[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology Voter ID Correction: वोटर कार्ड पर छप गया गलत नाम? हाथों-हाथ घर बैठे करें ठीक, जानें सबसे आसान तरीका

Voter ID Correction: वोटर कार्ड पर छप गया गलत नाम? हाथों-हाथ घर बैठे करें ठीक, जानें सबसे आसान तरीका

0
Voter ID Correction: वोटर कार्ड पर छप गया गलत नाम? हाथों-हाथ घर बैठे करें ठीक, जानें सबसे आसान तरीका
Voter ID Correction

Voter ID Correction: वोटर आईडी कार्ड हमारे लिए कितना जरूरी डॉक्यूमेंट में है ये सब सभी अच्छे से जानते हैं. यह डॉक्यूमेंट हमारी पहचान का प्रमाण देता है. इसका इस्तेमाल केवल मतदान करने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह एक अहम सरकारी पहचान पत्र भी है जो कई जगहों पर आवश्यक होता है. यह दस्तावेज न सिर्फ आपकी पहचान को प्रमाणित करता है, बल्कि इसमें आपका पूरा नाम, जन्म तिथि, फोटो और पता जैसी महत्वपूर्ण जानकारियां भी शामिल होती हैं.

अगर वोटर आईडी में दी गई कोई जानकारी गलत हो जाए तो इससे कई जरूरी काम अधूरे रह सकते हैं. आने वाले कुछ महीनों में बिहार विधानसभा चुनाव है. ऐसे में अगर आपके वोटर आइड कार्ड में कुछ गलत जानकारियां हैं तो उसे तुरंत ठीक करा लें वरना आप मतदान से वंचित हो सकते हैं. वोट डालने से पहले हर नागरिक को ये जरूर चेक कर लेना चाहिए कि कार्ड पर सभी डिटेल्स सटीक हों.

अगर कार्ड में कोई जानकारी गलत हो तो ऐसे में लोगों के मन में यह सवाल उठता है कि क्या इसमें सुधार कराने के लिए सरकारी दफ्तर जाकर लंबी लाइनों में खड़े रहना होगा तो ऐसे बिलकुल नहीं है. अब आम जनता की सहूलियत के लिए सरकार ने ऑनलाइन वोटर्स सर्विस पोर्टल जारी किए है. इस पोर्टल के जरिए आप वोटर आईडी कार्ड में सुधार समेत कई अन्य कार्य आसानी से कर सकते हैं. आइए जानते हैं कैसे.

Voter ID Card में ऐसे बदलें या सही करें अपना नाम

  • सबसे पहले आशिकारिक वेबसाइट, राष्ट्रीय मतदाता सेवा पोर्टल (http://www.nvsp.in) पर जाएं.
  • “Correction of Entries in the electoral roll” पर जाएं और उस पर क्लिक करें.
  • इसके बाद पेज पर जाकर “फॉर्म 8” का चुनें.
  • फिर राज्य, विधानसभा या संसदीय निर्वाचन क्षेत्र, उम्र, पिता का नाम और पूरा पता जैसी जरूरी जानकारियां भरें.
  • कार्ड नंबर, जारी होने की तारीख, जारी करने वाला राज्य और वह निर्वाचन क्षेत्र दर्ज करें जहां यह जारी हुआ था.
  • एक मान्य पहचान पत्र, पते का प्रमाण, जरूरी डॉक्यूमेंट और आपकी एक हालिया फोटो अपलोड करें.
  • अब उन जानकारियों का चुनें जिनमें आप सुधार करना चाहते हैं. यदि आप अपने वोटर आईडी में नाम में बदलाव करना चाहते हैं, तो “मेरा नाम” ऑप्शन को चुनें.
  • वह शहर दर्ज करें जहां से आप यह अनुरोध कर रहे हैं.
  • उस तारीख को भरें जिस दिन आप नाम सुधार के लिए आवेदन कर रहे हैं.
  • अपने मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी समेत कॉन्टैक्ट डिटेल्स भरें.
  • सभी भरी गई जानकारी की जांच कर लें और फिर “सबमिट” पर क्लिक करें.

बिना इंटरनेट के चुटकियों में ऐसे पता करें अपना PF बैलेंस, जानें सबसे आसान तरीका

PM Kisan Yojana: आ गया किसान योजना की 20वीं किस्त पर बड़ा अपडेट, इस दिन तक खाते में आएंगे ₹2 हजार रुपये

Previous article Viral Video: बारिश में गूंजा गजराज का बल्ला, वायरल हुआ जंगल के धोनी का क्रिकेट शो!”
Next article Private Job ही नहीं इन Sarkari Naukri में होता है प्रोबेशन पीरियड, जानकर हो जाएंगे हैरान!
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel