[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology नोटिस असली या फर्जी? CBI का AI चैटबॉट ABHAY बताएगा सच्चाई, जानें कैसे करेगा काम

नोटिस असली या फर्जी? CBI का AI चैटबॉट ABHAY बताएगा सच्चाई, जानें कैसे करेगा काम

0
नोटिस असली या फर्जी? CBI का AI चैटबॉट ABHAY बताएगा सच्चाई, जानें कैसे करेगा काम

देश में साइबर ठगी के तरीके लगातार बदलते जा रहे हैं और डिजिटल अरेस्ट जैसे फ्रॉड तेजी से लोगों को निशाना बना रहे हैं. ठग कभी खुद को CBI अधिकारी बताते हैं, तो कभी फर्जी नोटिस और कानूनी कार्रवाई का डर दिखाकर लोगों पर दबाव बनाते हैं. कई मामलों में लोग डर और घबराहट में आकर अपनी जमा पूंजी तक गंवा चुके हैं. इन्हीं बढ़ते साइबर अपराधों को रोकने के लिए अब तकनीक की मदद ली जा रही है. हाल ही में केंद्रीय जांच ब्यूरो यानी CBI ने AI आधारित चैटबॉट ABHAY लॉन्च किया है. यह स्मार्ट सिस्टम कुछ ही मिनटों में लोगों को यह पहचानने में मदद करेगा कि उनके पास आया नोटिस असली है या फर्जी.

क्या है ABHAY?

ABHAY एक AI-पावर्ड वेरिफिकेशन प्लेटफॉर्म है, जिसे खास तौर पर साइबर फ्रॉड रोकने के लिए तैयार किया गया है. इसका मुख्य उद्देश्य लोगों को फर्जी CBI नोटिस, नकली समन और डिजिटल अरेस्ट जैसे स्कैम से बचाना है. आजकल ठग लोगों को वीडियो कॉल पर डराते हैं कि उनके खिलाफ केस दर्ज हो गया है या उन्हें गिरफ्तार किया जा सकता है. इसके बाद नकली सरकारी दस्तावेज दिखाकर पैसों की मांग की जाती है. ABHAY ऐसे ही फर्जी नोटिस या डॉक्यूमेंट्स की पहचान कर लोगों को स्कैम से बचाने में मदद करेगा.

कैसे काम करता है यह AI चैटबॉट?

CBI ने ABHAY चैटबॉट को इस तरह से तैयार किया है कि कोई भी इसका इस्तेमाल आसानी से कर सकताा है. इसके लिए किसी खास तकनीकी जानकारी की जरूरत नहीं पड़ती. अगर आपको CBI के नाम से कोई नोटिस मिलता है, तो आप उसे ABHAY पोर्टल पर जाकर अपलोड कर दें. इसके बाद AI टेक्नोलॉजी उस नोटिस को चेक करती है CBI के रिकॉर्ड से उसे मैच करती है. कुछ ही सेकंड में यह पता चल जाता है कि नोटिस असली है या फर्जी. अगर नोटिस सही होता है, तो सिस्टम उसे असली बताता है. वहीं अगर दस्तावेज में कोई गड़बड़ी मिलती है, तो उसे फर्जी या संदिग्ध के तौर पर दिखाया जाता है. इससे लोग ठगों के जाल में फंसने से बच सकते हैं और बिना घबराए सही फैसला ले सकते हैं. इस पूरे प्रोसेस में यूजर को सिर्फ मोबाइल नंबर से लॉगिन करना होता है और नोटिस की कॉपी अपलोड करनी होती है. इसके बाद सिस्टम तुरंत रिजल्ट दिखा देता है.

कैसे करें इस्तेमाल?

  • ABHAY पोर्टल पर जाएं.
  • अपने मोबाइल नंबर से OTP वेरिफिकेशन करें.
  • नोटिस या दस्तावेज की स्कैन कॉपी कर के अपलोड करें.
  • इसके बाद AI सिस्टम नोटिस को CBI के आधिकारिक रिकॉर्ड से मिलान करेगा.
  • कुछ ही सेकंड में सिस्टम बता देगा कि नोटिस असली है या फर्जी.

QR Code से होगी तुरंत पहचान

CBI ने अपने आधिकारिक नोटिसों में QR Code जोड़ने की भी शुरुआत की है. इससे लोग सीधे QR Code स्कैन करके नोटिस की सच्चाई जान सकेंगे. यानी अगर किसी नोटिस पर QR Code मौजूद है, तो उसे स्कैन करते ही ABHAY सिस्टम उससे जुड़ी जानकारी दिखा देगा. इससे नकली दस्तावेज पकड़ना पहले के मुकाबले काफी आसान हो जाएगा.

क्यों खास है ABHAY?

  • यह सिस्टम कुछ ही सेकंड में बता सकता है कि दस्तावेज असली है या फर्जी.
  • लोगों को डराकर पैसे वसूलने वाले साइबर अपराधियों की चाल अब आसानी से पकड़ी जा सकेगी.
  • एडवांस्ड AI की मदद से डॉक्यूमेंट्स की गहराई से जांच की जाती है.
  • इसे इस्तेमाल करना आसान है.
  • इससे लोगों का सरकारी एजेंसियों पर भरोसा भी मजबूत होगा, क्योंकि वे खुद नोटिस की जांच कर सकेंगे.

किन परिस्थितियों में करें इस्तेमाल?

अगर आपके पास CBI के नाम से कोई नोटिस, समन या कानूनी दस्तावेज आता है, तो पहले उसकी जांच जरूर करें. खासतौर पर तब जब—

  • वीडियो कॉल पर कोई खुद को CBI अधिकारी बताए.
  • गिरफ्तारी की धमकी दी जाए.
  • तुरंत पैसे ट्रांसफर करने को कहा जाए.
  • WhatsApp या ईमेल पर संदिग्ध दस्तावेज भेजा जाए.
  • बैंक खाते या आधार कार्ड से जुड़ी जानकारी मांगी जाए.

ऐसी किसी भी स्थिति में घबराने के बजाय पहले दस्तावेज को ABHAY पर वेरिफाई करना ज्यादा सुरक्षित कदम होगा.

यह भी पढ़ें: AI से चेहरा बदलवाने का बढ़ता ट्रेंड बना खतरा, सर्जन्स की चेतावनी- परफेक्ट फेस की चाह पड़ सकती है भारी

Previous article मुजफ्फरपुर: होटल में ठहरकर 85 हजार का बनाया बिल, पैसे मांगने पर किया बहाना, थाने पहुंचा मामला
Next article आभूषण दुकान की खिड़की तोड़कर दस लाख के गहने ले उड़े चोर
Avatar Of Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel