॉजी में लोड दोनों रोटर्स में बांट दिया जाता है. यानी पूरा भार सिर्फ एक रोटर पर नहीं पड़ता, जैसे नॉर्मल कम्प्रेसरों में होता है. इससे कम्प्रेसर ज्यादा एफिशिएंटली काम करता है, खासकर जब बाहर का मौसम बहुत गर्म या ठंडा हो.

यह भी पढ़ें: 1.5 टन AC को रोजाना 8-10 घंटे चलाने पर कितना आएगा बिल? समझें पूरा कैलकुलेशन

Previous article अक्षरा सिंह की नई फिल्म का गाना ‘होला बेटिया के बियाह’ रिलीज, दुल्हन अवतार में दिखीं अक्षरा
Next article गाना ‘का मुंह देखइबू हमरा माई के’ हुआ रिलीज, पत्नी शिवानी से खफा दिखे रौशन
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel