[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology ChatGPT में ‘GPT’ का मतलब क्या है? दिन-रात यूज करने वाले भी नहीं जानते इसका जवाब

ChatGPT में ‘GPT’ का मतलब क्या है? दिन-रात यूज करने वाले भी नहीं जानते इसका जवाब

0
ChatGPT में ‘GPT’ का मतलब क्या है? दिन-रात यूज करने वाले भी नहीं जानते इसका जवाब
GPT means in ChatGPT

ChatGPT: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI आज की दुनिया का एक तरह से ऑपरेटिंग सिस्टम बन चुका है. डेटा को समझने और एनालिसिस करने से लेकर चैटबॉट्स से होने वाली आसान बातचीत तक, इसका असर अब साफ दिखने लगा है. इस बदलाव के सेंटर में ChatGPT है, जो अब AI क्रांति का पहचान बन चुका है और टेक एक्सपर्ट्स से लेकर स्कूली बच्चों तक सभी के बीच काफी पॉपुलर है.

आज हम और आप इसका यूज कई तरह के कामों के लिए करते हैं. लेकिन आज भी कई लोग ChatGPT में लगे आखरी 3 अक्षर यानी GPT के पूरे नाम और इसके असली मतलब से अनजान हैं. क्या आपको पता है GPT का मतलब? आइए आपको बताते हैं.

क्या है GPT का फुल फॉर्म?

GPT के ये तीन अक्षर टेक्नोलॉजी की दुनिया में एक अहम भूमिका निभाते हैं. दरअसल, GPT का मतलब होता है जेनरेटिव प्री-ट्रेंड ट्रांसफॉर्मर (Generative Pre-trained Transformer). इन शब्दों का मतलब समझना इसलिए जरूरी है, क्योंकि यही वजह है कि यह AI टेक्नोलॉजी इतनी असरदार और गेम-चेंजर साबित हुई है.

जेनरेटिव (Generative) का क्या मतलब है?

GPT मॉडल्स की सबसे बड़ी खासियत उनका ‘जनरेटिव’ होना है, जो इन्हें पुराने AI सिस्टम्स से अलग बनाती है. पहले के AI ज्यादातर पहचान या अनुमान लगाने जैसे कामों तक लिमिटेड थे, जैसे तस्वीरों में चीजों को पहचानना या शेयर मार्केट के दामों का अंदाजा लगाना. वहीं GPT को खास तौर पर नया कंटेंट बनाने के लिए तैयार किया गया है. यह बहुत बड़े डेटा पर ट्रेन होता है, जिससे यह इंसानी भाषा के पैटर्न और बारीकियों को समझ पाता है और बिल्कुल नेचुरल लगने वाला ओरिजिनल कंटेंट तैयार करता है.

प्री-ट्रेंड (Pre-trained) का क्या मतलब है?

किसी खास काम के लिए इस्तेमाल होने से पहले इन मॉडलों को एक लंबे और गहरे ट्रेनिंग प्रोसेस से गुजरना पड़ता है, जिसे ‘प्री-ट्रेनिंग’ कहा जाता है. इस दौरान AI को हजारों किताबों, आर्टिकल्स, वेबसाइट्स और दूसरे टेक्स्ट सोर्स से लिए गए बड़े डेटा पर ट्रेन किया जाता है. इससे मॉडल को लैंग्वेज, ग्रामर, फैक्ट्स और लोगों की सोच-समझ और रहन-सहन की जानकारी की अच्छी समझ मिलती है.

इसी वजह से GPT काफी मल्टीटैलेंट बन जाता है और बिना अलग-अलग ट्रेनिंग के रिसर्च का सार बताने से लेकर नॉर्मल सवालों के जवाब देने तक कई तरह के काम आसानी से कर पाता है.

ट्रांसफॉर्मर (Transformer) का क्या मतलब है?

Transformer को GPT के तकनीकी दिमाग के रूप में देखा जा सकता है. ये वही आर्किटेक्चरल ब्रेकथ्रू है जिसने इसकी क्षमताओं को खोल दिया. इसे 2017 में Google के रिसर्चर ने पेश किया था. Transformer मॉडल ने AI के भाषा को प्रोसेस करने के तरीके को पूरी तरह बदल दिया. इसके मूल में ‘Attention mechanism’ है, जो मॉडल को पूरे टेक्स्ट को एक साथ एनालाइज करने और सबसे महत्वपूर्ण शब्दों को सबसे पहले ध्यान देने में मदद करता है, चाहे वे वाक्य में कहीं भी हों.

यह भी पढ़ें: ChatGPT Adult Mode: 2026 में आयेगा फ्लर्टिंग और एडल्ट फीचर्स वाला नया चैटबॉट

Previous article रक्सौल एयरपोर्ट के लिए जमीन अधिग्रहण शुरू, किसानों को जल्द मिलेगा मुआवजा, बड़े विमानों की होगी एंट्री
Next article Dhanbad News : तेतुलमारी कोलियरी में एआडीइएओए की शाखा कमेटी गठित
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel