[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology आधा भारत नहीं जानता बारिश में क्यों कड़कती है बिजली, क्या है बादलों की गड़गड़ाहट का रहस्य?

आधा भारत नहीं जानता बारिश में क्यों कड़कती है बिजली, क्या है बादलों की गड़गड़ाहट का रहस्य?

0
आधा भारत नहीं जानता बारिश में क्यों कड़कती है बिजली, क्या है बादलों की गड़गड़ाहट का रहस्य?
What Causes Lightning and Thunder

What Causes Lightning and Thunder: बारिश का मौसम शुरू हो गया है. हर दिन झमाझम बारिश हो रही है. लेकिन इस तेज मूसलाधार बारिश में बादल कि गर्जन और बिजली की कड़कड़ाहट भी सुनने को मिल रही है. ये सारी आवाजें तेज बारिश की निशानी हैं. बारिश के साथ-साथ बादलों की गड़गड़ाहट और बिजली का कड़कना आम बात है. हालांकि, कई लोग इस बादल की गड़गड़ाहट और कड़कड़ाती बिजली की आवाज से डर जाते हैं. डर हो भी क्यों न, ये बादल कभी-कभी इतने खतरनाक हो जाते हैं, कि जमीन पर गिरकर तबाही मचा देते हैं. इसका ताजा उदाहरण हिमाचल प्रदेश का मंडी है. जहां बादल फटने से तबाही मची हुई है.

Weather Alert: आज भारी बारिश की चेतावनी, सतर्क रहें… आपके फोन तक कैसे पहुंचता है मौसम का अलर्ट?

लेकिन क्या आपने कभी ये सोचा है कि आखिर ये बादल फटते कैसे हैं? बारिश होने पर बिजली क्यों कड़कड़ाती है? अगर नहीं, तो फिर आज हम आपको बताएंगे बारिश के समय में ऊपर आसमान में बादलों के बीच होने वाली हलचल के बारे में. आखिर ये बादलों के बीच गड़गड़ाहट क्यों होती है और बिजली कैसे बनती है?

बिजली कैसे बनती है?

ये तो आप जानते ही होंगे कि सूरज की रोशनी में नदी-तालाबों का पानी भाप बनकर ऊपर उठता है और ऊपर जाकर संघनित होकर बादल बन जाता है. आसमान में बादलों में कई सारे छोटे-छोटे पानी और बर्फ के कण मौजूद होते हैं, जो हमें दिखाई नहीं देते. हवा में ये कण आपस में टकराते हैं और जब आपस में ये टकराते हैं, तो इनसे बहुत सारी बिजली पैदा होती है. कुछ बादलों में पॉजिटिव चार्ज होते हैं तो कुछ में नेगेटिव. ऐसे में जब दोनों आपस में टकराते हैं तो इनसे लाखों वोल्ट की बिजली पैदा होती है. ये इतनी ज्यादा होती है कि एक बड़ी चिंगारी की तरह चमकने लगती है. जिसे बिजली कड़कना कहा जाता है. ये दिखतें तो एक सेकेंड से भी कम के लिए है, लेकिन इनकी रोशनी बहुत तेज होती है. कभी-कभी तो ये बिजली इतनी अधिक उत्पन्न होती है कि ये धरती तक पहुंच जाती है. जिसे हम बिजली गिरना कहते हैं.

क्यों गरजते हैं बादल?

जब बादलों के टकराने से बिजली पैदा होती है, तो बादलों के बीच खाली जगह उत्पन्न हो जाती है. बादलों के इन खाली जगहों पर बिजली की धारा बहने लगती है. इससे चमक उत्पन्न होती है. कभी-कभी आपने नोटिस किया होगा कि बादलों के बीच चमक दिखती है, यह किसी कारण से दिखाई देती है. वहीं, बिजली के कड़कने से आसपास की हवा तेजी से गर्म हो जाती है. जिससे हवा एकदम से फैलती है और करोड़ों कण आपस में टक्कराने लगते हैं. इसी आवाज को बदल का गर्जना कहा जाता है.

गरजने की आवाज से पहले क्यों दिखाई देती है चमक?

बारिश के समय में बिजली की कड़कड़ाहट और बादल की गड़गड़ाहट एक साथ सुनाई देती है. लेकिन बिजली की चमक हमें पहले दिखाई देती है. इसके पीछे की वजह ये है कि रोशनी यानी प्रकाश ध्वनि यानी आवाज से बहुत ज्यादा तेज चलती है. यही आवाज है कि हमें पहले बिजली दिखाई देती है और कड़कड़ाहट की आवाज बाद में हमारे कानों तक पहुंचती है. रोशनी की गति जहां 30,0000 किमी/सेकेंड होती है तो वहीं आवाज की गति 332 मीटर प्रति सेकेंड होती है.

बिजली गिरने के समय बरतें ये सावधानियां

बारिश के मौसम में बिजली कड़कना और बादल गरजना आम बात है. लेकिन इस स्तिथि में कुछ सावधानियां जरूर बरतनी चाहिए. क्योंकि, बिजली गिरने से मौत भी हो सकती है. सबसे ज्यादा खेतों में काम कर रहे लोगों पर, पेड़ों पर और तालाब या नदी में नहा रहे लोगों पर आकाशीय बिजली गिरने का खतरा होता है. ऐसे में जब बादल किसी पेड़ या इमारत के पास से गुजरते हैं तो बादल के चार्ज के खिलाफ पेड़ या इमारत की चार्ज उत्पन्न होती है. वहीं, बादल में चार्ज की मात्रा अधिक होने पर बिजली इमारत या पेड़ में बहने लगती है, जिसको बिजली गिरना कहा जाता है.

ऐसे में मौसम ज्यादा खराब होने पर ये सावधानियां जरूर बरतें-

  • घर के अंदर ही रहें.
  • बिजली कड़कने पर बाहर न निकलें.
  • घर के अंदर टेलीफोन या फोन का इस्तेमाल न करें.
  • दरवाजों और खिड़कियों को बंद कर दें.
  • दरवाजें या छत पर खड़े न रहें.
  • अगर आप बाहर हैं तो बचने के लिए पेड़ों के नीचे, खुले मैदान/खेत या फिर पानी वाले इलाकों के सामने न रहें.
  • मोबाइल या धातु की वस्तुओं का इस्तेमाल करने से बचें.
  • खुले जगहों पर छाता या धातु की छड़ें लेकर न खड़े रहें.

आधा भारत नहीं जानता उड़ान से पहले हवाई जहाज के इंजन को दी जाती है जिंदा मुर्गे की कुर्बानी! चौंका देगा यह वैज्ञानिक रहस्य

अंतरिक्ष से धरती तक अंतरिक्ष यात्री कैसे करते हैं कम्यूनिकेट? इसके पीछे कौन सी तकनीक करती है काम?

Previous article PM मोदी की कैबिनेट में बिहार से हैं 8 मंत्री, 9वीं की जल्द हो सकती है एंट्री 
Next article कटेया में मारपीट के मामले में एक दर्जन लोगों पर प्राथमिकी दर्ज
Avatar Of Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel