[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology Apple Ad Controversy: iPad Pro के विज्ञापन में ऐसा क्या है, जिससे हंगामा मच गया?

Apple Ad Controversy: iPad Pro के विज्ञापन में ऐसा क्या है, जिससे हंगामा मच गया?

0
Apple Ad Controversy: iPad Pro के विज्ञापन में ऐसा क्या है, जिससे हंगामा मच गया?
apple crush ad controversy

Apple Ad Controversy: 7 मई 2024 को Apple CEO टिम कुक ने अपने सोशल मीडिया एक्स अकाउंट से नये iPad Pro के लिए एक विज्ञापन पोस्ट किया. इस विज्ञापन में हाइड्रॉलिक प्रेस से रचनात्मक कला से संबंधित उपकरणों और गैजेट्स जैसे- अलग-अलग चीजों- जैसे बुक, म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट और आर्ट सप्लाई को कुचलते हुए दिखाया गया है और इसके बैकग्राउंड में विनाइल पर सन्नी और चेर का ‘ऑल आई एवर नीड इज यू’ सुनाई देता है. एक बार जब सभी वस्तुएं कुचल दी जाती हैं, तो ऊपरी आधा हिस्सा ऊपर उठ जाता है, जिससे आईपैड प्रो सामने आ जाता है. इस विज्ञापन ने सोशल मीडिया में ऑनलाइन रचनाकारों और कलाकारों के बीच विवाद पैदा कर दिया है.

सोशल मीडिया में यूजर्स ने विज्ञापन को बताया विनाशकारी

ऐपल के इस विज्ञापन को सीईओ टिम कुक ने एक्स प्लैटफॉर्म पर शेयर किया था. कुक ने विज्ञापन को एक पोस्ट में शेयर करते हुए लिखा कि मिलिए नये आईपैड प्रो से – अब तक का सबसे स्लिम प्रोडक्ट , अब तक का सबसे एडवांस डिस्प्ले, M4 चिप की अविश्वसनीय शक्ति के साथ. बस उन सभी चीजों की कल्पना करें, जिन्हें बनाने के लिए इसे उपयोग किया जाएगा. सोशल मीडिया यूजर्स ने इस विज्ञापन की आलोचना करते हुए इसे विनाशकारी बताया है. इस विज्ञापन वीडियो को ऐपल के यूट्यूब चैनल पर 1 मिलियन से अधिक बार देखा गया है.

Let Loose Event में Apple ने लॉन्च किये नये iPad Air, iPad Pro और मैजिक पेंसिल, यहां जानें क्या है खास

Apple ID का पासवर्ड भूल गए तो टेंशन न लें, चुटकियों में ऐसे रिसेट करें

ऐपल ने विवाद पर मांगी माफी

विज्ञापन में इंडस्ट्रियल साइज के हाइड्रॉलिक प्रेस को इंसान की क्रिएटिविटी से जुड़ी चीजों- जैसे बुक, म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट और आर्ट सप्लाई को कुचलते हुए दिखाये जाने के बाद सोशल मीडिया पर हुआ विरोध शुरू हो गया है. इसके बाद अब ऐपल ने विज्ञापन के लिए माफी मांगी है. ऐपल ने इस विज्ञापन के लिए माफी मांगते हुए कहा है कि वह विज्ञापन के उद्देश्य से चूक गई है.

ऐपल के मार्केटिंग कम्युनिकेशंस के वीपी टोर माइरेन ने कहा है कि ऐपल में क्रिएटिविटी हमारे डीएनए में है और हमारे लिए ऐसा प्रोडक्ट डिजाइन करना जरूरी है और जो दुनियाभर में क्रिएटिविटी को सशक्त बनाते हैं. हमारा लक्ष्य हमेशा उन असंख्य तरीकों का जश्न मनाना है, जिनसे यूजर स्वयं को अभिव्यक्त करते हैं और आईपैड के माध्यम से अपने विचारों को जीवन में लाते हैं. हम इस वीडियो में लक्ष्य हासिल करने से चूक गए और हमें इसके लिए खेद है.

Apple के नए iPad Pro के विज्ञापन में क्या विवाद हुआ?

विज्ञापन में हाइड्रॉलिक प्रेस से किताबें, संगीत उपकरण और आर्ट सप्लाई को कुचलते हुए दिखाया गया, जिसे सोशल मीडिया पर विनाशकारी बताया गया।

टिम कुक ने इस विज्ञापन के बारे में क्या कहा?

टिम कुक ने विज्ञापन को साझा करते हुए इसे अब तक का सबसे स्लिम और एडवांस iPad Pro बताया, जिसमें M4 चिप की शक्ति है।

सोशल मीडिया पर इस विज्ञापन का क्या रिस्पॉन्स रहा?

विज्ञापन को लेकर काफी आलोचना हुई, और यूजर्स ने इसे विनाशकारी करार दिया। इसे यूट्यूब पर 1 मिलियन से अधिक बार देखा गया है।

Apple ने विवाद के बाद क्या कदम उठाया?

Apple ने इस विज्ञापन के लिए माफी मांगी और कहा कि वह अपने उद्देश्य से चूक गए हैं।

Apple के मार्केटिंग कम्युनिकेशंस के वीपी ने विज्ञापन के बारे में क्या कहा?

टोर माइरेन ने बताया कि Apple की पहचान में क्रिएटिविटी शामिल है और उन्होंने इस वीडियो के जरिए अपने लक्ष्य को हासिल करने में असफलता के लिए खेद प्रकट किया।

iPhone का लॉकडाउन मोड क्या है? कैसे बचाता है यह साइबर हमलों से?

Apple ने पेगासस जैसे स्पाइवेयर अटैक्स को लेकर यूजर्स को किया अलर्ट

Previous article Lok Sabha Election 2024: ये नया भारत है केवल बोलता ही नहीं करके दिखाता है-सीएम योगी आदित्यनाथ
Next article पोस्टर डिजाइन प्रतियोगिता के विजेता होंगे पुरस्कृत
Avatar Of Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel